बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  सहायक अभियंता विधुत विभाग उपमंडल फतेहपुर अभिजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरी बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है।

कहा गत वित वर्ष में उपमंडल के भिन्न -भिन्न क्षेत्रों के बिजली चोरी के आठ मामले पकड़ कर करीब एक लाख 38 हजार रु का जुर्माना वसूल किया है।

वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विभाग द्बारा बिजली की चोरी रोकने के लिए ओचक निरीक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दूसरी बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर 6 गुणा जुर्माना लगेगा। तो वहीं तीसरी बार पकड़े जाने पर जेल भी हो सकती है।

वहीं उन्होने लोगों से भी अपील की है कि वह भी अगर कहीं बिजली चोरी होने की जानकारी रखते हैं तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

उन्होंने आगे कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

युवाओं को रोजगार के हिसाब से प्रशिक्षण मुहैया करवाना प्राथमिकता - उपायुक्त