चक्की रेल पुल बनने के बाद भी कांगड़ा घाटी की रेल सेवा बंद, अनुराग शर्मा ने केंद्र और भाजपा सांसदों से मांगा जवाब

 चक्की रेल पुल बनने के बाद भी कांगड़ा घाटी की रेल सेवा बंद, अनुराग शर्मा ने केंद्र और भाजपा सांसदों से मांगा जवाब


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर। कांगड़ा घाटी की रेल सेवा दोबारा बंद होने को लेकर राज्यसभा सांसद एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों पर सवाल उठाए हैं। नूरपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चक्की रेलवे पुल तैयार होने के बाद लंबे समय से बंद रेल सेवा को दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सेवा फिर बंद हो गई। इससे क्षेत्र के यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अनुराग शर्मा ने कहा कि करीब चार साल तक बंद रही कांगड़ा घाटी रेल सेवा चक्की रेलवे पुल के निर्माण के बाद बहाल हुई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को केवल हरी झंडी दिखाकर रेल सेवा शुरू करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि नियमित और स्थायी रेल सेवा चाहिए। उन्होंने रेल मंत्रालय से भी सवाल किया कि सेवा दोबारा बंद होने का कारण जनता के सामने स्पष्ट क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी रेल सेवा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे बहाल करवाने के लिए रेलवे संघर्ष समिति लंबे समय से आंदोलन कर रही है। कांग्रेस भी इस संघर्ष में समिति के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी रेल सेवा बहाली के आंदोलन में संघर्ष समिति के साथ शामिल रहे हैं।

शर्मा ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सांसद केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर दावे तो करते हैं, लेकिन कई मुद्दों पर धरातल पर स्थिति अलग दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा घाटी की रेल सेवा बंद होने के बाद भाजपा सांसदों को जनता के बीच आकर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हिमाचल के पर्यटन विकास को लेकर भी सवाल उठाए। शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए अपेक्षित योजनाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने केंद्र से हिमाचल के साथ कथित भेदभाव को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस रेलवे संघर्ष समिति के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और कांगड़ा घाटी की रेल सेवा को नियमित रूप से बहाल करवाने के लिए आगे भी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा विषय है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस

संगठन को लेकर अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उन्हें मजबूती से उठाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी और कांगड़ा जिले की सभी 15 विधानसभा सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन हो चुका है और अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कांगड़ा घाटी की रेल सेवा दोबारा बंद होने का मुद्दा अब राजनीतिक रूप से भी गरमाता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों से रेल सेवा बंद होने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है और इसे स्थायी रूप से बहाल करने की मांग दोहराई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त