संदेश

योजनाएं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोबर समृद्धि योजना के तहत 3 रुपये प्रति किलो की दर से सरकार खरीद रही है गोबर

चित्र
गोबर समृद्धि योजना के तहत 3 रुपये प्रति किलो की दर से सरकार खरीद रही है गोबर मंडी(जोगिन्दरनगर):- प्रदेश की सुख की सरकार ने अपनी एक ओर गारंटी को पूरा करते हुए किसानों व पशुपालकों से 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गोबर समृद्धि योजना के तहत गोबर खरीदना प्रारंभ कर दिया है। प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम के पहले चरण में जहां प्रदेश के 100 किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से एक लाख रुपये वितरित किये हैं तो वहीं इससे जोगिन्दर नगर के सेरी गांव के तीन किसान व पशुपालक लक्ष्मण दास, भाग चंद तथा संजीव कुमार भी लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से जोगिन्दर नगर के सेरी गांव निवासी लक्ष्मण दास, भाग चंद तथा संजीव कुमार से प्रति किसान क्रमश: चार, साढ़े चार व साढ़े तीन क्विंटल गोबर की खरीद की है तथा उन्हें प्रति क्विंटल 300 रुपये की दर से धनराशि उनके बैंक खातों में प्राप्त हो चुकी है। सरकार के इस अहम कदम से न केवल प्रदेश के किसानों व पशु पालकों को गोबर खरीद के माध्यम से आर्थिक लाभ सुनिश्चित हुआ है बल्कि पशु पालकों का गोबर प्राकृतिक खाद तैयार करने में भी लाभकारी सिद्...

विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : अपूर्व देवगन

चित्र
विद्यार्थी ऋण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करें बैंकर्स : अपूर्व देवगन जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित मंडी:       उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंकों के सहयोग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। वह उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंडी जिला की जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैंक अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग का आग्रह किया।उन्होंने बैंकर्स का आह्वान किया कि वित्तीय जागरूकता शिविरों में विद्यार्थी ऋण योजनाओं विशेषकर यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें,ताकि गरीब वर्ग के बच्चों की इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वित्तीय जागरूकता शिविरों में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने निर्देश दिए।उपायुक्त ने एस सी एस टी निगम के पास लंबित मामलों को बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर शीघ्र प्रोसेस करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि बैंकों ...

प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से जरूरतमंद युवाओं को उच्चतर शिक्षा के लिए खुली नई राहें

चित्र
प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से जरूरतमंद युवाओं को उच्चतर शिक्षा के लिए खुली नई राहें मंडी:    दिव्यांग छात्रों को स्कूली शिक्षा से लेकर व्यावसायिक कोर्स के लिए प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं युवाओं का भविष्य संवारने की दिशा में कारगर सिद्ध हो रही हैं। विशेष तौर पर दिव्यांग व जरूरतमंद वर्गों के बच्चों के लिए इन योजनाओं के माध्यम से उच्चतर व व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में नई राहें खुली हैं। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बोर्ड व विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों से नियमित शिक्षा ग्रहण कर रहे 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले छात्रों को बिना किसी आय सीमा के मासिक दरों पर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। इसके तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक दिवस छात्रों को 625 रुपए तथा छात्रावास में रहने वालों को 1875 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। छठी से आठवीं कक्षा तक क्रमशः 750 रुपए व 1875 रुपए, नवीं व दसवीं कक्षा में क्रमशः 950 रुपए व 1875 रुपए, जमा एक व जमा दो कक्षा के लिए दिवस छात्र...

कुल्लू के उरटू (निरमंड) में पहुंचा सूचना एवं जन संपर्क विभाग

चित्र
कुल्लू के उरटू (निरमंड) में पहुंचा सूचना एवं जन संपर्क विभाग कुल्लू (निरमंड):  कुल्लू जिला में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विशेष प्रचार अभियान के चलते आज सहारा कला जत्था बंजार का तीसरे दिन का पहला कार्यक्रम खंड निरमंड के ग्राम पंचायत राहणैं के उरटू गाँव में किया गया I कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत राहणैं के प्रधान श्री तेजस्वी जी, वार्ड मेंबर श्री मति चंद्रकला जी, ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह, स्थानीय महिलामंडल, स्वयं सहायता समूह, अन्य महिलाओं और युवाओं ने भरपूर भाग लिया और हिमाचल प्रदेश की चलाई जा रही जन एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाना Iनोर पंचायत के शलाट व  रठोह गाँव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी गई।  इस दौरान सहारा कला जत्था बन्जार, कुल्लू के कलाकारों ने गीत, संगीत तथा नुकड़ नाटक द्वारा लोगों को विशेषकर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, व अल्पसंख्यक समुदाय के किये सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 75950  नए सामाजि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: