नाबार्ड द्वारा मंडी जिले में 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति (डी-एमसी) की बैठक का आयोजन
नाबार्ड द्वारा मंडी जिले में 10,000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति (डी-एमसी) की बैठक का आयोजन मंडी: मंडी जिला में “केन्द्रीय प्रायोजित 10000 एफपीओ के गठन एवं संवर्द्धन योजना” के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा के लिए नाबार्ड द्वारा माननीय उपायुक्त मंडी श्री अपूर्व देवगन, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उदेश्य जिले में योजना के अंतर्गत गठित किसान उत्पादक संगठनों के विकास और कामकाज की प्रगति की बारीकी से निगरानी और समीक्षा करना है । अध्यक्ष महोदय ने बताया कि योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसियां जैसे नाबार्ड, एनसीडीसी, एसएफएसी एवं नेफेड ने क्लस्टर आधारित व्यवसाय संगठन (सी.बी.बी.ओ) के माध्यम से 18 एफपीओ का गठन किया, जो कंपनी अधिनियम और सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किए गए हैं । एफपीओ की प्रगति की समीक्षा करते हुए, अध्यक्ष महोदय ने सभी एफपीओ को बेहतर मूल्य प्राप्त करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले में सभी किसान उत्पादक संगठन, जो खाद्य प्रसंस्करण गतिव...