रेणुका जी को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने का किया जाएगा हर सम्भव प्रयास-विनय कुमार

 रेणुका जी को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने का किया जाएगा हर सम्भव प्रयास-विनय कुमार


  नाहन जिला सिरमौर स्थित माता श्री रेणुका जी मन्दिर में हिमाचल प्रदेश व आस पास के ़क्षेत्रों के लोगों की अटूट आस्था है तथा इस क्षेत्र को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार हर सभ्ांव प्रयास करेगी।  

            यह बात उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज परशुराम जयन्ती के अवसर पर भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हवन अनुष्ठान व पुजा अर्चना के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लागों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति इस वर्ष भी परशुराम जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। पिछले कल भगवान परशुराम की पालकी कटाह शीतला से रेणुका जी लाई गई तथा भव्य शोभा यात्रा तहसील कार्यालय ददाहु से आरम्भ होकर ददाहु बाजार से होते हुए रेणुका जी मन्दिर पहुॅंची । आज प्रातः पवित्र रेणुका झाल की परिक्रमा के पश्चात हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी दिवस भगवान परशुराम जी की पालकी की विदाई की जाएगी तथा आज वन विभाग मैदान रेणुका जी में वालीबाल की खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

       हवन अनुष्ठान में उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार की माता विद्या देवी तथा धर्मपत्नी सीमा भूषण ने भी भाग लिया ।

       इस अवसर पर तहसीलदार ददाहु जय सिंह ठाकुर, एचएसओ प्रियंका चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुकाजी विकास बोर्ड भरत सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र गुप्ता, सदस्य रेणुका जी विकास बोर्ड श्यामा ठाकुर, इन्द्र सिंह रागंड, इन्द्र प्रकाश गोयल, तपेन्द्र सिंह फोजी, रणदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यकित उपास्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये