संदेश

‌ दुर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत

चित्र
दादा समेत दो पोतों की नयूगल खड्ड में डूबने से हुई मौत यह दु:खद हादसा जिला कांगड़ा के उपमंडल धीरा के अंतर्गत आती पंचायत मूंढी के गांव मेले में रविवार को घटित हुआ। प्रकाश चंद उम्र 70 वर्ष अपने दो पोतों आरुष 8 वर्ष व तरु 6 वर्ष नयूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गए ।दादा खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे और उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े। नहाते-नहाते न जाने कब वह खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको बचाते-बचाते उनके दादा प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। जिस कारण इन तीनों की दुखद मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब गांव वालों को लगी तो सभी गांव वाले मौके पर पहुंचे और उनको ढूंढने लगे। इसी दौरान पुलिस चौकी थुरल की टीम भी मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ढूंढकर अपने कब्जे में ले लिया है।

नियन्त्रण सीमा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान

चित्र
  नियन्त्रण सीमा पर बारूदी सुरंग की चपेट में आया जवान धमाका एक बारूदी सुरंग में विस्फोट के कारण हुआ है जिसकी चपेट में आकर भारतीय सेना का जवान घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर पुंछ जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा स्थित गुल्पुर सेक्टर में जोरदार धमाका हुआ था। भारतीय सेना का जवान मोहम्मद फयाज अग्रिम क्षेत्र नकरकोट में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा था। इसी दौरान उक्त जवान बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया और तेज धमाके के साथ दूर जा गिरा और घायल हो गया। उक्त जवान को घायल अवस्था में देख फौरन आस पास के जवान मौके पर पहुंचे ओर घायल को उठाकर आधार शिविर स्थित एम आई रूम में लाया गया जहां पर जवान को प्रथम उपचार के बाद सैन्य अस्पताल लाया गया। जहां से जवान को बेहतर उपचार हेतु विशेष चॉपर द्वारा कमांड अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार उक्त जवान की दायनी टांग चोटिल हुई है।

झुंझुनूं के जवान हुआ शहीद, आज आएगा पार्थिव शरीर जवान का

चित्र
झुंझुनूं के जवान हुआ शहीद, आज आएगा पार्थिव शरीर जवान का खेतड़ी के बेसरड़ा गांव निवासी नायक मदन सिंह 20 ग्रेनेडियर में तैनात थे. वह पिछले दिनों ही गांव में छुट्टियों पर आए हुए थे, लेकिन जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हुए और तनाव बढा तो सभी सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थी. उसी वक्त अर्जेंट कॉल पर छुट्टी पूरी होने से पहले नायक मदन सिंह गुर्जर ड्यूटी पर जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर लौटे थे. उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुरेज इलाके थी.मदन सिंह गुर्जर 26 सितंबर 2010 में सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे. इसके बाद वह लांस नायक बने और दो साल पहले नायक के पद पर पदोन्नत किए गए थे. मदन सिंह के पिता मालाराम किसान और माता घोघड़ी देवी गृहिणरी है. 35 वर्षीय नायक मदन सिंह गुर्जर के एक 13 साल का बेटा प्रिंस है. पिछले साल ही प्रिंस की पढ़ाई के लिए उनकी पत्नी अनिता और बेटा जयपुर में रहने लगे थे. तीन भाइयों में सबसे बड़े सूबेदार हंसराज हैं. वही, सबसे छोटा भाई कप्तान गुर्जर दिल्ली में अग्निशमन विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत है. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चिड़ावा सुरेश जांगिड़...

आइए जानें जम्मू और कश्मीर में स्कूलों के विषय में, कब खुलेगें

चित्र
आइए जानें जम्मू और कश्मीर में स्कूलों के विषय में, कब खुलेगें  जम्मू और कश्मीर सरकार स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने जम्मू संभाग में स्कूलों (सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त) को फिर से खोलना। इसके द्वारा आदेश दिया जाता है कि जिला जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ और राजौरी के स्कूल (सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त) कल 15-05-2025 से नीचे उल्लिखित विवरण के अनुसार बंद रहेंगे/फिर से खुलेंगे

यातायात रहेगा अवरूद्ध क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला से आईटीआई दाड़ी तक

चित्र
यातायात रहेगा अवरूद्ध क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला से आईटीआई दाड़ी तक  धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग उपमंडल धर्मशाला के सहायक अभियंता ने बताया कि आईटीआई दाड़ी से क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला तक सड़क पर तारकोल बिछाने के कार्य के चलते 15 मई, 2025 को सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने सड़क उपयोगकर्ताओं से 15 मई, 2025 को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध किया

ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे

चित्र
ट्रेन के आगे कूद कर शिक्षिका ने दी जान, 4 व 12 साल के बेटे को छोड़ गई पीछे रेलवे फाटक बंद होने के चलते एक बस फाटक पर रुकी हुई थी। उसी बस में बैठी अर्चना जांगिड़ अचानक नीचे उतरीं और तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ीं। वहां पहुंचकर उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के सामने से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। यह सब इतना अचानक हुआ कि पास में खड़ा एक युवक उन्हें बचाने के लिए दौड़ा भी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से अर्चना उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। बाद में मृतका के परिजनों को सूचित किया गया।मृतका अर्चना जांगिड़ झुंझुनूं जिले के साह मार्केट स्थित जांगिड़ गेस्ट हाउस की निवासी थी। उन्होंने 5 जनवरी 2013 को अजाड़ी कलां के बालिका विद्यालय में शिक्षिका के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उनका स्थानांतरण राजकीय सेठ रघुनाथ पोद्दार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ, जहां वे गणित विषय पढ़ाती थी। विद्यालय स्टाफ औ...

6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य

चित्र
6 दिन पहले हुई थी शादी,सड़क हादसे में हुई मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्य  नाड़ा तोड़ बोलेरो ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, टक्कर मारने के बाद भी ना थमी बोलेरो, तकरीबन सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले, यह हादसा सोमवार दोपहर हुआ सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, उनमें एक पति-पत्नी भी शामिल   यह दु:खद हादसा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से उभर कर सामने आया है। जानकारी देते हुए खमेरा थाना पुलिस ने बताया कि नाड़ा तोड़ घाटी में बोलेरो ने बाइक को पीछे से भयंकर टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद भी बोलेरो थमी नहीं वह बाइक सवारों को रौंदते हुए चली गई। पुलिस ने बताया कि करीब सौ फीट तक इलाके में खून के निशान मिले हैं। बाइक पर सुनील, अंजू और अंजू का भाई कन्हैया सवार था। तीनों अपने किसी रिश्तेदार के यहां खमेरा पाड़ा इलाके की ओर जा रहे थे। छह दिन पहले ही अंजू और सुनील की शादी हुई थी। अभी तो हाथ की मेंहदी तक नहीं निकली थी। सुनील और अंजू को एक साथ एक ही चिता पर विदा करने की तैयारी है। गांव और कस्बे में मातम छाया हुआ है। सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस ने बोलेरो जब्त कर ली है। ...

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट, धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए

चित्र
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर फौजी को उतारा मौत के घाट,  धड़ कुएं से मिला, शव के छह टुकड़े किए  यही नहीं उन्होंने शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। हत्या की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन आखिरकार मृतक की बेटी ने इसका खुलासा कर दिया।  बलिया में मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया । दरअसल, बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास नदी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते के बगल में स्थित एक बगीचे से तीन दिन पहले एक पॉलीथिन में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से सटे कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग रिटायर्ड फौजी देवेंद्र के हैं। फिर पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू कर दी। परत दर परत जांच में कड़ियां जुड़ती चली गईं और आखिरकार सारी बातें सामने आ गईं। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी के संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से थे। दोनों ने देवे...

पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम

चित्र
पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि युद्धविराम की पहल पाकिस्तान ने नहीं बल्कि भारत की तरफ से की गई थी। पाकिस्तानी सेना ने यह बड़ा दावा कर माहौल को और गर्मा दिया है। पाकिस्तानी सेना ने साफ कहा कि उन्होंने कभी युद्धविराम की अपील नहीं की। सेना के अनुसार, यह पहल भारत की ओर से की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि उनकी सेना ने देश से किए गए तीन वादों को पूरा किया-जवाबी कार्रवाई, समय और स्थान का चयन खुद करना, और वैश्विक स्तर पर इसे स्पष्ट रूप से दिखाना। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय हमलों का जवाब तय वक्त और स्थान पर दिया, और जब हमला किया तो पूरी दुनिया ने उसका असर देखा। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके सशस्त्र ड्रोन भारत के कई शहरों और संवेदनशील ठिकानों तक पहुंचे। पाकिस्तानी सेना की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा भी किया गया कि ऑपरेशन के तहत भारत में 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, ड्रोन हमलों की बात करते हुए कहा गया कि उनके ड्रोन नई दिल्ली तक पहुंचे और भारत के सरकारी और र...

बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी

चित्र
बिन दुल्हन लौटी बारात, शादी की वरमाला में मजाक पड़ा भारी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में  तहसील के अकबर शाहपुर गांव में शुक्रवार को बारात आई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बारातियों का जमकर स्वागत हुआ और सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। जैसे ही दूल्हा स्टेज पर वरमाला के लिए पहुंचा, दुल्हन की सहेलियों ने माहौल को हल्का बनाने के लिए उससे चुटकी लेना शुरू किया। इसी बीच एक सहेली ने दूल्हे से उसकी जन्मतिथि पूछ ली। दूल्हे ने शायद मजाक के मूड में जवाब देते हुए अपनी जन्मतिथि "2025" बता दी। यह सुनकर सब चौंक गए, और दुल्हन को यह मजाक कतई पसंद नहीं आया। उसने इस बात को गंभीरता से लेते हुए वरमाला पहनाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को मनाने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इस फैसले के पीछे सिर्फ मजाकिया जवाब ही नहीं, बल्कि लड़के पक्ष की कथित दहेज मांग और दूल्हे की मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए गए। दुल्हन के भाई ने बताया कि उनकी बहन 7 भाइयों की इकलौती बहन है, और शादी में लाखों रुपए का खर्च किया गया था। उनका आरोप था कि दूल्हा ना मोबाइल चला पाता है, ना बाइक औ...

ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल

चित्र
ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल मेजर विक्रम गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके के निवासी हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी वैशाली और बेटी के साथ कोटा गए हुए थे। तभी उन्हें सेना मुख्यालय से सूचना मिली कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटना होगा।कोटा से दिल्ली लौटते समय जब वे अलवर के नौगांवा क्षेत्र में 82 नंबर पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वैशाली व बेटी रिहाना सड़क पर जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। रिहाना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना में सेवा दे रहे मेजर विक्रम इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। एक ओर उन्हें देश सेवा के लिए मोर्चे पर जाना है, दूसरी ओर परिवार में ऐसा गम। घटना के बाद सेना और परिजनों में शोक की लहर है। 

पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान,खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा

चित्र
पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान,खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा  पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान, पीएम शहबाज शरीफ ने जीत की खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा की, बोले- अल्लाह और सेना का शुक्रिया अदा करेंगे।  एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, PMO से जारी बयान में कहा गया है कि यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सेनाओं को सलाम करने और देश की एकता की सराहना के तौर पर मनाया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा - भारत ने हमला करके गलती की, उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। शहबाज शरीफ ने झूठा दावा करते हुए कहा कि भारत ने सबसे पहले सीजफायर का उल्लंघन किया। पनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तानी PM ने भा...

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम

चित्र
चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई  युवाओं में इतना जोश है कि चंडीगढ़ से बाहर के युवा भी पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनसे रजिस्ट्रेशन न करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि जो लोकल होंगे उनसे ही मदद ली जा सकती है बाहरी लोगों का तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस के लिए लगे कैंप में उम्मीद थी कि करीब 800 से 1000 लोग आएंगे। उन्होंने कहा कैंप में हमारी उम्मीद से काफी ज्यादा 3 हजार लोग पहुंचे थे। ऐसे में उनको सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में शिफ्ट कर वहां ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई है। डीसी ने बताया अब सभी आवेदन को सेक्टर के हिसाब से अलग किया जाएगा। उसके बाद उनकी सूची तैयार कर एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे की जंग के दौरान उनकी मदद ली जा सके। इस पहल के तहत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिवि...

14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत

चित्र
14 वर्षीय युवती की मोबाइल फटने से हुई मौत  शाम वह कमरे में अकेली थी उर्वशी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।  यह दु:खद घटना इंदौर के सांवेर के चंद्रावती थाना क्षेत्र के सिमरोल गांव से निकल कर सामने आई है यहाँ 14 वर्षीय उर्वशी चौधरी नौवीं में कक्षा में पढती जो छुट्टियों के दौरान अपने मामा के घर चंद्रावतीगंज आई थी। शुक्रवार की शाम वह कमरे में अकेली थी और अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर किसी से बात कर रही थी। अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और फोन फट गया। इस हादसे में उर्वशी के चेहरे, कान और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर घरवाले दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। उर्वशी के स्वजन ने उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉ...

एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा

चित्र
एयरफोर्स के जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, माँ का एकलौता सहारा  स्वजनों ने बताया कि 24 साल पहले कमल के पिता का खेत में काम करते हुए हादसे में निधन हो गया था। उस समय कमल अपनी मां के गर्भ में थे। कमल 25 वर्षीय मूल रूप से फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के शकरपुरा गांव के निवासी थे, लेकिन उनकी मां पति का निधन होने के बाद अपने मायके हांसी के लोहारी गांव में ही रहने लगी। इस उम्मीद से गुजर-बसर किया कि कमल कभी बड़ा होगा तो फिर से परिवार में खुशियां लौट आएंगी। ऐसा हुआ भी कमल ने मन लगाकर पढ़ाई की और एयरफोर्स में भर्ती हो गए, लेकिन एक हादसे ने उनके परिवार को फिर उसी मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां वो 24 साल पहले थे। साल 2022 में कमल ने अग्निवीर योजना के तहत एयरफोर्स ज्वाइन की थी। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग लेह-लद्दाख में थी और हाल में ही इनका तबादला गुजरात के वडोदरा में किया गया था। इसी के मध्ये नजर वे पांच दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। कुछ कागजात संबंधी काम के लिए नारनौंद जा रहे थे और ये हादसा हो गया।स्वजनों ने बताया कि हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़ मौके से भाग गया। पुल...

किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं : रक्षा मंत्रालय

चित्र
किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं : रक्षा मंत्रालय  रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

ट्रेलर चालक ने वाहन चैकिंग दौरान RTO को कुचला, मौके पर हुई मौत

चित्र
ट्रेलर चालक ने वाहन चैकिंग दौरान RTO को कुचला, मौके पर हुई मौत  राजस्थान के कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर गोपालपुरा माताजी 8 लाइन टोल प्लाजा के पास शनिवार को यह दु:खुद हादसा हुआ जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा झालावाड़ से कोटा की ओर आ रहे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने पहले चेकिंग से बचकर भागने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शी और परिवहन विभाग के कर्मचारी अरविंद ने बताया कि ट्रेलर पहले निकल गया था, जब साहब ने उसका चालान बना दिया था. इसके बाद वह ट्रेलर दोबारा लौटकर आया और चालक ने जानबूझकर RTO इंस्पेक्टर को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रेलर ने RTO की बोलेरो गाड़ी को भी टक्कर मारी और हाईवे से नीचे कूद गया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मंडाना थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. नरेश मीणा के शव को एम्बुलेंस से कोटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया. कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर, अतिरिक्त SP रामकल्याण मीणा और डिप्टी SP राजेश ढाका ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं. ...

रोड़वेज की बस सड़क छोड़ घुसी खेत में, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, नर्स ने बचाई जान

चित्र
रोड़वेज की बस सड़क छोड़ घुसी खेत में, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, नर्स ने बचाई जान  बस में सवार एक निजी अस्पताल की नर्स ने चालक को कॉडियोपल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर देकर उसकी आपात हालत में जान बचाई। वहीं इसके बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर डिपो की बस संख्या यूके 08 पीए 2369 बुधवार सुबह हरिद्वार से रुद्रपुर आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस एनएच 74 पर जाफरपुर में कंटोपा के पास पहुंची तो बस चालक गुरुविंदर सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत की खंती में जा घुसी। वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और बस चालक को बाहर निकाला। जबकि सवारियों को आपातकालीन द्वार खोलकर बाहर निकाला गया। वहीं बस में सवार गौतम हॉस्पिटल की नर्स दिव्या कंबोज तुरंत समझ गयी कि चालक को हार्ट अटैक आया है। इस पर उन्होंने तत्काल चालक को सीपीआर दिया और आपात स्थिति में उसकी जान बचाई। इसके बाद 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और चालक को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं बस में सवार यात्री विभिन...

बिजली ठीक करते समय टकवाल के समीप विद्युत पोल से गिरा प्रशिक्षु युवक,आई गंभीर चोटे

चित्र
बिजली ठीक करते समय टकवाल के समीप विद्युत पोल से गिरा प्रशिक्षु युवक,आई गंभीर चोटे  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  आपको बता दें विद्युत विभाग उपमंडल फतेहपुर के सैक्शन होरी देवी के तहत पड़ते क्षेत्र टकवाल के समीप रविवार को बिजली ठीक करते दौरान एक प्रशिक्षु युवक विद्युत पोल से नीचे गिर गया जिस कारण उसे गंभीर चोटे आई हैं वहीं घटना की जानकारी दोपहर बाद करीब दो बजे देते हुए युवक के परिजनों ने बताया युवक निखिल मनकोटिया 25 वर्षीय पुत्र रणबीर सिंह निबासी गोलवां पिछले करीब 5 माह से विद्युत विभाग में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. जोकि रविवार को बिजली ठीक करते दौरान विद्युत पोल से नीचे गिर गया. जिसे जसूर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है. वहीं क्षेत्र के लोगों ने युवक के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई बाईक, चालक की हुई मौत

चित्र
खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई बाईक, चालक की हुई मौत फतेहपुर (वलजीत ठाकुर):-  जसूर -तलवाड़ा मार्ग पर खेहर तालाब के समीप सड़क किनारे लगी रेलिंग से एक बाईक टकरा गईं।जिस कारण बाईक सवार की मौत हो गईं। ग्राम पंचायत सुनेट के प्रधान अंकुश धीमान से मिली जानकारी अनुसार उनकी पंचायत से केबल (35 वर्षीय) पुत्र प्रकाश चंद जसूर से सुनेट की तरफ आ रहा था। कि उक्त स्थल पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगाई गईं रेलिंग के साथ टकरा गई। जिस कारण बाइक सवार केबल की मौत हो गई। तो वही पुलिस ने भी शब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: