संदेश

‌‌‌देश क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रेम में टूटे मनचले आशिक ने तीन बच्चों की मां को जिंदा जलाने की कोशिश

चित्र
मध्यप्रदेश : महिला ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो सनकी आशिक ने उसे सरेआम पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की। जबलपुर में एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसे देख हर कोई हैरान है। इसमें खुद वो भी बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दिल दहला देने वाली ये वारतात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है। घटना रांझी थाना क्षेत्र के मस्ताना चौक की है। यहां एक महिला को दिनदहाड़े जिंदा जलाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला एकतरफा इश्क का बताया जा रहा है। नरेंद्र पंजाबी नाम का युवक 40 साल की शादीशुदा महिला से शादी करने की जिद कर रहा था। लेकिन महिला ने उसके प्रपोजल को ठुकरा दिया था। महिला की 12 साल की बड़ी बेटी पिता के साथ रहती है, जबकि 9 साल की बेटी और 7 साल का बेटा उसके साथ रहते हैं। आपको बता दें कि घायल महिला का नाम सपना यादव है। वह मस्ताना चौक में फूल माला की दुकान चलाती है। पति से अलग होने के बाद पिछले 8 सालों से मायके में रह रही थी। पिछले 4 साल से महिला और युवक के बीच बातचीत होती थी, जिसे युवक प्...

कलयुगी मां ने सुपारी देकर बेटे की करवाई हत्या, मां के प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा

चित्र
कलयुगी मां ने सुपारी देकर बेटे की करवाई हत्या, मां के प्रेम-प्रसंग में बन रहा था रोड़ा उत्तर प्रदेश :   मां सब कुछ बेच कर प्रेमी संग रहना चाहती थी, बेटे ने किया विरोध तो प्रेमी संग मिलकर मां ने अपने ही बेटे की करवाई हत्या, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   अन्तरात्मा को हिला देने वाला यह मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना के दरबारी खेड़ा गांव का है। यहां गांव के बाहर 6 जून को कुएं में पुलिस को एक अज्ञात डेडबाडी मिली थी और उसके पास एक बाइक भी मिली थी। बाइक के नंबर से पुलिस अज्ञात डेडबाडी की शिनाख्त की और पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने नदीम के मोबाइल से सर्विलांस की मदद से कई रिश्तेदार और उसके कानपुर के कई दोस्त और व्यापारियों से भी पूछताछ की।  नदीम अपने मामा ताहिर हुसैन के घर के पास बेगमपुरवा में कपड़े की दुकान किए था। इसलिए कई कपडे़ व्यापारियों से 5 जून को फोन पर उसकी कुछ बात भी हुई थी, जिनको पुलिस ने पूछताछ के लिए ब...

सदर बाजार पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

चित्र
 सदर बाजार पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार - देररात मुठभेड़ के दौरान दोनों और चली गोलियों के बीच सूबे सिंह की टीम ने खुद का बचाव करते हुए लूट में शामिल बदमाश को धरदबोचा सहारनपुर : थाना सदर बाजार पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई| दोनों ओए से चली गोलियों के बीच थाना प्रभारी सूबे सिंह की पुलिस की और से चली गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका एक साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला | पुलिस गिरफ्त में आये बदमाश की पहचान मोण्टी उर्फ अभिषेक पुत्र सुनील निवासी गलीरा के रूप में हुई है | पकड़ा गया बदमाश महिला के साथ हुई लूट मे शामिल था| पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश मोण्टी एक शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर जनपद के विभिन्न थानो पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत बताये जा रहे हैं|

दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

चित्र
दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को नकुड़ पुलिस ने मात्र 8 घंटे में किया गिरफ्तार-एसपी देहात ने किया खुलाशा सहारनपुर: कस्बा अम्बेहटा के मोहल्ला पटियान में पूराने लेन-देन को लेकर दो युवकों ने दुकानदार पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने मात्र 8 घंटे में पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात सागर जेन ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी आहद पुत्र जिन्दा व सलीम पुत्र मुनफद पूराने लेन-देन को लेकर फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया था|पकड़े गए दो अभियुक्तों से 315 बोर के दो तमंचे,दो जिन्दा कारतूस, दो खोखा बरामद किया अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थाना प्रभारी धमैद्र गौतम,अबेहटा चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह भड़ाना, उपनिरीक्षक अश्विनी शर्मा, कांस्टेबल मतीन अहमद, आकाश कुमार, राहुल कुमार शामिल रहे|

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: