डमटाल में विधायक मलेंद्र राजन ने पौधा रोपित कर वन महोत्सव में लिया भाग

 डमटाल में विधायक मलेंद्र राजन ने पौधा रोपित कर वन महोत्सव में लिया भाग


नूरपुर : विनय महाजन /

 इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के हिल टॉप दुर्गा माता मंदिर, डमटाल में नूरपुर वन मंडल के तत्वावधान में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि वनों का संरक्षण एवं विस्तार वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधरोपण को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


विधायक ने बताया कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में 17 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है। योजना के माध्यम से महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे पौधरोपण के साथ-साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा सकें।


उन्होंने बताया कि इस वर्ष नूरपुर वन मंडल में 155 हेक्टेयर भूमि पर करीब 1 लाख 18 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।


विधायक मलेंद्र राजन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पर्यावरण संरक्षण से लोगों को जोड़ने वाला सराहनीय प्रयास बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि पौधरोपण के लिए ऐसी प्रजातियों का चयन किया जाना चाहिए, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ वन्य जीव-जंतुओं को भोजन और आश्रय भी उपलब्ध करवाएं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करने के लिए पौधरोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।


कार्यक्रम में एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर, डीएफओ संदीप कोहली, डीएसपी संजीव यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

जवाली बिधानसभा की ग्राम पंचायत सिद्धपुर -घाड़ में  आज केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जवाली के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, न नीला ड्रम, न पहाड़ से धक्का

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

दिखावे की गौसेवा पर मंत्री चंद्र कुमार की दो टूक, बोले—पहले घर में गाय पालो