अग्निशमन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभाग मुस्तैद, 5 निरीक्षण टीमें रखेंगी नजर- डा. ओपी यादव

 अग्निशमन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभाग मुस्तैद, 5 निरीक्षण टीमें रखेंगी नजर- डा. ओपी यादव

दीपावली की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने बुलाई बैठक, जारी किए दिशा निर्देश


चिन्हित स्थानों के बाहर पटाखे बेचे तो होगी कार्रावाई, फूड सेफ्टी का रखा जाएगा ध्यान

पालमपुर, 

आगामी दीपावली त्यौहार के मध्यनजर पालमपुर उपमंडल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। अग्निशमन विभाग को विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के सभी 20 हाईड्रेंट चालू हालत में हैं, इसका निरीक्षण पूरा कर लिया गया है। त्यौहार के बीच यदि आगजनी जैसी कोई घटना होती है तो विभाग को इससे निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया है। एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने आज दीपावली को लेकर आयोजित बैठक के पश्चात यह बात कही। 

विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्होंने उपमंडलवासियों को दीपावली की शुभकामानाएं प्रेषित की और कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से सभी 5 वाहनों को जरूरत के हिसाब से तैनात किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 5 टीमों का गठन किया गया है जो उपमंडल में विभिन्न स्थानों का दौरा कर नियमों की अनदेखी पर सख्ती बरतेंगे। इसके अलावा फूड सेफ्टी की टीमें मिठाइयों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करेंगी।

एसडीएम ने नगर निगम को निर्देश जारी करते हुए कहा कि तय नियमों के हिसाब से पटाखा विक्रेताओं को होली मेला ग्राउंड में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने रेहड़ी फड़ी तथा अस्थायी तौर पर सामान बेचने वालों को गांधी मैदान में दुकाने लगाने को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल में विभिन्न तय स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री को सुनिश्चित किया जाएगा।  

डॉ. ओपी यादव ने कारोबारियों से अपील की कि चिन्हित स्थानों के अलावा किसी अन्य स्थान पर पटाखे की बिक्री न करें। यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो प्रशासन सामान जब्ती के साथ जुर्माना भी लगाएगा। उन्होंने जन सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि दीपावली के लिए खरीददारी करने के लिए शहरावासियों को दीपावली त्यौहार तक एसडीएम ऑफिस के पीछे की ओर मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सांय 5 बजे के बाद मुफ्त पार्किंग व्यवस्था लागू होगी। दीपावली के दिन पूरा दिन उक्त पार्किंग मुफ्त रहेगी। यहां करीब 100 वाहन पार्क किए जा सकते हैं।

इसके अलावा एसडीएम ऑफिस के सामने तथा अन्य पार्किंग में लोगों को तय शुल्क अदा करना होगा।

एसडीएम ने किसी भी अनहोनी घटना के घटित होने पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय कारोबारियों से भी सहयोग की अपील की। त्यौहार के दौरान किसी आगजनी या अनहोनी की घटना अग्निशमन और पुलिस विभाग को देने की अपील भी की।

इस मौके पर व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।