हिमाचली गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’ रिलीज, मंडी और रिवालसर की वादियों में हुई शूटिंग
हिमाचली गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’ रिलीज, मंडी और रिवालसर की वादियों में हुई शूटिंग
युवा वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया धमाकेदार गाना, सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की अपील
रिवालसर : अजय सूर्या /
हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय गायक हरीश मंडयाल का नया पार्टी सॉन्ग ‘आंख मारे’ संगीत प्रेमियों के लिए रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना युवाओं और संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि इस गाने की शूटिंग हिमाचल की छोटी काशी मंडी और धार्मिक नगरी रिवालसर की खूबसूरत वादियों में की गई है, जिससे वीडियो में हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता की झलक भी देखने को मिलती है।
गायक हरीश मंडयाल ने बताया कि ‘आंख मारे’ एक धमाकेदार पार्टी सॉन्ग है, जिसे विशेष रूप से युवा वर्ग की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। गाने के लिरिक्स अंकित चौहान ने लिखे हैं, जबकि संगीत निर्देशन की जिम्मेदारी सूर्य नेगी ने निभाई है। वहीं, वीडियो का निर्देशन मनी चौधरी ने किया है। गाने में करसोग के अपना राज डांस ग्रुप ने शानदार डांस प्रस्तुत कर इसकी रौनक बढ़ाई है।
हरीश मंडयाल ने संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे उनके नए गाने को भरपूर प्यार और समर्थन दें। साथ ही गाने पर अधिक से अधिक रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें, ताकि यह गीत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
उन्होंने बताया कि ‘आंख मारे’ के अलावा उनके कई भजन भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। संगीत प्रेमी सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हरीश मंडयाल के नाम से उनके गीतों और भजनों का आनंद ले सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें