ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा
ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा
![]() |
| फोटो: पुलिस टीम महिला को सौंपती पिता को |
ज्वाली: थाना ज्वाली के अंतर्गत पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए भटक कर लावारिस हालत में घूम रही एक महिला को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचा दिया है। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से महिला के परिजनों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पट्टा जटियां गांव में एक अज्ञात महिला लावारिस और असहाय स्थिति में घूम रही है। सूचना मिलते ही एसएचओ मनजीत सिंह मनकोटिया ने सब-इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक पुलिस दल को तुरंत मौके पर रवाना किया।
सोशल मीडिया की मदद से लगाई पहचान
मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने महिला की पहचान और उसके ठिकानों का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की तस्वीर को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित किया गया, ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द स्थापित की जा सके।
सुरक्षित घर पहुंची महिला
सोशल मीडिया के जरिए किए गए प्रयासों के रंग लाने पर महिला की पहचान गांव भालून, डाकघर खरोटा, तहसील जवाली की रहने वाली के रूप में हुई। पहचान पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ महिला को उसके पैतृक गांव भालून पहुंचाया और सकुशल उसके पिता मेहर सिंह को सौंप दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें