जिला किन्नौर में फल एवं सब्जी वह मीट विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण

 जिला किन्नौर में फल एवं सब्जी वह मीट विक्रेताओं का किया औचक निरीक्षण


  जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला किन्नौर अभिषेक बरवाल ने बताया कि निरीक्षक चंदू लाल नेगी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के द्वारा रिकांग पिओ बाजार,भाबानगर व स्पीलो में 35 फल एवं सब्जी विक्रेताओं,मीट विक्रेताओं तथा ढाबा व होटलों का औचक निरीक्षण किया गया।

   निरीक्षण के दौरान दुकानों,ढाबा व होटल में हिमाचल प्रदेश जीव आनाशित कूड़ा कचरा अधिनियम 1995 के अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलिथीन व परिसर में कूड़ा कचरा पाए जाने पर ग्यारह विक्रेताओं पर 8000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। अभिषेक बारवाल ने बताया कि जिला किन्नौर में व्यापारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल तत्काल प्रभाव से बंद करें तथा गली- सड़ी फल/ सब्जियों को अलग कर उचित माध्यम से नष्ट करना सुनिश्चित करें तथा कहा कि इस प्रकार का औचक निरीक्षण जनहित में जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार