भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान
भेड खड्ड जोंटा क्षेत्र में फोरलेन सड़क काफी ऊंची उठ गई व परिसर नीचे रह गये क्षेत्रवासी परेशान
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के जोंटा के समीप भेड खड्ड के लोग यहां बन रही फोरलेन सड़क को काफी ऊंचा कर दिए जाने के कारण सड़कों पर उतर आए हैं l
उन्होंने आज प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र वासियों की समस्या का समाधान किया जाएl स्थानीय पीड़ित क्षेत्र वासियों के अनुसार सड़क की इस कथित बनावट कारण उनके आवास और परिसर काफी नीचे चले गए हैंl प्राइमरी स्कुल भी इसी भाग में स्थित होने के कारण स्कूल के बच्चों को स्कुल तक पहुंचने में काफ़ी परेशानी उठानी पड़ रही हैl क्षेत्र के गांव वासियों के अनुसार यहां पर स्थित विभाग को सर्विस लेन का प्रावधान करना चाहिएl निर्माण कंपनी द्वारा इस मामले में खामोशी रखने के बाद क्षेत्र वासियों का कहना है कि क्षेत्र के लोग रोजाना बुरी तरह से इस मामले मे प्रभावित हो रहे हैं और निर्माण कंपनी नीरो की तरह बंसरी बजा रही है l इस मामले में भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का का कहना है कि पीड़ित क्षेत्र वासियों द्वारा इस समस्या के बारे मे बताने पर मैंने खुद जाकर मौका देखा थाl सर्विस लेन बनाने का मुद्दा संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेंl निक्का का कहना है कि विभाग इसके लिए एस्टीमेट बना रहा हैlइस मामले में नूरपुर प्रशासनिक अधिकारी अरुण शर्मा का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र वासियों कि इस समस्या को मध्य नजर रखते हुए तुरंत घटना स्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया है और उसके बाद संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कंपनी को यह हिदायत दें कि वह जनहित में यहां पर सर्विस लेन बनाएं l इतना ही नहीं उन्होंने यहां पर रेंपस बनाने का बस स्टॉप का प्रावधान भी रहेगा l


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें