नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं, परिवार ने  काफी प्रयासों के बाद आधी रात के बाद गुमशदी की रिपोर्ट लिखवाई राघव की

(नूरपुर :विनय महाजन) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर वार्ड नंबर 3 के निवासी राघव पुत्र राकेश कुमार(24) का शव  अपर चौगान बाजार में स्थित अपनी ही दुकान में मिलने के बाद क्षेत्र में अनेको  प्रकार की चर्चाएं चर्चित है कि राघव पुत्र राकेश कुमार कुछ दिन से गायब था l  इस  सूचना से शहर क्षेत्र में शोक की लहर पनपी l सूत्रों के मुताबिक 28 अगस्त 26 को रात  लगभग 12वजे के वाद परिवार के लोगों ने राघव की  गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई l शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 की शिकायत पर आधी रात पुलिस की टीम गुमशुदा राघव को ढूंढने के लिए निकली मोबाइल लोकेशन के आधार पर काफी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस इस मामले में कामयाब नहीं हुई फिर ल लोगों के द्वारा मिले सहयोग से पुलिस ने इस विषय में राघव का शव अपर चौगान  में जहां पर वह किराए की दुकान मे  रेडीमेड का काम  करता था। उसके अंदर बरामद कर लिया l दुकान का  शटर खुला था शीशे के दरवाजे वन्द थे लेकिन शीशे के दरवाजे के अंदर लटकी हुई  चाबी ने पुलिस की इस गूथी को  आधी रात को मौजूद जनता के सामने सुलझा दिया l मोके पर  पुलिस टीम  ने राघव के मृतक शरीर को पुलिस कस्टडी में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल  नूरपुर में पहुंचा दिया l  मृतक राघव के गुमशुदा को लेकर के परिवार के लोग परेशान थे  काफ़ी प्रयासों के बाद आखिरकार परिवार ने  आधी रात के बाद पुलिस में राघव के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई l यह मामला नूरपुर थाने मे एफ आई आर 216dt 28.8.26 को धारा 140(3) बी एन एन एस एक्ट मे दर्ज किया गयाl मौके पर पुलिस टीम ने शव का आज सुबह नागरिक की अस्पताल नूरपुर  में मृतक के शव  का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा माजरा क्या है?   दोपहर वाद मृतक के शव का संस्कार कर कर दिया जाएगा  l       

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम