संदेश

पंजाब देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क़त्ल–फिरौती मामलों के मास्टरमाइंड सैम और मनी गिरफ्तार — बटाला पुलिस की ख़ुफ़िया कार्रवाई ने मारा तगड़ा पंच

चित्र
  क़त्ल–फिरौती मामलों के मास्टरमाइंड सैम और मनी गिरफ्तार — बटाला पुलिस की ख़ुफ़िया कार्रवाई ने मारा तगड़ा पंच बटाला  संदीप गोयल, IPS, DIG बॉर्डर रेंज अमृतसर ने बटाला पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस दौरान बताया कि माननीय DGP पंजाब द्वारा गैंगस्टरों के ख़िलाफ़ चलाई जा रही ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत बटाला पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। SSP बटाला  महिताब सिंह, IPS के दिशा-निर्देशों और SP-INV संदीप कुमार, PPS की निगरानी में, DSP-D बटाला  समीर सिंह, PPS तथा CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखराज सिंह की टीम ने तकनीकी व खुफ़िया जानकारी के आधार पर फिरौती और क़त्ल की वारदातों में वांछित आरोपियों सैम (पुत्र सोनू मसीह, निवासी तेलियांवाल) और नवजोत सिंह उर्फ मनी (पुत्र सतपाल, निवासी तेलियांवाल) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। क़त्ल मामले का खुलासा DIG गोयल ने बताया कि 12.09.2025 को दर्ज मुकदमा (धारा 103, 333 BNS व 25 आर्म्स एक्ट) के अनुसार, सुबह 11 बजे दो अज्ञात युवकों ने घर में घुसकर कुलवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात की ज़िम्मेदारी जग्गू भगवाणपुरि...

डॉ. मेहताब सिंह बने बटाला के नए एसएसपी, अपराध के खिलाफ कड़े कदमों का ऐलान

चित्र
 डॉ. मेहताब सिंह बने बटाला के नए एसएसपी, अपराध के खिलाफ कड़े कदमों का ऐलान बटाला पुलिस की कमान बदली — डॉ. मेहताब सिंह ने एसएसपी का पद संभाला, गैंगस्टरों व नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई  बटाला : अविनाश शर्मा / पंजाब सरकार द्वारा किए गए तबादलों के तहत अमृतसर ग्रामीण स्थानांतरित हुए एसएसपी सुहैल क़ासिम मीर (IPS) की जगह बटाला में डॉ. मेहताब सिंह ने आज नए एसएसपी के रूप में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने जिले में क़ानून-व्यवस्था को और मज़बूत करना अपनी प्राथमिकता बताया। डॉ. मेहताब सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में कानून का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे गुरु नगरी अमृतसर के बॉर्डर इलाके में एसपी के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अलावा कमिश्नरेट अमृतसर में एएसएचओ के रूप में हुई ट्रेनिंग और तरनतारन में किए गए कार्यकाल ने उन्हें सीमा क्षेत्र की चुनौतियों को समझने में गहरा अनुभव दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैंगस्टरों और अपराधिय...

दुबई से प्रत्यर्पित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा बब्बर खालसा आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी गिरफ्तार

चित्र
  बटाला पुलिस को बड़ी कामयाबी: दुबई से प्रत्यर्पित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय भगोड़ा बब्बर खालसा आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी गिरफ्तार बटाला : अविनाश शर्मा / आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, बटाला पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भगोड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को दुबई (अबू धाबी) से प्रत्यर्पित कर गिरफ्तार किया है। एसएसपी बटाला सुहैल मीर कासिम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि परमिंदर सिंह पिंडी, पुत्र निर्मल सिंह, निवासी हरसिया जे, पहले पंजाब पुलिस में भर्ती था, लेकिन अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है। वह पाकिस्तान स्थित घोषित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और हैप्पी पछिया का करीबी सहयोगी है और उनके निर्देशों पर ही ऑपरेशन चला रहा है। पेट्रोल बम हमलों के बाद वह दुबई भाग गया था। एसएसपी ने खुलासा किया कि सितंबर 2023 में परमिंदर पिंडी ने अपने साथियों के माध्यम से बटाला शहर में राजिंद्र वाइन कंपनी की विभिन्न दुकानों पर पेट्रोल बम हमले किए थे। ये हमले आतंकवादी रिंदा और हैप्पी पछिया के इशारे पर किए गए थे। इसके बाद ही वह दुब...

पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर लहराया राष्ट्रवाद का परचम: अनुराग सिंह ठाकुर

चित्र
पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर लहराया राष्ट्रवाद का परचम: अनुराग सिंह ठाकुर  विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ कर रहा चरित्र निर्माण का भी कार्य: अनुराग सिंह ठाकुर  कांग्रेस व देश का विपक्ष नैतिक रूप से भ्रष्ट और संदिग्ध: अनुराग सिंह ठाकुर  हिमाचल अपनी संस्कृति पर जहरीले वामपंथी विचारधारा को नहीं करेगा बर्दाश्त: अनुराग सिंह ठाकुर  चंडीगढ़/ हिमाचल प्रदेश  पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अध्यक्ष पद पर जीत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में फिर एक बार राष्ट्रवाद का परचम लहरा गया है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी कार्य कर रहा है।   अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ चरित्र निर्माण का भी कार्य कर रहा है। यह देखना सुखद है कि 48 साल के कठिन तपस्या और समर्पण के बाद एक बार...

भारतीय वायुसेना ने पंजाब और जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेज किए

चित्र
  भारतीय वायुसेना ने पंजाब और जम्मू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेज किए नई दिल्ली/पठानकोट/जम्मू उत्तरी भारत में लगातार बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ संकट के बीच भारतीय वायुसेना (IAF) ने 27 अगस्त से बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पंजाब और जम्मू के कई हिस्सों में बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं। स्थलीय मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वायुसेना ने मोर्चा संभालते हुए राहत कार्यों की गति तेज कर दी है। हवाई अभियान भारतीय वायुसेना के एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों ने पिछले तीन दिनों में 55 से अधिक उड़ानें भरकर डेरा बाबा नानक, पठानकोट और अखनूर सेक्टर जैसे सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इन अभियानों में न सिर्फ स्थानीय नागरिक बल्कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान भी शामिल हैं। इसके अलावा, राहत एवं बचाव दलों की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सी-130 परिवहन विमान को तैनात किया गया है, जिससे एनडीआरएफ की टीमें कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकें। अब तक की उपलब्धियां अब तक...

निर्माणाधीन नहर में बुआ–भतीजा डूबे, महिला की मौत, 10 वर्षीय बच्चा अब भी लापता

चित्र
  निर्माणाधीन नहर में बुआ–भतीजा डूबे, महिला की मौत, 10 वर्षीय बच्चा अब भी लापता पठानकोट  जिले के राजपुरे गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक और दहशत में डाल दिया। नवनिर्मित पावर हाउस परियोजना से निकल रही निर्माणाधीन नहर में 26 वर्षीय रेशमा पत्नी गगन और उसका 10 वर्षीय भतीजा विशाल पुत्र सतीश कुमार पानी में बह गए। हादसे में रेशमा की मौत हो गई, जबकि मासूम विशाल का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसा कैसे हुआ? मिली जानकारी के अनुसार, रेशमा अपने भतीजे विशाल के साथ नहर किनारे गई हुई थी। अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर गहरे पानी में गिर पड़े। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि दोनों कुछ ही पलों में लहरों के बीच बह गए। महिला का शव बरामद, बच्चा लापता स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुछ ही दूरी पर रेशमा का शव नहर से बरामद कर लिया गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हालांकि, 10 वर्षीय विशाल का अब तक कोई पता नहीं चल सका है...

एनडीआरएफ टीम ने दिखाई वीरता, पानी में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया

चित्र
  एनडीआरएफ टीम ने दिखाई वीरता, पानी में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया शाहपुरकंडी के राजपुरा गाँव के पास घटी घटना, समय रहते की गई रेस्क्यू कार्रवाई पठानकोट पठानकोट जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की तत्परता ने रविवार को एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया। लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे तेज़ बहाव के कारण रावी नदी और अन्य नालों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। इसी बीच शाहपुरकंडी के निकट राजपुरा गाँव के पास एक परिवार पानी में फँस गया। प्रशासन ने तुरंत की कार्रवाई जैसे ही घटना की सूचना मिली, पठानकोट के उपायुक्त आदित्य उप्पल ने तुरंत एनडीआरएफ टीम से संपर्क साधा और मौके पर राहत कार्य शुरू करवाया। राहत अभियान की देखरेख जिला राजस्व अधिकारी पवन कुमार और बीडीपीओ जसबीर कौर ने की। सुरक्षित निकाले गए चार लोग एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुज्जर समुदाय से संबंधित परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें सनी मोहम्मद (68 वर्ष) रेसमा (52 वर्ष) बीना (28 वर्ष) और मासूम सुल्तान अली (2 वर्ष) शामिल थे। टीम ने इन सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर तुरंत चिकित्...

एटीएच वोकेशनस ने पठानकोट में खोला नया ऑफिस

चित्र
  एटीएच वोकेशनस ने पठानकोट में खोला नया ऑफिस यात्रियों को वीजा से लेकर टूर पैकेज तक एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएँ पठानकोट पठानकोट शहरवासियों के लिए यात्रा सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए एटीएच वोकेशनस ने राम शरणम् कॉलोनी में अपना नया कार्यालय शुरू किया। इस अवसर पर आयोजित शुभारंभ समारोह में व्यापार मंडल पंजाब के महासचिव एल.आर. सोढी, पूर्व प्रधान नरेश अरोड़ा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पठानकोट के डिप्टी मेयर अजय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रियों की हर ज़रूरत का समाधान एटीएच एजुकेशन के संचालक अनुज बाबुल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को सभी यात्रा संबंधी सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा – “हमारा लक्ष्य है कि लोग वीज़ा, फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, किफायती और आकर्षक टूर पैकेज, ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सभी सेवाएँ भरोसे के साथ एक ही जगह प्राप्त कर सकें।” B2B मॉडल पर काम करेगी कंपनी अनुज बाबुल ने जानकारी दी कि एटीएच वोकेशनस बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल पर कार्य करेगी और ग्राहकों को टूर पैकेज होलसेल रेट पर उपलब्ध कराएग...

पंजाब रोडवेज बस और केंटर की आमने-सामने टक्कर, 11 यात्री गंभीर घायल

चित्र
  पंजाब रोडवेज बस और केंटर की आमने-सामने टक्कर, 11 यात्री गंभीर घायल हादसा पठानकोट-डलहौजी हाईवे पर चांद रेस्टोरेंट के पास, बारिश बनी हादसे की वजह पठानकोट : नरेन्द्र निंदी / पठानकोट-डलहौजी हाईवे पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चांद रेस्टोरेंट के समीप पंजाब रोडवेज की बस और एक केंटर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि करीब आधा दर्जन अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद मचा हड़कंप हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ धार की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया गया। वहां कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घायलों की पहचान पुलिस व एसएसएफ टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में गंभीर रूप से घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है: दिशा व दीक्षा, छात्राएं, निवासी गांव भमलादा अक्षिता, छात्रा, निवासी गांव भटवां आस्था, छात्रा, निवासी गांव सुकरेत ...

एक हवलदार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी / इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती

चित्र
एक हवलदार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी / इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती पठानकोट : नरेंद्र निंदी /  पठानकोट ज़िले के चक्की पुल पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है जहाँ एक हवलदार को ड्यूटी के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लग गई और गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चक्की पुल पर ड्यूटी पर तैनात एक हवलदार को गोली लग गई है, जिसके बाद उन्होंने पीड़ित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि वे पूरी घटना की जाँच कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि गोली कैसे चली। उन्होंने बताया कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि हवलदार की बंदूक से गलती से गोली चल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हवलदार जालंधर का रहने वाला है और अमरनाथ यात्रा के चलते पठानकोट में ड्यूटी पर था।

शाहपुरकंडी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  शाहपुरकंडी में देह व्यापार का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार पठानकोट : नरेंद्र निंदी / शाहपुरकंडी पुलिस और सुजानपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिन्नी गोवा रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं और तीन युवक शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में बाहरी जिलों से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके बाद शाहपुरकंडी थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर और सुजानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टॉक ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। छापे के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पकड़ी गई महिलाएं तलाकशुदा हैं और रोपड़, पटियाला तथा अमृतसर की निवासी बताई गई हैं। युवक—साहिल आदम वाढव, शिव कुमार हल्ला और बलविंद्र हल्ला—आपस में रिश्तेदार हैं और रेस्टोरेंट में मौज-मस्ती के इरादे से आए थे। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट का संचालन बिक्की शर्मा नामक व्यक्ति कर रहा था, जो जम्मू-कश्मीर के बिलावर ...

परमजीत सिंह गिल का गांधी परिवार पर बड़ा हमला: विभाजनकारी सोच, विदेशी ताकतों की कठपुतली और देश विरोधी नीतियों से भारत को पहुँचाया बड़ा नुकसान

चित्र
  परमजीत सिंह गिल का गांधी परिवार पर बड़ा हमला: विभाजनकारी सोच, विदेशी ताकतों की कठपुतली और देश विरोधी नीतियों से भारत को पहुँचाया बड़ा नुकसान बटाला : अविनाश शर्मा /  हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय मित्र अध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि गांधी परिवार की सोच हमेशा से देश विरोधी और विभाजनकारी रही है। उन्होंने दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक इस परिवार की नीतियों ने भारत को कई स्तरों पर कमजोर किया है। गिल ने कहा कि आज़ादी के समय जवाहरलाल नेहरू के फैसलों के कारण देश का बड़ा हिस्सा अलग होकर ऐसा मुल्क बन गया जो आज तक भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के बड़े हिस्से के पाकिस्तान के अधीन जाने को भी इस नीति का नतीजा बताया। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर सिखों के नरसंहार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह परिवार हमेशा विभाजन पैदा करके देश पर राज करता रहा। राहुल गांधी के ताज़ा बयानों पर गिल ने कहा कि वह विदेशी ताकतों के हाथ की कठपुतली बनकर देश की उभरती साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं। उन्होंने राहुल के भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में...

पठानकोट-जम्मू हाईवे पर जलभराव: कार डूबी, क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया

चित्र
  पठानकोट-जम्मू हाईवे पर जलभराव: कार डूबी, क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया पठानकोट : नरेंद्र निंदी / पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी , ज्यादा पानी आने के कारण एक कार पूरी तरह पानी मे डूबी , क्रेन की मदद से कार को निकाला गया बाहर, कार चालक द्वारा कार के ऊपर चढ़ अपनी जान बचाई गई बीती रात से हो रही लगातार बारिश के कारण जहां हर तरफ जलमग्न होना शुरू हो गया है उसी के चलते पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही सड़क जिससे रोजाना हजारों की तादाद में स्थानीय लोग और बाहर से आने वाले लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी ही पानी खड़ा है जिस कारण एक कार पानी मे पूरी तरह डूब गई जिसके बाद क्रेन की मदद से उसको बाहर निकाला गया और कार चालक द्वारा कार के ऊपर चढ़ अपनी जान बचाई गई व/ओ-- फिलहाल मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी तरह का कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है कार चालक को पानी में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

चक्की नदी में आई बाढ़: पोकलेन मशीन बाढ़ में डूबी

चित्र
  चक्की नदी में आई बाढ़: पोकलेन मशीन बाढ़ में डूबी  पठानकोट : नरेन्द्र निंदी /  पहाड़ों में रात से पूरा दिन चल रही मूसलाधार बारिश के चलते जहां रह तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है वहीं पंजाब हिमाचल प्रदेश मध्य बहती चक्की नदीं पूरे उफान पर है। लगातार चलती भारी बरसात के कारण चक्की नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। इस बाढ़ की चपेट में पठानकोट-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग के चक्की पुल के निर्माण कार्य में लगी एक पोकलेन मशीन भी आ गई। हालात कुछ ऐसे बने की रोज की भांति बीते कल शाम को भी पुल निर्माण के लिए बनाए जा रहे पिल्लरों के कार्य पर लगी पोकलेन मशीन रात को वहीं थी जबकि सुबह तेज बारिश के चलते अचानक चक्की नदी में पानी बढ़ गया। किसी को चक्की में पुल निर्माण कार्य में साजो सामान तक निकालने का मौका ही नहीं तेज बहाव के पानी ने दिया। चक्की नदी पूरा दिन पूरे ऊफान पर होने कारण अभी यह पता नहीं चल रहा कि पुल निर्माण पर चलते कार्य के लिए साजो सामान का कितना नुकसान हुआ है। दूसरी ओर पंजाब -हिमाचल प्रदेश मध्य चलती नेरोगेज रेलगाड़ी के रेलवे ट्रैक पुल जो बाढ़ कारण बह गया था का न...

करोली पंचायत की 10 एकड़ जमीन से 150 से अधिक पेड़ काट कर बेच दिए,विभाग बेखबर

चित्र
  करोली पंचायत की 10 एकड़ जमीन से 150 से अधिक पेड़ काट कर बेच दिए,विभाग बेखबर  गांव निवासी हरबंस सिंह डीसी को करेंगे शिकायत   पठानकोट : नरेंद्र निंदी / अर्ध पहाड़ी धार ब्लाक के गांव करोली में ग्राम पंचायत की जमीन से जीवित हरेभरे पेड़ों का भारी मात्रा में कटान होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी हरबंस सिंह अनुसार ग्राम पंचायत करोली उपरली की करीब 165 कनाल यानी 20 एकड़ जमीन है। गत दिवस गांव के एक पंचायत सदस्य ने अपने साथियों के साथ मिल कर विभाग की प्रमीशन बिना पंचायत की लगभग 10 एकड़ जमीन में से 150 से अधिक पेड़ काट कर बेच दिए हैं। उन्होंने आराप लगाया कि बीते वर्षों से पंचायत जमीन से हो रहे अवैध कटान की शिकायत वह बीते दो साल पहले बीडीपीओ धार कलां को कर चुके हैं। परन्तु अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाई नही हुई है। गत दिवस भी जैसे ही पंचायत जमीन से कटान शुरू हुआ गांव के एक पंचायत सदस्य की मौजूदगी में गांव के सरपंच अमन वर्मा को जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके पेड़ों का कटान करने वाले निडर व्यक्ति कटे पेड़ों खैर,आमला,बेहड़ा,सरींह,बिल,करेंबल,गीन आदि से भरी दर्जन...

सनातन राष्ट्र होने के कारण देश का नाम भारत प्रख्यात था ,देश को भारत कहने पर गर्व होना चाहिए:- परमजीत गिल

चित्र
  सनातन राष्ट्र होने के कारण देश का नाम भारत प्रख्यात था ,देश को भारत कहने पर गर्व होना चाहिए:- परमजीत गिल बटाला : अविनाश शर्मा / हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने कहा कि अब तक हम देश को 'भारत' और 'इंडिया' दोनों नामों से पुकारते रहे हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि कौन सा नाम सही है, भारत या इंडिया। इसलिए यह बताना ज़रूरी है कि सनातन राष्ट्र होने के कारण देश का नाम भारत था और हमें अपने देश का नाम विश्व मानचित्र पर भारत के रूप में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हज़ारों साल पुराना है और यहीं वैदिक सभ्यता का निर्माण हुआ, जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है। भारत मानव सभ्यता का पहला राष्ट्र था क्योंकि सृष्टि की रचना के बाद ब्रह्मा के पुत्र मनु ने इस देश का शासन-प्रबंध संभाला था। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि प्राचीन संस्कृति से जुड़े होने के कारण और हज़ारों साल पुराने हमारे राष्ट्र को अब फिर से उसके पुराने और प्रचलित नाम से संबोधित और प्रचारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन के ...

महिला की बलियाँ छीन कर दो बाइक सवार फरार

चित्र
  महिला की बलियाँ छीन कर दो बाइक सवार फरार पठानकोट  पंगोली के शहीदी गेट के सामने से मैन डिफेंस रोड पर दो अज्ञात वाइक सवार युवकों की ओर से एक महिला की कानो की दो सोने की बालिया, झपटने का मामला सामने आया है, जिसके लिए पीडित महिला संतोष कुमारी निवासी श्री गुरू रविदास मोहल्ला पंगोली ने शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में अपनी दोनों सोने की बालियों की स्नेचिंग होने की शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता महिला संतोष कुमारी ने बताया कि पिछले दिन वह किसी काम के लिए डिफेंस रोड के पंगोली चौक के समीप शहीदी गेट के खडी थी तो उस समय डिफेंस रोड से दो युवक अपने मोटरसाइकल पर सवार हो कर आए तथा उसके पास रूक गए तथा आपस में बाते करने लगे, जिस कारण महिला ने बतया कि उसने उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तथा अचानक से एक युवक उनकी पीठ के पीछे आ कर पीछे से उनके दोनों कानों की सोने की बालिया खींच कर मोटर साइकल पर सवार हो कर ममून की तरफ भाग गए। महिला ने बताया कि जब उक्त युवक ने उसके कानों से सोने की बालियां खींची , तो उसने शोर मचाया ,परंतु तब तक उक्त दोनों अज्ञात युवक अपनी बाइक को तेज भगा कर ममून की त...

इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह गोराया ने पेश की मानवता की एक बेहतरीन मिसाल - एक बुज़ुर्ग महिला को श्रवण यंत्र देकर बने देवदूत

चित्र
  इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह गोराया ने पेश की मानवता की एक बेहतरीन मिसाल - एक बुज़ुर्ग महिला को श्रवण यंत्र देकर बने देवदूत बटाला : अविनाश शर्मा /  यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह गोराया ने एक ऐसा काम किया जो न सिर्फ़ एक सरकारी अधिकारी का कर्तव्य था, बल्कि मानवता और इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल भी था। एक दिन, जब वे अपनी ड्यूटी के दौरान बटाला में यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला सड़क पर एक कार से टकरा रही है। महिला को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के बाद, गोराया जी ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला सुन नहीं पा रही थी क्योंकि उसका श्रवण यंत्र खराब हो गया था और वह नया खरीदने में असमर्थ थे। इंस्पेक्टर गोराया ने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत अपने पैसों से महिला के लिए एक नया श्रवण यंत्र खरीद दिया। यह वह भावुक क्षण था जब बुज़ुर्ग महिला ने आँखों में आँसू भरकर गोराया को शुभकामनाएँ दीं और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भावुक होकर कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि भगवान मेरी इतनी जल्दी सुन लेंगे। गुरु जी ने ही आपको मेरे लिए भेजा है।"...

शैरी कलसी हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं, हलके की लगातार हो रही तरक्की इसका प्रमाण है: दास करन

चित्र
  शैरी कलसी हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं, हलके की लगातार हो रही तरक्की इसका प्रमाण है: दास करन बटाला : अविनाश शर्मा / आम आदमी पार्टी के एक नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई 10 लाख रुपये की बीमा योजना की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि यह मध्यम वर्ग के लिए एक बेहद लाभकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने जनता के हित में इतना साहसिक और सीधा फैसला लिया है। आप नेता ने इस मौके पर बटाला हलके के विधायक शैरी कलसी की भी विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शैरी कलसी हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं और हलके की लगातार हो रही तरक्की इसका जीता-जागता प्रमाण है। नेता ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों जैसे अमृतसर रोड, गुरदासपुर रोड और जालंधर रोड को चौड़ा करके बहुत उच्च स्तर पर बनाया गया है। शैरी कलसी हर काम को लोगों की जरूरत और मांग के अनुसार प्राथमिकता देते हुए खुद मौके पर जाकर पूरा करवाते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और हलके के वफादार विधायक शैरी कलसी द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों से बटाला हलका एक नए विकास मॉडल के र...

माता चिंतपूर्णी जी के मेले पर 10वां वार्षिक लंगर और चौकी का आयोजन, 26 जुलाई को बटाला में होगा शुभारंभ

चित्र
  माता चिंतपूर्णी जी के मेले पर 10वां वार्षिक लंगर और चौकी का आयोजन, 26 जुलाई को बटाला में होगा शुभारंभ बटाला  : अविनाश शर्मा / हर वर्ष की तरह इस बार भी चिंताहरणी यूथ क्लब द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में 10वां वार्षिक लंगर भंडारा और माता रानी की चौकी का आयोजन समूह शहरवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अजय अत्तर ने बताया कि यह आयोजन 26 जुलाई (शनिवार) को बटाला के बाहरवार खजूरी गेट स्थित कम्युनिटी हॉल में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हवन-यज्ञ से की जाएगी, शाम 7 बजे कंजक पूजन होगा, इसके उपरांत 7:30 बजे ज्योति पूजन और 8 बजे से माता रानी का भव्य गुणगान किया जाएगा। क्लब द्वारा 29 जुलाई को गिल मार्किट, उमरपुरा रोड, बटाला से वार्षिक लंगर की रवानगी की जाएगी। यह लंगर 29 जुलाई की रात से लेकर 2 अगस्त तक होशियारपुर से चिंतपूर्णी रोड पर स्थित पहले टाटा भट्ठा स्थल पर लगाया जाएगा। क्लब के सदस्य रूप लाल अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और सेवादारों की ड्यूटि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: