नडोली के समीप खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का भंडाफोड़,पिकअप चालक गिरफ्तार

 नडोली के समीप खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का भंडाफोड़,पिकअप चालक गिरफ्तार




गुप्त सूचना पर गश्त कर रही कोटला रेंज की टीम ने दबोचा खैर तस्कर, ठेकेदार समेत पांच आरोपी फरार; दो साइलेंट कटर और खैर की लकड़ी बरामद



कोटला वन विभाग की कोटला रेंज ऑफिस के तहत नडोली के समीप खैर के हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद रेंज ऑफिस कोटला के अधिकारी राजेश ने अपनी पूरी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त तेज कर दी थी।



शाहपुर : जनक पटियाल 



इसी दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी  को पिकअप में लादते बकत गाड़ी नंबर JK-08-J-9409 को पकड़ लिया और चालक मुशर्रफ निवासी जम्मू-कश्मीर को मौके से गिरफ्तार किया।



जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि नडोली के समीप वन क्षेत्र में खैर के हरे-भरे पेड़ों को कथित रूप से अवैध तरीके से काटा जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरओ कोटला अपनी टीम के साथ गश्त पर निकली। टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान खैर की लकड़ी लादने की सूचना मिली और पिकअप को मौके ही पकड लिया ।



कार्रवाई के दौरान पिकअप से खैर की लकड़ी के साथ दो साइलेंट कटर भी बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में करीब पांच हरे-भरे खैर के पेड़ों की कटाई सामने आई है। वन विभाग ने वाहन, लकड़ी और कटाई में इस्तेमाल उपकरणों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान ठेकेदार समेत पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए चालक से पूछताछ के आधार पर वन विभाग और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गए हैं। विभाग की ओर से मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।




गौरतलब है कि नडोली के समीप इसी क्षेत्र में इससे पहले भी खैर के करीब आठ पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया था।और साथ ही लगभग एक सप्ताह पहले वन रेंज ऑफ़िस के तहत भी गुब्बर में दस पेड काटे गए थे।  लपियाणा की रात्री गश्त टीम भी नडोली में मौके पर मौजूद रही । लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी और रात्रि गश्त बढ़ाई गई थी। इसी मुस्तैदी के चलते इस बार खैर की लकड़ी लाद रही पिकअप वन विभाग के हत्थे चढ़ गई।



वन विभाग की इस कार्रवाई से कथित खैर तस्करी में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग का कहना है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों को पकड़ने और बरामद खैर की लकड़ी को कहां ले जाया जाना था, इसकी जांच भी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच