सुंदरनगर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता

 सुंदरनगर में NSUI प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने दिखाई संगठनात्मक एकजुटता


 मंडी : अजय सूर्या /

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल का सुंदरनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंगलवार को सुंदरनगर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में उनके सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान NSUI जिला मंडी की जिला स्तरीय बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण आर्य, ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष जसवंत सिंह और नाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनित जसवाल को सम्मानित कर नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान