बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता
बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता
सरध्वार से सेरलखाबू तक होगा बैठकों का आयोजन, कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील
सवेरा न्यूज/अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसंपर्क अभियान के तहत 19 नवंबर 2026 (वीरवार) को विभिन्न पंचायतों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चौधरी करेंगे।
बल्ह कांग्रेस महासचिव महेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान चार पंचायतों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठकों का निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
1. सरध्वार पंचायत – सुबह 11:00 बजे।
2. कोठीगहरी पंचायत – दोपहर 12:30 बजे।
3. दरव्यास पंचायत – दोपहर 2:00 बजे।
4. सेरलखाबू पंचायत – दोपहर 3:30 बजे।
महेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यकारिणी के सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता से इन बैठकों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ संवाद स्थापित करना तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है।
फोटो कैप्शन : पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें