शिमला और धर्मशाला के उपरान्त पालमपुर का भी अपना एक विशेष स्थान एवं गौरवशाली पहचान है, इसे राजनीतिक प्रदूषण से बचाए रखें :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

 शिमला और धर्मशाला के उपरान्त पालमपुर का भी अपना एक विशेष स्थान एवं गौरवशाली पहचान है, इसे राजनीतिक प्रदूषण से बचाए रखें :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक


यह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिमला और धर्मशाला के उपरान्त पालमपुर का अपना एक विशिष्ट स्थान, ऐतिहासिक पहचान और गौरवशाली प्रतिष्ठा है। पालमपुर केवल एक खूबसूरत पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की पावन वीरभूमि भी है।

उन्होंने कहा कि यह वही पालमपुर की धरती है, जिसने देश को परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा, अशोक चक्र से सम्मानित मेजर सुधीर वालिया, कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद कैप्टन सौरभ कालिया तथा शहीद राकेश कपूर जैसे वीर सपूत दिए हैं। इन वीरों ने भारत माता की रक्षा करते करते अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देकर न केवल पालमपुर, बल्कि पूरे देश का नाम विश्व के मानचित्र पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया है।

ऐसी गौरवशाली धरती की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। चाहे कोई किसी भी राजनीतिक विचारधारा, राजनीतिक दल अथवा सामाजिक संगठन से जुड़ा हो या फिर एक आम नागरिक ही क्यों न हो, सभी को पालमपुर की प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखना चाहिए।

प्रवीन कुमार ने कहा धौलाधार की गोद में बसा, सामने बर्फ से ढकी मनमोहक टिमटिमाती पहाड़ियों , चारों ओर लहलहाते हरे-भरे पेड़-पौधों से सुसज्जित यह खूबसूरत पालमपुर प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ-साथ अपनी सभ्य सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति के लिए भी जाना जाए। इसे राजनीतिक वैमनस्य, व्यक्तिगत द्वेष, कटुता और सोशल मीडिया पर अभद्रता के माध्यम से राजनीतिक प्रदूषण से दूषित, दागदार और कलंकित होने से बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन मनभेद और व्यक्तिगत शत्रुता का स्थान नहीं होना चाहिए। राजनीति का अपना एक स्तर, मर्यादा और नैतिकता होनी चाहिए। राजनीतिक दलों, उनके नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की भूमिका रचनात्मक होनी चाहिए, ताकि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से क्षेत्र का विकास और समाज का हित सुनिश्चित हो सके।

पूर्व विधायक ने विशेष रूप से कहा कि किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करना, बिना तथ्यों के व्यक्तिगत टिप्पणियां करना अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से किसी की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। लोकतंत्र में आलोचना का सभी को अधिकार है, लेकिन आलोचना तथ्यों, तर्कों और शालीन भाषा पर आधारित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत आरोपों और अभद्र शब्दावली पर।

इसी संदर्भ में प्रवीन कुमार ने वर्ष 2017 के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और करवाने के कथित प्रयासों तथा उनके विरुद्ध रचे गए षड्यंत्र की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि 2017 के

  पुराने वीडियो को चुनिंदा तरीके से प्रसारित कर जिस प्रकार उनकी छवि को प्रभावित एवं धूमिल करने का कथित प्रयास किया जा रहा है, वह स्वस्थ राजनीति की परम्पराओं के विपरीत है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम से संबंधित शिकायत के साथ-साथ फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर उपलब्ध शिकायत माध्यमों और ईमेल के जरिए पुलिस थाना पालमपुर में भी शिकायत दर्ज करवाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस थाना पालमपुर से बाकायदा यह जानना चाहा है कि तथ्यों एवं साक्ष्यों सहित उनके द्वारा प्रेषित शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि कानून और संविधान के दायरे में रहते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और असहमति व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया को अभद्र भाषा, व्यक्तिगत आक्षेप और चरित्र हनन का माध्यम बना ले। आखिर ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने और किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का अधिकार इन्हें किसने दिया है?

उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित