राजस्थान में 'प्राइवेट कम्युनिटी' की शुरुआत, AI और अनुभवी उद्यमियों के सहयोग से कारोबारी फैसलों को मिलेगी नई दिशा

 राजस्थान में 'प्राइवेट कम्युनिटी' की शुरुआत, AI और अनुभवी उद्यमियों के सहयोग से कारोबारी फैसलों को मिलेगी नई दिशा

जयपुर में ग्लोबल बिजनेस ग्रोथ मेंटर मैक श्रीनिवासन ने किया राजस्थान चैप्टर का शुभारंभ, 15 नवंबर को भी होंगे विशेष सत्र


जयपुर : हरीश शर्मा -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 देशों में सक्रिय AI आधारित 'प्राइवेट कम्युनिटी' (Private Community®️) के राजस्थान चैप्टर की शनिवार को जयपुर में शुरुआत हुई। व्योमिका नेक्सस प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर जयपुर मैरियट होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम्युनिटी के सह-संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बिजनेस ग्रोथ मेंटर मैक श्रीनिवासन (Mac Srinivasan) ने इसकी अवधारणा, कार्यप्रणाली और राजस्थान के उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। इस अवसर पर मैक श्रीनिवासन ने कहा, “कारोबार में कई महत्वपूर्ण फैसले ऐसे होते हैं, जिन पर उद्यमी खुलकर चर्चा नहीं कर पाते। ऐसे समय में अनुभवी और भरोसेमंद लोगों के अलग-अलग दृष्टिकोण निर्णय लेने में मददगार होते हैं। प्राइवेट कम्युनिटी का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना हैं, जहां उद्यमी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और AI की सहायता से अपने कारोबार की चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। राजस्थान में उद्यमिता और पारिवारिक व्यवसायों की मजबूत परंपरा हैं। हमें विश्वास हैं कि यह पहल यहां के कारोबारी नेतृत्व के लिए उपयोगी साबित होगी।” 35 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक अनुभव रखने वाले मैक श्रीनिवासन दुनिया भर में दो लाख से अधिक उद्यमियों को संबोधित कर चुके हैं। वे सिंगापुर स्थित द अबंडेंट ग्रुप के सीईओ भी हैं।

AI के साथ अनुभवी उद्यमियों का साझा मंच -: मैक श्रीनिवासन ने बताया कि इटली से शुरू हुई प्राइवेट कम्युनिटी में कारोबारी चुनौतियों, विस्तार की रणनीतियों, नेतृत्व, उत्तराधिकार योजना और नवाचार जैसे विषयों पर अनुभवी उद्यमियों के बीच रणनीतिक संवाद को प्राथमिकता दी जाती है। कम्युनिटी में सीमित सदस्यों के समूह, नियमित बैठकें और गोपनीय वातावरण में चर्चा की व्यवस्था हैं। इसके विशेष AI प्लेटफॉर्म COMBINE™️ (Community Business Intelligence Engine) के माध्यम से सदस्य व्यावसायिक जानकारियों का विश् लेषण कर विभिन्न संभावनाओं को समझ सकेंगे। इसका उद्देश्य तकनीक और मानवीय अनुभव के समन्वय से बेहतर व्यावसायिक निर्णय लेने में सहयोग करना हैं।

राजस्थान के प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों को जोड़ने की पहल -: राजस्थान में इस पहल का नेतृत्व रीजनल प्रेसिडेंट दिव्य अग्रवाल, आर्किटेक्ट प्रियंक गुप्ता, पीयूष गुप्ता और दर्शन कोठारी कर रहे हैं। कम्युनिटी में बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, डॉक्टर्स, अस्पताल संचालकों, होटल व्यवसायियों, ज्वेलर्स, उद्योगपतियों और अन्य प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जोड़ने पर जोर रहेगा। जयपुर मैरियट होटल, आश्रम मार्ग, जवाहर सर्किल में 14 और 15 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आमंत्रित उद्यमियों के लिए विशेष सत्र रखे गए हैं। रविवार, 15 नवंबर को भी सुबह 9:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे सत्र आयोजित होंगे। प्रत्येक सत्र में अधिकतम 60 प्रतिभागियों की भागीदारी निर्धारित हैं। प्राइवेट कम्युनिटी 'Elevate to Admiration®️' की अवधारणा पर कार्य करती हैं, जिसमें आपसी सम्मान, विश्वास और सामूहिक प्रगति को महत्व दिया जाता हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित