लटवाला में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
लटवाला में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
लटवाला ( बगोड़ा ) में गोपाल सेवा समिति द्वारा श्री खाटू श्याम जी का जनमोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया , सैंकड़ों भक्तों द्वारा यज्ञ में आहुति डालने से पहले और बाद में खाटूश्याम जी के आगे शीश नवा कर आशीर्वाद लिया और कुछ ने अपनी मुरादें पूरी होनी की बातें भी साझा की , बाबा जी की चौकी के बाद एक विशाल और स्वादिष्ट भंडारे का आयोजन भी किया गया , तेरा मेरा लग्न फेम राज जैरी ने जब तेरा मेरा गीत गाना शुरू किया तो हाल में बैठे भक्त उठ कर इनके साथ साथ गाने और नाचने का लुत्फ लिए बिना नहीं रह सके , श्री सुरजीत सिंह गुज्जर और राजवीर सिंह द्वारा बाबा की चौकी में अपने भजनों का रंग बिखेर कर मंदिर का माहौल पूरा भक्तिमय बना दिया , अंत में समिति के संस्थापक अध्यक्ष पुरोहित श्री संदीप शर्मा जी ने आए हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें