संदेश

फतेहपुर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बनाल में हरिद्वार से पैदल आए जम्मू के कांबड़ियों का भव्य स्वागत, जूस पिलाकर किया रवाना

चित्र
बनाल में हरिद्वार से पैदल आए जम्मू के कांबड़ियों का भव्य स्वागत, जूस पिलाकर किया रवाना फतेहपुर (बलजीत ठाकुर):-  जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर स्थित बस ठहराव   बनाल   में रविवार सुबह करीब   साढ़े सात बजे   जम्मू से आए कांबड़ियों का   स्थानीय शिव भक्तों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत   किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर पैदल यात्रा पर निकले इन युवाओं को   जूस पिलाकर   सम्मानपूर्वक आगे के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार,  जम्मू निवासी रजत और लबली सुंदरम  नामक युवा कांबड़ी हरिद्वार से कांवर लेकर  चंबा जिले के भरमौर स्थित प्राचीन चौरासी मंदिर  के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। उनकी इस श्रद्धा यात्रा का  क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत  किया जा रहा है। शनिवार रात्रि को यह कांबड़ी दल  ठाकरां फतेहपुर स्थित श्री नृसिंह मंदिर  में विश्राम के लिए रुका था। रविवार सुबह  स्थानीय शिव भक्तों के नेतृत्व में  कांबड़ी दल को अगली मंज़िल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर कांबड़ी युवाओं ने  स्थानीय युवाओं को धर्म...

खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई बाईक, चालक की हुई मौत

चित्र
खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई बाईक, चालक की हुई मौत फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से एक बाईक टकरा गईं।जिस कारण बाईक सवार की मौत हो गईं। ग्राम पंचायत सुनेट के प्रधान अंकुश धीमान से मिली जानकारी अनुसार उनकी पंचायत से केबल (35 वर्षीय) पुत्र प्रकाश चंद जसूर से सुनेट की तरफ आ रहा था। कि उक्त स्थल पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगाई गईं रेलिंग के साथ टकरा गई। जिस कारण बाइक सवार केबल की मौत हो गई। तो वही पुलिस ने भी शब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान रेहन की छात्राओं ने सुंदरनगर में रचा इतिहास

चित्र
राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान रेहन की छात्राओं ने सुंदरनगर में रचा इतिहास फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  राजकीय महिला बहु-तकनीकी संस्थान, रेहन की छात्राओं ने 26वीं राज्य स्तरीय बहु-तकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक मीट, सुंदरनगर (जिला मंडी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सतीश कुमार कटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय मीट में हिमाचल प्रदेश के 17 राजकीय बहु-तकनीकी संस्थानों ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में हमारे संस्थान की छात्रा साक्षी ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक एवं जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक अर्जित किया, जबकि वंशिका ने लॉन्ग जंप में रजत पदक हासिल किया। खेलों में छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राजकीय महिला बहु-तकनीकी, रेहन को "ऑल ओवर स्पोर्ट्स ट्रॉफी" से भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. कटवाल ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पंजाब नंबर की एक गाड़ी धमेटा में खम्बे,दुकानों के शटर व अन्य सामान तोड़ नाले में गिरी

चित्र
पंजाब नंबर की एक गाड़ी धमेटा में खम्बे,दुकानों के शटर व अन्य सामान तोड़ नाले में गिरी फतेहपुर (बलजीत ठाकुर):-   बीती रात जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर  धमेटा में एक पंजाब नंबर की गाड़ी खम्बे, दुकानों के शटर व अन्य चीजे तोड़ नाले में जा गिरी। जिस कारण जहां सरकारी व निजी संपति का काफ़ी नुक्सान हुआ तो वहीं चालक को भी चोटे आई हैं। इसी विषय पर जानकारी देते हुए दूकान की मालकिन जीवना रानी व अन्य ने बताया कि रात करीब 11 बजे तलवाड़ा की तरफ से आ रही एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर लगाते हुए उनकी दुकानों की तोड़फोड़ कर दी है जिस कारण उनका काफी नुक्सान हुआ है। उन्होने प्रशासन से उनके नुक्सान की भरपाई को अपील की है।

शिव शक्ति एकता युवक मंडल कंदोर द्वारा 12 वां वार्षिक जागरण 12 अप्रैल को

चित्र
शिव शक्ति एकता युवक मंडल कंदोर द्वारा 12 वां वार्षिक जागरण 12 अप्रैल को फतेहपुर (राजेश कतनौरिया):-   विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत कंदोर में शिव शक्ति एकता युवक मंडल कंदोर द्वारा 12 वां वार्षिक जागरण 12 अप्रैल को दिन शनिवार को वड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।  इस जागरण में वालीवुड सिंगर गायक संजना भोला व अभिषेक सोनी (बिलासपुर वाले) मां की महिमा का गुणगान करेंगे।  इस मां के जागरण में साहिल जटाधारी द्वारा विशेष झांकियां प्रस्तुत कि जायेगी। यह जानकारी शिव शक्ति एकता युवक मंडल कंदोर के प्रधान कुशल कुमार कंदोरिया ने दी। उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति की शोभा यात्रा भरमाड़ बस स्टैंड कंदोर जागरण स्थल तक निकाली जायेगी। यह दिव्य ज्योति शोभा यात्रा लगभग तीन किलोमीटर दूर पैदल निकाली जायेगी।  कुशल कुमार कंदोरिया ने कहा कि दिव्य शोभा यात्रा व मां के जागरण में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच कर शोभा यात्रा व जागरण की शोभा बढ़ाएं व मां की महिमा का गुणगान सुने।

रावमापा (फतेहपुर) में अध्यापकों के तीन पद समाप्त करने पर उग्र हुई स्कूल प्रबंधन समिति

चित्र
रावमापा (फतेहपुर) में अध्यापकों के तीन पद समाप्त करने पर उग्र हुई स्कूल प्रबंधन समिति फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   प्रदेश सरकार ने हॉल ही में रावमापा (फतेहपुर) में अध्यापकों के तीन पद समाप्त कर दिए हैं। जिसके विरोध में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति ने रावमापा (फतेहपुर) में बैठक कर सरकार के निर्णय के प्रति रोष प्रकट किया। इस दौरान जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान हरनेक सिंह ने कहा सरकार का यह निर्णय छात्र विरोधी है। कहा सरकार ने विधानसभा फतेहपुर के भिन्न -भिन्न स्कूलों में अध्यापकों के 14 पद समाप्त कर दिए हैं जोकि विधानसभा फतेहपुर के साथ सरासर धोखा है। उन्होने कहा उक्त पद समाप्त किये जाने का असर करीब 5000 छात्रों पर पड़ेगा। कहा एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने पर जोर देने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अध्यापकों के पद समाप्त कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर उतारू है। उन्होने सरकार से अपील भी की है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए समाप्त किये गए पदों को दोबारा बहाल कर राहत दे।

4.30 कि.ग्रा. चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों का एक साथी चंबा में चढ़ा पुलिस के हत्थे

चित्र
4.30 कि.ग्रा. चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों का एक साथी चंबा में चढ़ा पुलिस के हत्थे फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  7 मार्च 2025 को पुलिस ने कंडवाल में दो चरस तस्करों को 4 किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिस पर पुलिस  ने तफ़्तीश को आगे बढ़ाते हुए उनके एक साथी को चंबा से गिरफ्तार किया गया है। इस बारे पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार पकड़े गए चरस तस्करों के साथी की पहचान व्यास देव पुत्र सीखो गाँव चेईल डाकघर जांगी जिला चंबा के रूप में हुई है जिसे चंबा से गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही चल रही है।

बर्ड सेंचुरी एरिया में गुज्जरों ने छोड़ी भैंसे, नैशनल एंटी क्राइम की टीम ने मांगी कार्यवाही

चित्र
बर्ड सेंचुरी एरिया में गुज्जरों ने छोड़ी भैंसे, नैशनल एंटी क्राइम की टीम ने मांगी कार्यवाही फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमंडल ज्वाली के साथ लगते बर्ड सेंचुरी एरिया के नगरोटा क्षेत्र में प्रवासी गुज्जरों ने अपनी भैंस छोड़ दी हैं। जिस पर नैशनल एंटी क्राइम की टीम ने कार्यवाही की मांग की है। इसी मुद्दे पर नैशनल एंटी क्राइम चेयरमैन कुलबंत ठाकुर ने बताया उन्होने  प्रतिबंधित बर्ड सेंचुरी एरिया में भैंसे छोड़ने आये गुज्जरों से परमिशन दिखाने को कहा तो उन्होने कहा उन्होने परमिशन नही ली है लेकिन पर्ची कटवाई है। कहा जबकि माननीय उच्च न्यायलय के निर्देशों पर जिलाधीश कांगड़ा, वन्य प्राणी विभाग के अधिकारीयों के साथ ही अन्य कुछ अधिकारी उक्त क्षेत्र में गुज्जरों के पहुंचने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्यवाही करने के लिए अधिकृत हैं लेकिन फिर भी कार्यवाही नही की जाती। उन्होने फिर अपील की है कि उक्त क्षेत्र में भैसे छोड़ने वाले गुज्जरों पर कार्यवाही जाये। अन्यथा उन्हें दूसरी बार माननीय उच्च न्यायलय में अपील दायरे करनी पड़ेगी।

बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

चित्र
बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर हो सकती है जेल फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  सहायक अभियंता विधुत विभाग उपमंडल फतेहपुर अभिजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरी बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है। कहा गत वित वर्ष में उपमंडल के भिन्न -भिन्न क्षेत्रों के बिजली चोरी के आठ मामले पकड़ कर करीब एक लाख 38 हजार रु का जुर्माना वसूल किया है। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभाग द्बारा बिजली की चोरी रोकने के लिए ओचक निरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरी बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 6 गुणा जुर्माना लगेगा। तो वहीं तीसरी बार पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है। वहीं उन्होने लोगों से भी अपील की है कि वह भी अगर कहीं बिजली चोरी होने की जानकारी रखते हैं तो तुरंत विभाग को सूचित करें। उन्होंने आगे कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

नरनूहँ में दिन दिहाड़े हुई चोरी के सूत्रधार चढ़े पुलिस के हत्थे

चित्र
नरनूहँ में दिन दिहाड़े हुई चोरी के सूत्रधार चढ़े पुलिस के हत्थे फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   उपमंडल फतेहपुर के तहत पड़ते पुलिस थाना रैहन के नरनूहँ में 5 अप्रैल को दिन दिहाड़े शातिर चोरों ने एक घर से लाखों रु के सोने व चांदी के गहनों के साथ ही करीब 50 हजार रु की नगदी चुरा ली थी। जिन्हे पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। जानकारी के अनुसार घर की मालकिन ममता शर्मा पत्नी दीपक शर्मा ने बताया वह 5 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी। तो वहीं करीब डेढ बजे जब मोबाईल पर घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो कैमरों की दिशा घूमी हुई थी। जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने घर जाकर देखा तो घर के मुख्य ताले टूटे हुए थे। तथा अंदर जाकर देखने पर पता चला कि भिन्न -भिन्न अलमारियों में रखे लाखों रु के सोने व चांदी के गहने गायब थे।वहीं 50 हजार रु की नगदी भी गायब थी। जिसकी रिपोर्ट उन्होने उसी समय पुलिस थाना रैहन में दर्ज करवा दी थी। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के सूत्रधार बने दो युवको जिनमें युसूफ पुत्र विजय निवासी पुरानी गंगथ तहसील इंदोरा व साहिल पुत्र भान सिंह निवासी ब...

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कॉमेंट मेंसा पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

चित्र
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कॉमेंट मेंसा पब्लिक स्कूल में  विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-   विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कॉमेंट मेंसा पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ सिविल अस्पताल रेहान के डॉक्टरों की एक टीम ने बीएमओ रिचा के नेतृत्व में छात्रों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर शिक्षित करने के लिए स्कूल का दौरा किया। डॉक्टरों ने छात्रों के साथ बातचीत की और व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ खाने की आदतों, शारीरिक गतिविधि के महत्व और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुमूल्य जानकारी साझा की। यह सत्र जानकारी पूर्ण और आकर्षक दोनों था। जिसने छात्रों को कम उम्र से ही अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के हिस्से के रूप में, स्कूल में एक भाषण प्रतियोगिता और चार्ट बनाने की गतिविधि भी आयोजित की गई थी। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने ज्ञान और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा बनाए गए रंगीन और जानकारी पूर्ण चार्ट पूर...

पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की बैठक फतेहपुर समिति हॉल में हुई सम्पन्न

चित्र
पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की बैठक फतेहपुर समिति हॉल में हुई सम्पन्न फतेहपुर वलजीत ठाकुर):-  पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की बैठक फतेहपुर समिति हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए BDO फतेहपुर सुभाष चंद अत्री ने बताया कि बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को बीपीएल चयन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बीपीएल चयन के लिए 30 अप्रैल तक लोग पंचायतों में आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए पात्रता तय करने बारे भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बीपीएल चयन के लिए टीमों का भी गठन किया गया है। जिसमे पंचायत सचिव, पटवारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी 30 अप्रैल तक सर्वें किया जा रहा है। जिसे समय रहते पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

विमल नेगी की दुःखद मौत पर भाजपा जिला नूरपुर ने रैहन में कैडल मार्च निकाल सीबीआई जांच मांगी

चित्र
विमल नेगी की दुःखद मौत पर भाजपा जिला नूरपुर ने रैहन में कैडल मार्च निकाल सीबीआई जांच मांगी फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  विधानसभा फतेहपुर के कस्बा रैहन में जिला भाजपा ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की दुःखद मौत पर कैडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि देते हुए मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। इस दौरान भाजपा जिला नूरपुर के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। वहीं सरकार के इशारे पर अफसरसाही अपने से यूनियर अफसरों को प्रताड़ित करने में भी कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। जिसका ताज़ा उदाहरण हॉल भी में एक ईमानदार अफसर विमल नेगी की दुःखद मौत है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उक्त दुःखद मौत पर सीबीआई जांच करने की मांग की है। इस मौक़े पर पूर्व वन मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व विधायक इंदोरा रीता धीमान, पूर्व प्रत्याशी भाजपा ज्वाली संजय गुलेरिया, जिला अध्यक्ष राजेश काका, मंडलाध्यक्ष राजा का तालाब सुशील शर्मा, मंडलाध्यक्ष फतेहपुर गुरनेश शर्मा,मंडलाध्य्क्ष रे रमन चौधरी, मंडलाध्यक्ष ज्वाली डॉक्टर रजिन्द्र सहित भिन्न -भिन्न मंडलो के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाटियाँ में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन में शिफ्ट करने को स्थानीय लोगों ने की अपील

चित्र
भाटियाँ में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन में शिफ्ट करने को स्थानीय लोगों ने की अपील फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-    बिकास खंड फतेहपुर की पंचायत भाटियाँ के वार्ड एक, दो ब तीन में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीक के सरकारी स्कूल के भवन में शिफ्ट करने की स्थानीय लोगों द्बारा विभाग से अपील की गई है। इसी विषय पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक रत्न सिंह ने बताया कि उनके पंचायत में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति न के बराबर ही है। उन्होंने कहा अगर आंगनवाड़ी केंद्रों को नजदीक के ही सरकारी स्कूल के भवन में शिफ्ट किया जाए। तो किराए के रूप में दिए जाने बाले सरकारी राजस्व की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चे तो होते नही हैं। वहीं कर्मचारी तो आसानी से उक्त सरकारी स्कूल भवन तक अपनी ड्यूटी देने पहुंच सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसी विषय पर पहले कई बार विभाग से भी वार्तालाप हो चुका है लेकिन सरकारी राजस्व की हो रही फिजूलखर्ची को रोकने की तरफ विभाग ने कोई भी ध्यान नही दिया है। उन्होने फिर से अपील की है कि उक्त आंगनवाड़ी केंद्रों को सरकारी स्कू...

पुलिस थाना फतेहपुर पहुंचा लड़की से छेड़छाड़ का मामला

चित्र
पुलिस थाना फतेहपुर पहुंचा लड़की से छेड़छाड़ का मामला फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  पुलिस थाना फतेहपुर में एक लड़की के साथ एक लडके द्बारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला धमेटा क्षेत्र से सबंधित बताया जा रहा है। जहाँ पर एक लड़का नजदीक ही के एक गाँव की एक लड़की को बिना वजह परेशान करता रहता था। जिस पर लड़की ने अपने परिजनों से अपनी परेशानी जाहिर की। जिस पर परिजनों ने उक्त लडके को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आया। जिससे परेशान होकर लड़की के परिजनों ने पुलिस स्टेशन फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इस बारे जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए लड़की के माननीय न्यायलय में व्यान दर्ज करवाते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया है।

बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम

चित्र
बनाल में आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता रही भरमाड़ टीम फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  उपमंडल फतेहपुर के कस्बा बनाल में स्थानीय युवाओं द्बारा बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। जिसमे ब्लॉक समिति सदस्य नीतू शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। टूर्नामेंट के दौरान भरमाड़ की टीम ने तलवाड़ा टीम को अंतिम सैट में हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस बारे जानकारी देते हुए कस्बा बनाल के वरिष्ठ नागरिक जगदीश शर्मा ने बताया कि युवाओ को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताएं अति आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं द्बारा इसी संकल्प के साथ बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया है। जोकि काफी सराहनीय कदम है। उन्होने ख़ासकर युवाओं से आवाहन भी किया कि वह खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की तरफ ध्यान दें। इस मौक़े पर बार्ड सदस्य प्रतिमा अनु कुमारी अजय कुमार बीडीसी मेंबर नीतू शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बीपीएल में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन

चित्र
बीपीएल में शामिल होने के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  सरकार के निर्देशों पर पहली अप्रैल से बीपीएल में शामिल होने के लिए दोबारा से सर्वें किया जाना प्रस्तावित है। इसी विषय पर मंगलवार को जानकारी देते हुए बीडीओ फतेहपुर सुभाष चंद अत्री ने बताया बीपीएल में शामिल होने के लिए लोग 30 अप्रैल तक पंचायत कार्यलय में आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए कौन -कौन से दस्तावेज लगाए जाने अनिवार्य हैं उसकी जानकारी वह पंचायत से ले सकते हैं। बताया पंचायत में दस्तावेज जमा होने के उपरांत बनाई गईं टीमें उनकी जांच करती हुई पात्रता तय करेगी। तदुपरान्त आम ग्राम सभा में ही उनका चयन हो पायेगा। उन्होंने बताया कि बीपीएल का चयन अब नए सिरे से ही हो रहा है। इसलिए जो भी परिवार बीपीएल में शामिल होना चाहता है वह सरकार द्बारा तय की गईं शर्तो के अनुसार आवेदन कर सकता है।

रड़ोह(फतेहपुर) दंगल में सागर पहलवान (गुरदासपुर) ने मुकेश पहलवान (मोहाली) को हराकर बड़ी माली पर जमाया कब्जा

चित्र
रड़ोह(फतेहपुर) दंगल में सागर पहलवान (गुरदासपुर) ने मुकेश पहलवान (मोहाली) को हराकर बड़ी माली पर जमाया कब्जा फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):- फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत सुनेट के रड़ोह में पीर बाबा के वार्षिक दंगल का भव्य आयोजन करवाया गया। दंगल के दौरान नामी पहलवानों की करीब 150 कुश्तियाँ करवाई गईं। जिसमे सागर पहलवान गुरदासपुर ने मुकेश पहलवान मोहाली को हराकर बड़ी माली पर कब्जा जमाया। दंगल बारे जानकारी देते हुए दंगल कमेटी ने बताया कि दंगल के दौरान हिंमको फैड के डायरेक्टर रघुबीर सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस मौक़े पर बीडीसी हरपाल उर्फ़ छोटू, पूर्व पंचायत प्रधान मोहिंदर प्रजापति, दंगल कमेटी की तरफ से हरदीप, संजय, हैप्पी, काका, मोनू, बलवान, सोहन, सुधीर पठानिया सहित सेंकड़ो की तादाद में दंगल प्रेमी उपस्थित रहे।

छन्नी में घर जबाई बन कर रह रहे एक दामाद को पुलिस ने 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

चित्र
छन्नी में घर जमाई बन कर रह रहे एक दामाद को पुलिस ने 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-    डमटाल के तहत पड़ते छन्नी के एक घर में घर जबाई बन कर रह रहे दामाद को पुलिस ने 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी विषय पर पुलिस द्बारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार पंजाब के मुकेरिया के मेहताबपुर का आकाशदीप पुत्र शरफू सिंह बीते कई सालों से छन्नी स्थित अपने ससुराल में रह रहा है। जिसे पुलिस ने उसी के ससुराल से 7.63 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ कर सलाखों के पीछे किया है। इससे पहले भी उक्त व्यक्ति दो बार चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है।

बनाल में आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा दंगल से पूर्व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

चित्र
बनाल में आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा दंगल से पूर्व बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-    कस्बा बनाल में 31 मार्च को आयोजित होने जा रहे निक्कू बाबा के दंगल से पूर्व 30 मार्च को बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए आयोजक टीम की तरफ से रिटायर ऑनरेरी कैप्टन किकर सिंह ने बताया युवाओ का ध्यान नशों की तरफ न जाये इसके लिए खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसी को मद्देनजर रखते हुए दंगल से पूर्व बॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। ताकि युवा अपने आप को चुस्त दरुस्त रख पाएँ। उन्होने युवाओं से भी आवाहन किया कि वह खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपने आप को इस कदर से तैयार करें कि किसी भी स्थिति का आसानी से सामना करने में सक्षम हो पाएँ। इस मौक़े पर राजेश्वर, शिबू शर्मा, रजत राणा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: