इंडियनेटबुक्स ने प्रकाशित की पंकज दर्शी की पांचवीं अनुवादित पुस्तक ‘इंपर्सनेटर एंड अदर स्टोरीज़’

 इंडियनेटबुक्स ने प्रकाशित की पंकज दर्शी की पांचवीं अनुवादित पुस्तक ‘इंपर्सनेटर एंड अदर स्टोरीज़’


नई दिल्ली / शिमला। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक इंडियनेटबुक्स (दिल्ली-एनसीआर) ने पंकज दर्शी द्वारा हिंदी से अंग्रेजी में अनूदित पांचवीं पुस्तक ‘इंपर्सनेटर एंड अदर स्टोरीज़’ (Impersonator and Other stories) प्रकाशित की है। इस पुस्तक में कहानीकार डॉ. संदीप शर्मा की दो पुस्तकों से चुनी गई 14 प्रमुख हिंदी कहानियों का अंग्रेजी अनुवाद शामिल है।

पुस्तक का शीर्षक इसमें शामिल एक कहानी के नाम पर रखा गया है, जिसका वर्ष 2024 में गेयटी थिएटर में छात्रों द्वारा मंचन भी किया जा चुका है। संकलन की सभी कहानियां विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं।

निचले हिमाचल के जनजीवन और समाज का चित्रण

‘ढोल की तान’, ‘बड़ांगा’, ‘उपनाम’, ‘गाइड’, ‘कलाकार’, ‘कंगन भाई’, ‘रवारा’, ‘पजनी’, ‘सौ की गिनती’ और ‘पत्थर चौथ’ जैसी कहानियों में निचले हिमाचली क्षेत्र के रहन-सहन, खान-पान, विचारों, रिश्तों तथा मानवीय गुण-दोषों का चित्रण मिलता है। व्यंग्य, हास्य और जीवन-दर्शन से जुड़ी इन 14 कहानियों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के साथ-साथ पाठकों और समीक्षकों की सराहना भी मिली है।

अनुवादक पंकज दर्शी का मानना है कि विश्व हिमाचल की पर्वत-नदियों जैसी प्राकृतिक सुंदरता से तो परिचित है, लेकिन वहां के वास्तविक जीवन और उस पर आधारित अंग्रेजी साहित्य व अनुवाद की उपलब्धता कम है। उनके अनुसार अनुवाद से पाठक वर्ग बढ़ता है और हिमाचल के सामाजिक परिवेश को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने इन कहानियों के मूल भाव और रूप-रंग को बनाए रखते हुए अनुवाद किया है। अनुवाद के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर का अनुवाद विधा सम्मान भी मिल चुका है।

पूर्व प्रकाशित अनुवाद और आगामी योजनाएं

यह पंकज दर्शी की पांचवीं अनूदित पुस्तक है। इससे पहले इसी वर्ष इंडियनेटबुक्स द्वारा उनके अनुवाद में ये चार पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं:

तीन वसंत (इंडो-कैनेडियन कवि राज भारतीय का उपन्यास)

जोरावर सिंह (डॉ. गंगाराम राजी का उपन्यास)

मुंडू (त्रिलोक मेहरा का उपन्यास)

देबकू एक प्रेम कथा (मुरारी शर्मा का उपन्यास)

इंडियनेटबुक्स की सीईओ डॉ. मनोरमा के अनुसार, संस्थान अब तक पंकज दर्शी की कुल 8 पुस्तकें प्रकाशित कर चुका है और 3 नई पुस्तकों का चयन किया गया है—जिनमें विभिन्न लेखकों के हिमाचल-संबंधी संस्मरण, पंकज दर्शी की अंग्रेजी में लिखी कहानियां और एक सह-संपादित ‘उपन्यास समीक्षा’ पुस्तक शामिल है।

विमोचन, समीक्षा और उपलब्धता

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अनुवाद विषय पर सबसे पहले वरिष्ठ कहानीकार इस आर हर्नोट ने संज्ञान लेते हुए शिमला के गेयटी हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था। डॉ. मनोरमा ने बताया कि अनुवाद की इन पांचों पुस्तकों का विमोचन शीघ्र ही मंडी में किया जाएगा, जबकि कुछ पुस्तकों की समीक्षा देहरा स्थित विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में होगी।

ये सभी पुस्तकें अमेज़न, फ्लिपकार्ट, गूगल बुक स्टोर और इंडियनेटबुक्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी हैं तथा जल्द ही हिमाचल प्रदेश के पुस्तक विक्रेताओं तक भी पहुंचाई जाएंगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित