बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत

 बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की हुई मौत 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

भरमौर एनएच पर हरदासपुरा के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पूर्ण चंद पुत्र सतपाल निवासी गांव कौलसी डाकघर साहो तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज करके हादसे के कारणों को जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद गुरुवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। जब वह हरदासपुरा के समीप पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। घायल अवस्था में पूर्ण चंद को उठाकर सड़क तक पहुंचाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। जहां घावों के ताव को न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी