कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

 कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम 

Fatehpur Baljeet Thakur 



कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर सावधानी बरतने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।


साथ ही, विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक एवं संदिग्ध संदेशों से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।


विद्यालय के संचालक श्री वासु सोनी, प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी एवं उप-प्रधानाचार्य श्रीमती साक्षी महाजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सड़क और इंटरनेट, दोनों जगह सतर्क एवं जिम्मेदार रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की जानकारी तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को देने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए “सुरक्षित सड़क, सुरक्षित डिजिटल दुनिया” का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त