एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी * 32.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी

 एंटी चिट्टा अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी * 

32.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में अमृतसर से सरगना गिरफ्तार करने मे मिली सफलता 

नूरपुर से विनय महाजन 


पुलिस जिला नूरपुर द्वारा एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई लगातार जारी है । इसी कड़ी में 32.57 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में नूरपुर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अमृतसर, पंजाब से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है । इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस की जांच नशा तस्करी से जुड़े व्यापक नेटवर्क और इसकी आपूर्ति श्रृंखला तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रही है । यह जानकारी एडिशनल एस पी  डीसी वर्मा  नूरपुर ने देते हुए वताया कि मामले के अनुसार  14अक्टूबर 2026 को सीआईए  विंग नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी पर थी । पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर  नागनी माता मंदिर बस स्टॉप, कंडवाल के समीप दो युवक चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाशी ली । तलाशी के दौरान आरोपी राकेश ठाकुर (36 वर्ष) निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी A/P निवासी दाड़नू, धर्मशाला के पिट्ठू बैग में रखी जींस की पैंट की जेब से 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । इस मामले में उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी विकास (24 वर्ष) निवासी गांव बरोल, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा को भी गिरफ्तार किया गया l इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में अभियोग संख्या 260/2026 दिनांक 15.10.2026 धारा 21 व 29 एन डी पी एस  एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गयाl इस मामले  मे कडी पूछताछ के दौरान नूरपुर पुलिस द्धारा दिनाँक 04-11-2026 को एक अन्य आरोपी सुमित कुमार पुत्र दर्शन कुमार, निवासी अमृतसर, पंजाब को भी गिरफ्तार किया हैl पुलिस द्वारा अब इस मामले में बैकवर्ड  एवं फॉरवर्ड  लिंकजेज  पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि चिट्टे की आपूर्ति के मूल स्रोत, इसमें संलिप्त सप्लायरों, आरोपियों के आपसी संपर्कों तथा नशीले पदार्थ की आगे सप्लाई एवं बिक्री से जुड़े व्यक्तियों की पहचान की जा सके । साथ ही इस अवैध कारोबार के अंतरराज्यीय नेटवर्क और इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है ।इसलिए  पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति