नहीं बेचे जाएंगे अटल आदर्श विद्यालय , न ही नाम बदला जाएगा : सीएम सुक्खू
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय नहीं बेचे जाएंगे, न ही योजना का नाम बदला जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से तीन स्कूलों का निर्माण हो रहा है। भाजपा विधायक विनोद कुमार, विपिन परमार और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया। विनोद ने कहा कि जिला मंडी के मढ़ी में अटल आदर्श विद्यालय के लिए 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि उनके विधानसभा क्षेत्र नाचन के तहत गड़ाहरी में स्कूल के लिए 20 करोड़ ही दिए गए। बजट कम मिलने को लेकर वह कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिले हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। जवाब में शिक्षा मंत्री की जगह राजस्व मंत्री जगत सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि धर्मपुर के मढ़ी स्कूल को 40 करोड़ क्यों मिले, इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांगना चाहिए। हमारी सरकार जल्द बजट जारी कर काम पूरा करेगी। पर्याप्त बजट होने पर अन्य पर भी काम किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में भी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। म...