शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, चौड़ा मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

 शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, चौड़ा मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने की शिरकत, भारत माता और पीएम मोदी के समर्थन में गूंजे नारे


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा रविवार को राजधानी शिमला में पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। पदयात्रा पुराने लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब पार्किंग से शुरू हुई। यहां से कार्यकर्ता विक्ट्री टनल और विधानसभा मार्ग होते हुए चौड़ा मैदान (छोटा मैदान) पहुंचे, जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। चौड़ा मैदान में आयोजित जनसभा में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित