पालमपुर में UPSC स्कॉलरशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित, 92 विद्यार्थियों ने लिया भाग

 पालमपुर में UPSC स्कॉलरशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित, 92 विद्यार्थियों ने लिया भाग


पालमपुर। नगर निगम पालमपुर द्वारा प्रायोजित UPSC स्कॉलरशिप के लिए प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में आयोजित की गई। परीक्षा में स्थानीय क्षेत्र के 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर पालमपुर नगर निगम की आयुक्त नेत्रा मेती, IAS ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से नगर निगम की ओर से समय-समय पर ऐसी प्रवेश परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को सही दिशा और इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।


उन्होंने कहा कि UPSC जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को स्थानीय युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति बढ़ती रुचि के रूप में देखा जा रहा है। नगर निगम की ओर से विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने पर जोर दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत