संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए –उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

चित्र
  4:58 pm (3 मिनट पहले) नशे की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए –उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल संलिप्तों की अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 2026 में 30 अगस्त तक 62 मामले दर्ज, 88 आरोपी गिरफ्तार चंबा, अगस्त 31 उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। उपायुक्त आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकार्ड) बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा जनसाधारण में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक ...

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित

चित्र
  उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र किए वितरित नाहन । उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय सभागार मे पशु पालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चयनित 36 पशु मित्रों को नियोजन पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एकता काप्टा व उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डा . राजीव वालिया भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने नव नियुक्त पशु मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी पशु मित्र अपने दायित्वों का निष्ठा एवं पूर्ण इमानदारी से निर्वाहन करते हुए विभागीय गतिविधियों एवं पशुपालकों के हित में बेहतर कार्य करेंगे। उन्होंने पशु मित्रों से नए चयनित बीपीएल परिवारों को विभिन्न विभागीय योजनाओं जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए कहा। उपायुक्त ने कहा कि पशु मित्र विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पशु स्वास्थ्य एवं पशुपालन संबंधी गतिविधियों में सहयोग प्रद...

सड़क हादसों नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट पर सुधार जरूरी : सुरजीत सिंह राठौर

चित्र
  सड़क हादसों नियंत्रण के लिए ब्लैक स्पॉट पर सुधार जरूरी : सुरजीत सिंह राठौर कुल्लू,   जिला सड़क सुरक्षा समिति कुल्लू की बैठक सोमवार को एडीएम सुरजीत कुमार राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।     एडीएम ने सड़क सुरक्षा समिति के सभी संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा प्रभावी सुझाव देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के पहाड़ी क्षेत्र को देखते हुए तीखे मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर मजबूत क्रैश बैरियर लगाने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इन स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और उचित संकेतक लगाने के भी निर्देश दिए।     उन्होंने सर्दियों के दौरान कोहरे और बर्फबारी के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने तथा एंटी-स्किड तकनीक के उपयोग प...

अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य समापन, विवेक कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान

चित्र
 अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का ऋषिकेश में भव्य समापन, विवेक कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का किया आह्वान ऋषिकेश, 31 अगस्त। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में आयोजित अंडर-14 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता, ब्लॉक घुमारवीं-II, जिला बिलासपुर का सोमवार को भव्य एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में विवेक कुमार, महासचिव कांग्रेस कमेटी हिमाचल प्रदेश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत कर खेल भावना, अनुशासन और एकता का परिचय दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोही और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर विजेता रही। कबड्डी के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं और मिनर्वा पब्लिक ...

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की पहल से कपूरथला में मिला परिवार, पांच साल बाद अपनों से हुआ भावनात्मक संवाद

चित्र
 वर्षों बाद परिवार से मिली ममता, वीडियो कॉल पर छलकी खुशी एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की पहल से कपूरथला में मिला परिवार, पांच साल बाद अपनों से हुआ भावनात्मक संवाद अजय सूर्या नेरचौक, 31 अगस्त। वर्षों से अपने परिवार से बिछड़ी करीब 32 वर्षीय ममता उर्फ मंजू आखिरकार अपने परिजनों से दोबारा जुड़ गई। वर्ष 2021 में जिला ऊना में रेस्क्यू की गई ममता को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद स्वधार गृह (महिला), चलाखा, लुनापानी, मंडी में संस्थागत देखभाल और काउंसलिंग प्रदान की गई। ममता ने अपने पिता का नाम गुरनैल सिंह, माता का नाम परमजीत कौर बताया था। उन्होंने स्वयं को अविवाहित बताते हुए परिवार में तीन भाई और एक बहन होने की जानकारी दी थी। उनकी भाषा पंजाबी थी और उन्होंने अपना पता जम्मू पैलेस, नवा पिंड, कुष्ठ आश्रम, जिला कपूरथला, पंजाब बताया था। संचार एवं स्मरण शक्ति से जुड़ी कठिनाइयों के कारण उनके परिवार तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना रहा। हालांकि, लगातार प्रयासों और विभिन्न अधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आखिरकार कपूरथला में उनके परिवार का पता लगाने में सफलता मिली। डॉ. रूमा देवी और डॉ. परमिंदर सिंह ने ...

बल्ह की बेटी निहारिका का एमबीबीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

चित्र
 बल्ह की बेटी निहारिका का एमबीबीएस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर अजय सूर्या नेरचौक । जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की मांडल डाकघर निवासी श्री मनोहर की बेटी निहारिका ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। निहारिका की सफलता पर एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निहारिका का एमबीबीएस में चयन उनके परिवार के साथ-साथ पूरे बल्ह क्षेत्र के लिए गौरव और अपार खुशी का क्षण है। एसडीएम ने कहा कि निहारिका की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने निहारिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी। निहारिका की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। फोटो कैप्शन - एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी निहारिका को बधाई देते ...

एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

चित्र
 एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश ​एसडीएम चम्बा चिराग शर्मा की अध्यक्षता में उपमंडल चम्बा के राजस्व अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों और अदालतों में लंबित विभाजन (पार्टीशन), निशानदेही (डिमार्कशन) व अन्य राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। ​इसके साथ ही फील्ड स्टाफ को निशानदेही व तकसीम से जुड़ी फील्ड रिपोर्ट्स और विभिन्न प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों को जल्द हल करने को कहा गया। आपदा राहत से जुड़े मामलों की रिपोर्ट भी आरएमएस पोर्टल के माध्यम से तुरंत कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए ताकि प्रभावितों को समय पर राहत राशि मिल सके। बैठक में स्वामित्व योजना और लंबित ऑडिट पैरा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के दिशा- निर्देशों के तहत प्राथमिकता से कार्य करने पर भी बल दिया गया।

डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण - अनिरुद्ध सिंह

चित्र
  डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण - अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास मंत्री ने 33 लाख से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन   ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं व प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी और पंचायत प्रतिनिधि आज के डिजिटल दौर में नवीनतम तकनीक व उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता व इसके उपयोग बारे संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी सीधा संवाद स्थापित किया और प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने पर उनके सुझाव सुने। पंचायती राज मंत्री ने बताया कि इस डिजिटल स्टूडियो का कार्य नवंबर 202...

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चित्र
 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी शिक्षा विभाग में करीब 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अनामिका चौधरी की शिक्षा विभाग में पहली नियुक्ति वर्ष 1990 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चम्बा में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1994 में उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में सेवाएं दीं। तबादले के बाद वर्ष 2018 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खन्नी, वर्ष 2020 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मकड़ाहन में मुख्याध्यापक के पद पर सेवाएं दीं। वर्ष 2023 में उन्हें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद तबादला होने पर वर्ष 2024 में उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला, जहां करीब दो वर्षों तक सेवाएं देने के बाद आज सेवानिवृत्त हुईं। सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान ...

बल्ह की बेटी निहारिका ने रचा इतिहास, NEET में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में पाया प्रवेश

चित्र
 बल्ह की बेटी निहारिका ने रचा इतिहास, NEET में सफलता हासिल कर एमबीबीएस में पाया प्रवेश मांडल की होनहार बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, चिकित्सक बनकर समाजसेवा का संकल्प बल्ह (मंडी)। ग्राम पंचायत मांडल की होनहार बेटी निहारिका गुलेरिया ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। निहारिका का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, नाहन में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित मांडल पंचायत और पूरे बल्ह क्षेत्र में खुशी की लहर है। निहारिका गुलेरिया, मनोहर गुलेरिया की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एस.एच.एस. स्कूल, कुल्लू से पूरी की। इसके बाद कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर उन्होंने NEET परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश हासिल किया। अपनी सफलता पर निहारिका गुलेरिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता, गुरुजनों और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक अच्छा चिकित्सक बनकर समाज और अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है। निहा...

नगाल के भाटी में सिलेंडर ने पकड़ी आग, बड़ा हादसा टला 

चित्र
 नगाल के भाटी में सिलेंडर ने पकड़ी आग, बड़ा हादसा टला  Fatehpur Baljeet Thakur  उपमंडल फतेहपुर की पंचायत नगाल के गांव भाटी में सोमवार सुबह एक घर में सिलेंडर ने आग पकड़ ली, यह तो भगवान का शुक्र रहा कि सिलेंडर फटा नहीं अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था, जानकारी देते हुए पंचायत उपप्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया उक्त गाँव के निबासी मिस्टर संजीव के घर में कार्यक्रम. था जिस दोरान रसोई में रखे सिलेंडर पर कुछ बनाने का काम. किया जा रहा था. जिस दोरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली बताया जिस कारण रसोई में रखा काफ़ी सामान जल गया. बताया इतने में ही फायर बिर्गेड को सूचना दी गईं. व फायर बिर्गेड की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, फायर बिर्गेड चौकी प्रभारी संजीव राणा ने बताया जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तुरंत अग्निश्मन बाहन लेकर टीम घटनास्थल पर रवाना हुआ व मौक़े पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. उन्होंने लोगों से अपील की है कि आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके.

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रिवालसर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

चित्र
 राष्ट्रीय खेल दिवस पर रिवालसर कॉलेज में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम चैस और 100 मीटर दौड़ में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित अजय सूर्या रिवालसर। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान चैस प्रतियोगिता के साथ पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलाई तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर मेहनत और देशभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। स्पोर्ट्स प्रभारी प्रो. यश पाल ने बताया कि चैस प्रतियोगिता में डॉ. कुलदीप कुमार और प्रो. रमणीक शर्मा ने आर्बिटर एवं निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। चै...

जल्द होगा "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" पुस्तक का विमोचन

चित्र
 जल्द होगा "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" पुस्तक का विमोचन लक्ष्मणगढ़ - (सीकर) -: राजस्थान के बलाई समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और सामाजिक योगदान को समर्पित महत्वपूर्ण पुस्तक "बलाई समाज : इतिहास एवं संस्कृति" का विमोचन समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा। इस पुस्तक के लेखक एच.आर.मलिण्डा हैं। मलिण्डा मूल रूप से सीकर जिले के रुल्याना माली गांव के निवासी हैं और वर्तमान में भारत सरकार के राजस्व विभाग में राजपत्रित अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। वे सामाजिक न्याय, इतिहास-अन्वेषण और वंचित समुदायों की अस्मिता के प्रति समर्पित लेखक हैं।                             बुद्धम् पब्लिशर्स, जयपुर द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक बलाई समाज की उत्पत्ति एवं विकास, भौगोलिक विस्तार, सामाजिक संरचना, धार्मिक व्यवस्था, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति, संत-महापुरुषों एवं समाज सुधारकों के योगदान तथा समाज सुधार आंदोलन एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रामाणिक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। लेखक की यह कृति बलाई समाज के इतिहास, सामाजिक स...

कमिश्नर नगर निगम बद्दी विवेक चंदेल के पिता मान सिंह चंदेल के निधन पर नेताओं पत्रकारों ने शोेक जताया

चित्र
 कमिश्नर नगर निगम बद्दी विवेक चंदेल के पिता मान सिंह चंदेल के निधन पर नेताओं पत्रकारों ने शोेक  जताया  अंतिम संस्कार कल मंगलवार को होगा बीबीएन 31 अगस्त कविता शांति गौतम  हिंदुत्व के प्रहरी,  अनगिनत लोगों को दान दे लाभ दिया ऐसे एल आई सी के रिटायर्ड डी ओ मान सिंह चंदेल (79) तलवाड़ चांदपुर बिलासपुर का इस संसार से चले जाना समाज के लिए अपूरणीय  क्षति हो गई है। मान सिंह चंदेल बद्दी में तैनात नगर निगम कमिश्नर विवेक चंदेल (आई ए एस) के पिता थे। पुूर्व‌ मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, जय राम, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रदेश हाईकोर्ट के जज विवेक ठाकुर, मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धारथन, संजय ठाकुर, रवि मेहता विधायक राकेश जमवाल, त्रिलोक जमवाल, राम कुमार,पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर, तिलक राज, डी सी सोलन मनमोहन शर्मा, डी सी बिलासपुर राहुल कुमार, डी एस पी शिव चौधरी,एस पी विनोद धीमान, ए एस पी अशोक वर्मा, डी एस पी योगराज चंदेल, एस एच ओ बद्दी डा शिव प्रकाश कनिहाल,दे...

​चम्बा शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हलवाई एसोसिएशन और विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,

चित्र
  ​चम्बा शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हलवाई एसोसिएशन और विभिन्न खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों के व्यापार संचालन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक आनंद ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए विभाग ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाहरी क्षेत्रों से आने वाली मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की जांच के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि बाजार में किसी भी प्रकार के मिलावटी या अमानक खाद्य उत्पाद न बिक सकें। उन्होंने विशेष रूप से मौसमी खाद्य विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में कई सब्जी विक्रेता, करियाना दुकानदार या अन्य मौसमी व्यापारी अपनी दुकानों पर मिठाई, फैणी, मठ्ठी या पनीर जैसे खाद्य पदार्थ बेचना शुरू कर देते हैं। जिन व्यापारियों के पास खाद्य सुरक्षा का वैध लाइसेंस या पंजीकरण नहीं है, वे किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री बेचने का कार्य तुरंत बंद कर दे...

नडोली के समीप खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का भंडाफोड़,पिकअप चालक गिरफ्तार

चित्र
 नडोली के समीप खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का भंडाफोड़,पिकअप चालक गिरफ्तार गुप्त सूचना पर गश्त कर रही कोटला रेंज की टीम ने दबोचा खैर तस्कर, ठेकेदार समेत पांच आरोपी फरार; दो साइलेंट कटर और खैर की लकड़ी बरामद कोटला वन विभाग की कोटला रेंज ऑफिस के तहत नडोली के समीप खैर के हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद रेंज ऑफिस कोटला के अधिकारी राजेश ने अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त तेज कर दी थी। शाहपुर : जनक पटियाल  इसी दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी  को पिकअप में लादते बकत गाड़ी नंबर JK-08-J-9409 को पकड़ लिया और चालक मुशर्रफ निवासी जम्मू-कश्मीर को मौके से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि नडोली के समीप वन क्षेत्र में खैर के हरे-भरे पेड़ों को कथित रूप से अवैध तरीके से काटा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरओ कोटला अपनी टीम के साथ गश्त पर निकली। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान खैर की लकड़ी लादने की सूचना...

पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

चित्र
 पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम  (नूरपुर:-विनय महाजन) पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन द्वारा पंचायत गंही लगोड़ में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।इस अवसर पर स्थानीय गाँव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा समाज में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।आईडिया ऑफ़ भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में पंचायत प्रधान कर्म सिंह राणा, उपप्रधान सुखदेव सिंह राणा, बीडीसी सदस्य अमित शर्मा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा, कु...

प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. मल्लिका नड्डा से की आत्मीय भेंट, विश्वविद्यालय के पुराने दिनों को किया याद

चित्र
 प्रो. अनुपमा सिंह ने डॉ. मल्लिका नड्डा से की आत्मीय भेंट, विश्वविद्यालय के पुराने दिनों को किया याद नई दिल्ली,  प्रो. अनुपमा सिंह ने आज अपनी पुरानी मित्र एवं विश्वविद्यालय के दिनों की सहकर्मी डॉ. मल्लिका नड्डा जी से आत्मीय भेंट की। लंबे अंतराल के बाद हुई इस मुलाकात में दोनों के बीच बेहद आत्मीय और दिल से दिल की बातचीत हुई। डॉ. मल्लिका नड्डा वर्तमान में President, Special Olympics Bharat तथा Chairperson, Special Olympics Asia Pacific Advisory Council (APAC) के रूप में कार्य कर रही हैं और विशेष बच्चों एवं दिव्यांगजनों के समावेशन, सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। मुलाकात के दौरान दोनों ने विश्वविद्यालय के पुराने दिनों की यादें साझा कीं और अपने-अपने सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। बातचीत में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की भूमिका तथा विशेष बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि “कुछ रिश्ते समय और दूरी के साथ पुराने नहीं होते। विश...

नड्डा से मिलीं समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह, हिमाचल के विकास और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा

चित्र
 नड्डा से मिलीं समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह, हिमाचल के विकास और सुशासन पर हुई सार्थक चर्चा अजय सूर्या मंडी। समाजसेवी प्रो. अनुपमा सिंह ने सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नड्डा का कुशलक्षेम जाना और उपचार के बाद उनके स्वस्थ होकर सक्रिय होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। भेंट के दौरान हिमाचल प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, शासन-व्यवस्था, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। नड्डा ने कहा कि अच्छा शासन और जनहितकारी नीतियां जनता का अधिकार हैं, कोई एहसान नहीं। उन्होंने राजनीति को व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठाकर प्रदेश के व्यापक हित और विकास के लिए काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नड्डा ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराई गई वित्तीय सहायता का उल्लेख करते हुए चिंता जताई कि कई परियोजनाएं टेंडर एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लंबित हैं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग न होने का सीध...

भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी

चित्र
 भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में राज्य स्तरीय जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित की जाएगी (नूरपुर:-विनय महाजन)  इस दौरान भगवान  बृजराज स्वामी मंदिर को आकर्षक लाइट्स लगा कर सजाया गया है और रात को रंग बिरंगी रोशनियों से मंदिर का दृष्य मनमोहक लगता है।श्री बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में  इस वार  आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जन्माष्टमी मेले को लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भी तैयारियां पूरी कर ली है। इस अवसर पर भगवान  श्री बृजराज राज स्वामी मंदिर की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों  ने बताया कि भगवान  श्री बृजराज स्वामी मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा  और  कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है और कमेटी के सभी सदस्य पिछले 15 दिनों से तैयारियों में लगे है। उन्होंने बताया कि चार सितंबर को जन्माष्टमी के दिन प्रातः चार बजे प्रभात फेरी होगी और सुबह छः बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे जिसके बाद श्रदालु मन्दिर में दर्शन करेंगे जोकि रात के दस बजे तक जारी रहेंगे। रात दस बजे से बारह बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे और रात ब...

RCFC स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 12वें दिन, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारियां तेज

चित्र
 RCFC स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 12वें दिन, 7 सितंबर की जन आक्रोश महारैली की तैयारियां तेज अजय सूर्या जोगिंदर नगर मंडी, 31 अगस्त। हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा आंदोलन सोमवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान भराड़ू और सपैड़ू पंचायत की महिलाओं ने भूख हड़ताल पर बैठकर आंदोलन को आगे बढ़ाया। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि भूख हड़ताल के 12वें दिन भराड़ू पंचायत से निशा देवी व मति देवी तथा सपैड़ू पंचायत से प्रिया और रीता देवी ने मोर्चा संभाला। इस अवसर पर वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, राम लाल वालिया, सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान ठाकुर, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शेर सिंह ठाकुर, कांशी राम, भूपेंद्र ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, अजय बावा, विशाल शर्मा, तारा चंद ठाकुर, कैप्टन लाभ सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अजय ठाकुर ने बताया कि रविवार को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर, गुरुशरण परमार, नरेंद्र ठाकुर, दमनदीप सिंह और कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद अनुराग ठ...

इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

चित्र
 इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव *दिवंगत अरिश शर्मा के निधन के चलते लिया निर्णय, केवल हवन एवं पूजा-अर्चना होगी* *जसूर।*राकेश शर्मा 31/08/2026 न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर की ओर से इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। क्लब ने यह निर्णय अत्यंत दुखद एवं भावुक परिस्थितियों को देखते हुए लिया है। क्लब के प्रधान शशिकांत शर्मा ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि  क्लब के संस्थापक सदस्य  अतुल शर्मा (गोटू) के पुत्र स्वर्गीय अरिश शर्मा का छोटी सी उम्र में निधन पूरे जसूर क्षेत्र के लिए बेहद दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। अरिश शर्मा के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस कठिन घड़ी में न्यू युवा कृष्ण क्लब के सदस्य एवं समस्त जसूरवासी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किसी भी प्रकार का बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम या उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। केवल *हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना* की जाएगी। क्लब की ओर ...

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

चित्र
 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पशु मालिक ने पंचायत को इसकी सूचना देकर बकरा वापस लौटाने की अपील की है। बकरी के मालिक जीवन कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी बकरियों और बकरी के बच्चों को गौशाला में बांधकर घर आए थे। सुबह करीब 6 बजे जब वह गौशाला में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गौशाला का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो चार माह का बकरा वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों को मौके पर बुलाकर घटना की जानकारी दी। जीवन कुमार ने अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके बकरे को उठाकर ले गया है तो वह उसे वापस छोड़ जाए। उन्होंने कहा कि बकरा उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है और उसे वापस पाने की उन्हें उम्मीद है। घटना की सूचना ग्राम पंचायत भरमाड़ के प्रधान सुरेश कुमार खट्टा को भी फोन के माध्यम से दे दी गई है। ज्वाली से राजेश कतनौरिया।

सर्दियों के मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियाँ और उनके घरेलू उपाय

चित्र
 सर्दियों के मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियाँ और उनके घरेलू उपाय सर्दियों के तापमान में गिरावट और नमी कम होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे कई संक्रमण आसानी से फैल जाते हैं। ठंड के मौसम में होने वाली आम बीमारियां, उनके लक्षण और बचाव के आसान उपाय: जुकाम और फ्लू (Common Cold & Flu): राइनोवायरस और इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण नाक बहना, गले में खराश और छींक आने की समस्या होती है। उपचार: अदरक, तुलसी और काली मिर्च की गर्म चाय पिएं। पुदीने के तेल या सादे पानी की भाप लें और गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करें। गले का संक्रमण और खराश (Sore Throat): ठंडी हवा के संपर्क में आने से गले में सूजन, दर्द और कफ जम जाता है। उपचार: हल्दी मिला हुआ गुनगुना दूध पिएं। मुलेठी की जड़ चूसने से गले को तुरंत राहत मिलती है। खांसी और श्वास नली की सूजन (Cough & Bronchitis): सूखी या बलगम वाली खांसी सर्दियों में लंबे समय तक परेशान कर सकती है। उपचार: अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटें। सीने में जकड़न होने पर नीलगिरी के तेल (Eucalyptus oil) से छाती की मालिश करें। अस्थमा और साइनस का...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: