मंजीत मनकोटिया ने जवाली में बतौर एसएचओ संभाला कार्यभार। 

 मंजीत मनकोटिया ने जवाली में बतौर एसएचओ संभाला कार्यभार। 



जवाली: पुलिस थाना जवाली में मंजीत मनकोटिया ने बतौर एसएचओ कार्यभार संभाला है। एसएचओ मंजीत मनकोटिया ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, यातायात व्यवस्था बनाए रखना तथा जनता की सेवा में तत्पर रहना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नशा माफिया व खनन माफिया को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है तथा कहा कि नशा का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर सके। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट, चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन के कागजात साथ रखें। उन्होंने कहा कि नाबालिग को वाहन चलाने को न दें अन्यथा ऐसी स्थिति में वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। 

जवाली: मंजीत मनकोटिया 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन