संदेश

‌‌‌ देश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि

चित्र
पतलीकूहल शिव मंदिर में भव्य जागरण सम्पन्न, पूर्व मंत्री ठाकुर गोविंद सिंह रहे मुख्य अतिथि कुल्लू(ब्यूरो):-  शनिवार रात पतलीकूहल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला जागरण समिति द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर गोविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति संगीत के माध्यम से रात्रि भर भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया। ठाकुर गोविंद सिंह ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि, "ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना एवं एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। महिलाओं की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय है।" कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का कार्य शुरू

चित्र
गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का कार्य शुरू सुजानपुर:-   आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठक्कर अमित सिंह मंटू द्वारा हलका सुजानपुर के धार ब्लाक के गांव डांगू सुराल मे 6.50 लाख रुपए कि लागत से पेयजल डीप बोर का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह मंटू ने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जनता के हित में फैसले लिए जा रहे हैं जिसके तहत सुजानपुर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।  इस मौके पर सरपंच पोला, विकर सिंह, संदीप शर्मा, जसवीर सिंह, पवन आदि उपस्थित रहे।

A vision for healthy nation के ध्येय को लेकर मेडिविसन ने लगाया डेंटल अवेयरनेस कैंप - सुरेंद्र

चित्र
 A vision for healthy nation के ध्येय को लेकर मेडिविसन ने लगाया डेंटल अवेयरनेस कैंप - सुरेंद्र  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित के साथ साथ समाज हित के लिए हमेशा अग्रसर रहता है। विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक वर्ग के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रयास रत रहती है। इसी विचार को मध्यनजर रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने समाज के अन्य क्षेत्रों में काम करने के लिए अलग अलग आयाम एवं गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सेवा कार्यों के लिए सेवार्थ विद्यार्थी, पर्यावरण संरक्षण के लिए विकासार्थ विद्यार्थी,खेल जगत में खिलाड़ियों के लिए खेलो भारत ऐसे अलग अलग क्षेत्र के लिए आयाम के माध्यम से परिषद समाज की सेवा में जुट हुए हैं। मेडिविजन सह संयोजक सुरेंद्र डोगरा जी ने बयान जारी करते हुए बताया कि मेडिविज़न इसी ध्येय के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती से लेकर सुभाष चंद्र बोस जयंती तक युवा पखवाड़ा के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 12 जनवरी से लेकर निरन्तर अलग अलग गतिविधियों से समाज के बीच जा कर समाज हित के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी अभियान में आज परिष...

हिमाचल पुलिस को मिली नशे के खिलाफ एक और कामयाबी इनोवा गाड़ी से 0.494 ग्राम चरस बरामद

चित्र
हिमाचल पुलिस को मिली नशे के खिलाफ एक और कामयाबी  इनोवा गाड़ी से 0.494 ग्राम चरस बरामद कांगड़ा  ( पालमपुर ):-      हिमाचल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के ऊपर नकेल कसने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं ! इसी कड़ी में आज पंचरुखी पुलिस द्वारा ट्रेफिक चेकिंग करते समय पंचरुखी के समीप दियोग्राम मे एक टेक्सी नंबर HP34-D 8610 इनोवा गाड़ी में से 0.494 ग्राम चरस बरामद की है !  थाना  प्रभारी विद्यासागर ने कहा की किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा ! पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर के मामला दर्ज कर लिया है ! छानबीन जारी है और उचित करवाई अमल में लाई जाएगी तथा उक्त व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया जाएगा ! 

शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, अग्निशमन विभाग ने तुरंत पहुंचकर आग पर पाया काबू

चित्र
शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग, अग्निशमन विभाग ने तुरंत पहुंचकर आग पर पाया काबू  ( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना ) चम्बा मुख्यालय व उसके आसपास के जंगलों में आग की वजह से जहां प्रदूषण फैल रहा है वही जीव जंतु भी प्रभावित हो रहे हैं । शरारती तत्वों द्वारा जगह-जगह जंगल में आग लगाई जा रही है और वही यह आग जब रिहायशी इलाकों में पहुंचती है तो अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को तुरंत वहां पहुंचकर आग पर काबू पाना पड़ रहा है । देर रात चंबा मुख्यालय के साथ लगती करिया पंचायत में वन विभाग के चेक पोस्ट व एनएचपीसी के टी आर टी गार्ड क्वार्टर के बीच की पहाड़ी में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाई गई आग इतनी बढ़ गई कि जहां एनएचपीसी केटी आर टीगार्ड क्वार्टर को खतरा हो गया वहीं वन विभाग के फॉरेस्ट चेक पोस्ट तक भी आग पहुंच गई । आग को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशकत से आग पर काबू पाया। वही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली की करियाँ के पास आग लगी है तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो यहां टी आर टी गार्ड...

पंजाब के पुलिस स्टेशन में धमाका, देखते ही देखते अफरा - तफरी का माहौल हो गया

चित्र
पंजाब में अमृतसर जिले के पुलिस स्टेशन में धमाके  का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लेकिन, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह धमाका आज तड़के 3 बजे इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में हुआ। Punjab Bureau : ( पंकज शर्मा ) धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, धमाके की जिम्मेदारी जर्मनी ने छिपे बैठे गैंगस्टर ने ली है। आपको बता दें कि पंजाब में बीते कुछ समय किसी पुलिस थाने या चौकी में ऐसी छठी घटना है। इन घटनाओं के पीछे कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बैठे पंजाब के गैंगस्टर्स का नाम सामने आता रहा है, जोकि पुलिस के चिंता का सबब बनता जा रहा है। इससे पहले अमृतसर के ही मजीठा पुलिस स्टेशन में 4 दिसंबर को एक धमाका हुआ था। पुलिस के अनुसार, धमाके (Bomb Blast) की आवाज तड़के 3 बजे सुनाई पड़ी। उस वक्त पुलिस स्टेशन में ज्यादा पुलिसकर्मी नहीं थे और कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना की जिम्मेदारी जर्मनी में बैठे पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किसने धमाका कराया और उसका मकसद क्या था। फिलहाल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौक...

पुलिस मण्डी ने 818 ग्राम चरस तथा 2.17 चिट्टा किया बरामद

चित्र
  ND&PS  एक्ट के अंतर्गत मामले मंडी : पिछले कल जिला पुलिस मण्डी ने दो अलग -2 मामलों  में 818 ग्राम चरस तथा 2.17 हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है । पहले मामले में पुलिस थाना सुन्दरनगर के अंतर्गत  नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी नम्बर  HP11B 1661  की चेकिंग करने पर गाड़ी मे सवार परम जीत पुत्र अन्नत राम गांव ज्वाला मनेशी तह0 अर्की जिला सोलन हि0प्र0 व उम्र 38 साल तथा गाडी तथा अजय चौहान पुत्र भागमल चौहान गांव कोठी डा0 कुनिहार तह0 अर्की जिला सोलन (हि0प्र0) 818 ग्राम चरस बरामद की गई है । आरोपियों के विरुध्द पुलिस थाना सुन्दरनगर मे  ND&PS  एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हे आज माननीय न्यायालय में पेश कराकर 04 दिन पुलिस हिरासत हासिल की गई है । अभियोग मे अन्वेषण जारी है । दूसरे मामले मे पुलिस थाना सरकाघाट के अंतर्गत  SIU  सरकाघाट ने गुप्त सूचना के आधार पर   गाडी न.  HP67A-1164  की तलाशी के दौरान  विनोद कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी डाकघर  भोटा तहसील वडसर जिला हमीरपुर हि. प्र. तथा  प...

पति से चल रहा था विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चित्र
बड़ागांव थानाक्षेत्र के करोमा गांव में बीती रात मायके में रह रही एक विवाहिता ने खुदखुशी कर ली। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी लालमन प्रसाद शर्मा की पुत्री विजय लक्ष्मी 35 वर्ष की शादी 2008 में जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना अंतर्गत ग्राम नहोरा (डेरवा) गांव निवासी स्व० बासदेव शर्मा के पुत्र संकेत कुमार शर्मा के साथ हुई थी ।  सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पारिवारिक विवाद न्यायालय में चलने के कारण विवाहिता अपनी 10 वर्षीय पुत्री के साथ कुछ वर्षों से मायके में रह रही थी और बीती रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गयी और किसी समय पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झुल गयी। घटना की जानकारी घर वालों को तब हुई जब सुबह मृतका की पुत्री अपेक्षा सोकर उठी तो देखा मां फंदे पर झूल रही थी उसकी शोरगुल सुनकर परिजन महिला को फंदे से उतार कर पास में स्थित एक नीजी चिकित्सालय में ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चित्र
भागलपुर : घटना की जानकारी परिजन को तब हुई जब‌ शुक्रवार सुबह मृतका के पति ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिले के बाथ थाना क्षेत्र के पसराहा गांव में तीन बच्चों की मां ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के पसराहा गांव निवासी कमलेश बिंद के पत्नी रेणु देवी (42) के रूप में की गई है। खोजबीन के क्रम में घर के ही दूसरे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। इसके बाद घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते रात में खाना- खाने के बाद रेणु देवी के सिर में दर्द हुआ था। पति को तेल लगाने के लिए कहा था। पति ने तेल लगाया उसके बाद सभी एक कमरे में जाकर सो गए। सुबह जब पति कमलेश बिंद सोकर जगा तो कमरे में रेणु नहीं थी और खोजबीन करने पर दूसरे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ उनका शव

कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

चित्र
बिनावर : युवक बुधवार को पत्नी से अपने गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी में अपनी ससुराल में रहे युवक ने कर्ज से परेशान होकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बाद में उसका शव एक नीम के पेड़ से फंदा से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भूरे ने पिछले दिनों पांच लोगों से ढाई लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। कर्ज देने वाले लोग उसे लगातार परेशान कर रहे थे। युवक आए दिन हो रहे तकादों से परेशान हो गया था। बुधवार सुबह भूरे पत्नी नूरवीर को अपने गांव प्रहलादपुर जाने की बात कहकर निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव घटपुरी और मियागंज के बीच एक नीम के पेड़ से लटका हुआ भूरा का शव दिखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया |फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी भूरे (24) पुत्र अशफाक की शादी पांच साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि एक साल पहले से भ...

पुलिस ने चम्बा के युवक से 276 ग्राम चरस बरामद की

चित्र
 पुलिस ने चम्बा के युवक से 276 ग्राम चरस बरामद की  ( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना ) चम्बा : पुलिस थाना सदर की टीम ने  2 दिसम्बर 2024 की रात को साहलुई नजद PWD स्टोर मुख्य सडक चम्बा कीडी पर आयुव पुत्र स्व0 युसफ गांव कुरील डा0 साहो तह0 व जिला चम्बा उम्र 25 साल से  276 ग्राम चरस बरामद करी है ।

पुलिस ने 18.60 ग्राम चरस की बरामद

चित्र
पुलिस ने 18.60 ग्राम चरस की बरामद    मंडी : पिछले कल SIU टीम सरकाघाट ने पुलिस थाना हटली के अन्तर्गत गुमरा अक्षय पुत्र स्वर्गीय तारा चन्द निवास गाँव नवरोट डाकघर ढलवान तहसील बल्द्वाडा जिला मण्डी हि.प्र.के मकान की तलाशी लेने पर 18.60 ग्राम चरस बरामद की । आरोपी के विरुद्व पुलिस थाना हटली में  ND&PS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग मे अन्वेषण जारी है ।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

चित्र
तिंदवारी थाना कस्बा के रामनगर निवासी एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता जगराम बांदा में लेखपाल हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक (25) कस्बे के मकान में था और अविवाहित था। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह रेलवे में भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। रविवार को वह एक निमंत्रण में बांदा चले गए थे। सुबह जब घर लौटे तो देखा कि बेटा पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटका हुआ है। पिता बेटे की मौत का कारण नहीं बता पाए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना की जानकारी दी। पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

बस में सवार युवक से पुलिस ने 4.700 किग्रा चरस की बरामद

चित्र
सुंदरनगर ( मंडी) : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की सांबा तहसील के मावा डाकघर निवासी एक युवक को कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही बस में पौने पांच किलो (4.700 किग्रा) चरस के साथ हिरासत में लिया है। बीएसएल पुलिस थाना ने बीएसएल जलाशय के निकट सुबह करीब आठ बजे नाका लगा रखा था। इस दौरान एचआरटीसी की कुल्लू से चंडीगढ़ जा रही बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान चमन लाल (34) पुत्र हंसराज निवासी डाकघर मावा तहसील सांबा, जम्मू-कश्मीर के पास से 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी मंडी जिले के औट से बस में सवार हुआ था। डीएसपी भारत भूषण ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। 

एडीसी मंडी के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

चित्र
अंजना हत्याकांड में सख्त एवं निष्पक्ष जांच हेतु एडीसी मंडी के माध्यम से सराज छात्र कल्याण संघ ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन सुंदरनगर अरोमा नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रही होनहार छात्रा अंजना ठाकुर की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से पूरे हिमाचल व खासकर मंडी जिला के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहां सभी संगठनों द्वारा परिवार के नेतृत्व में मंडी जिला मुख्यालय में सैंकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया , तत्पश्चात ही सुंदरनगर पुलिस द्वारा 17 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें  कोताही को लेकर कहीं न कहीं थाना प्रभारी व संबंधित अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी और अन्य कई घटनाएं जो साबित कर रही है कि अंजना की मौत एक साजिश है,जिससे आम जनमानस में काफी आक्रोश है। इसी के चलते सराज छात्र कल्याण संघ का एक प्रतिनिधि मंडल एडीसी मंडी से मिला और संबंधित केस में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री जी को पत्र देकर निष्पक्ष एवं सख्त कार्यवाही की मांग की गई। यह जानकारी सराज छात्र कल्याण के वर्तमान अध्यक्ष तुपेंदर ठाकुर द्वा...

15 हजार में SHO ने बेच डाला अपना ईमान, बिजीलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

चित्र
15 हजार में  SHO ने बेच डाला अपना ईमान, बिजीलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार  ( पथर/मडी : व्यूरो रिपोर्ट ) जिला पुलिस के पधर थाने के एसएचओ ने 15 हजार में अपना ईमान बेच डाला । एक केस की सेटलमेंट के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी और बिजिलेंस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला सोमवार देर शाम का है ।मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ पधर ने एक व्यक्ति से केस सेटलमेंट के बदले 15 हजार रुपये की मांग की और  उसे यह पैसे अपने आवास पर लाने को कहा । व्यक्ति ने इसकी सूचना विजिलेंस को दे दी | बिजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और व्यक्ति को पैसे संग एसएचओ के आवास पर भेजा इसके बाद विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर एसएचओ को रंगे हाथों दबोच लिया । इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब हर तरफ एसएचओ के इस कृत्य की चर्चाएं हो रही है। पुलिस महकमे के लोग भी इस विषय को लेकर चर्चा कर रहे हैं ।विजिलेंस विभाग की इस गुप्त कार्रवाई की किसी को कानों कान भनक तक नहीं लग पाई है   विजिलेंस की टीम ने आरोपी एसएचओ को हिरासत में ले लिया है । बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम इस माम...

अजय कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए एडीएम चम्बा को सौंपा ज्ञापन

चित्र
अजय कुमार ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए एडीएम चम्बा को सौंपा ज्ञापन ( चम्बा : जितेन्द्र खन्ना ) चम्बा : ग्राम पंचायत कियाणी के इंडनाला गांव के रहने वाले अजय कुमार ने सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर न्याय की गुहार लगाते हुए एडीएम चम्बा अमित मैहरा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन से अवगत करवाते हुए अजय ने बताया कि अक्तूबर माह में वह किसी शादी समारोह में गया था। इस दौरान दो युवकों ने बेवजह वहां उसके साथ मारपीट की। जिसके कारण उसकी आंख पर गहरी चोट आई है। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

पिता ने बेटे को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

चित्र
बिजनौर :  शहर की कांशीराम कॉलोनी में आधी रात को आपसी विवाद में पिता ने इकलौते जवान बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। सात महीने पहले युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मृतक की पत्नी ने ससुर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 15 दिन पहले मृतक के छोटे भाई की भी बीमारी से मौत हो गई गई थी। अक्षय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। अक्षय की सात महीने पहले चंद्रावती से शादी हुई थी। अक्षय मजदूरी करता था। सूचना पर सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदयप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अक्षय की पत्नी की तहरीर पर ससुर चतर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैराज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र चतर सिंह रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान करीब पौने एक बजे चतर सिंह ने अपने बेटे अक्षय को ...

नहीं रहे क्राइम पेट्रोल और Splitsvilla के एक्टर नितिन चौहान, 35 साल की उम्र में निधन

चित्र
मुंबई : रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान आज हमारे बीच में नहीं रहे। उन्होंने किसी वजह से आत्महत्या की है। यह जानकारी नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने एक पोस्ट के जरिए दी है। वह सिर्फ 35 साल के थे। यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे नितिन। नितिन ने दादागिरी 2 शो के अलावा स्पिलट्सविला का सीजन 5 भी जीता था। नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभि...

नंगल के जंगल में कटे हरे खैर के पेड़, विभाग ने कब्जे में लेकर कार्रवाही की शुरू

चित्र
नंगल के जंगल में कटे हरे खैर के पेड़, विभाग ने कब्जे में लेकर कार्रवाही की शुरू ( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) आपको बता दें वन  परिक्षेत्र रे के तहत पड़ती बीट नंगल के जंगल से खैर तस्करों द्बारा खैर के हरे पेड़ काट लिए हैं। जिन्हें विभाग ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । इस बारे में गुरुवार दोपहर बाद करीब एक बजे जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया विभाग को सूत्रों अनुसार जानकारी मिली थी कि नंगल के जंगल से खैर के पेड़ काटे गए हैं । जिस पर विभाग ने त्वरित कार्रवाही करते हुए मौके पर पहुंच कर कटे हुए खैर के पेड़ों को कब्जे में जांच शुरू कर दी है । बताया फिलहाल 4 पेड़ कटने की जानकारी है । वहीं खैर काटने के मामले में स्थानीय 3 लोग भी विभाग के हत्थे लगे हैं। टीम में डिप्टी रेंजर रविन्द्र सिंह ,बन रक्षक पनम सिंह सहित अन्य शामिल रहे |

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: