इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

 इस वर्ष न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर नहीं मनाएगा कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव


*दिवंगत अरिश शर्मा के निधन के चलते लिया निर्णय, केवल हवन एवं पूजा-अर्चना होगी*



*जसूर।*राकेश शर्मा 31/08/2026 न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर की ओर से इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का सार्वजनिक उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। क्लब ने यह निर्णय अत्यंत दुखद एवं भावुक परिस्थितियों को देखते हुए लिया है। क्लब के प्रधान शशिकांत शर्मा ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि 

क्लब के संस्थापक सदस्य  अतुल शर्मा (गोटू) के पुत्र स्वर्गीय अरिश शर्मा का छोटी सी उम्र में निधन पूरे जसूर क्षेत्र के लिए बेहद दुखद एवं हृदयविदारक घटना है। अरिश शर्मा के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस कठिन घड़ी में न्यू युवा कृष्ण क्लब के सदस्य एवं समस्त जसूरवासी शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किसी भी प्रकार का बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम या उत्सव आयोजित नहीं किया जाएगा। केवल *हवन एवं विधिवत पूजा-अर्चना* की जाएगी।

क्लब की ओर से बताया गया कि हवन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से *स्वर्गीय अरिश शर्मा की आत्मा की शांति* के लिए भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना की जाएगी। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की जाएगी।

न्यू युवा कृष्ण क्लब जसूर ने कहा कि अरिश शर्मा का असमय निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में क्लब परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच