भाखली खड्ड में 5 हजार ट्राउट फिंगरलिंग्स का संग्रहण: नीतू सिंह

 भाखली खड्ड में 5 हजार ट्राउट फिंगरलिंग्स का संग्रहण: नीतू सिंह


मंडी 25 अप्रैल। मंडी जिला के जंजैहली में आज भाखली खड्ड में 5000 ब्राउन ट्राउट फिंगरलिंग्स का सफलतापूर्वक संग्रहण किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक, मत्स्य मंडल मंडी नीतू सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि यह ब्राउन ट्राउट की फिंगरलिंग्स विभागीय ट्राउट फार्म बरोट में उत्पादित की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ट्राउट एंग्लिंग पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय मछुआरों की आय को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जंजैहली क्षेत्र के 91 मछुआरों को अब तक मछली पकड़ने के लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं तथा लगभग 80 मछुआरों का पंजीकरण नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा चुका है।

     इस अवसर जंजैहली पंचायत की प्रधान रक्षा कुमारी, मत्स्य अधिकारी ट्राउट फार्म जंजैहली नीलमणी ठाकुर, मत्स्य क्षेत्रीय सहायक विवेक ठाकुर व स्थानीय मछुआरे भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी