रावमापा फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग

 रावमापा फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की उठी मांग


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

फतेहपुर-बडूखर मार्ग पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर के मुख्यद्वार के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों के अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के मुख्यद्वार के सामने सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहन विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय खुलने और छुट्टी के समय सड़क पर विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पार करते हैं, जबकि मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। ऐसे में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्कूल के मुख्यद्वार के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाया जाना आवश्यक है।


लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा यह मामला गंभीर है और किसी हादसे के बाद कदम उठाने के बजाय समय रहते एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के मुख्यद्वार के दोनों तरफ जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सके और संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच