पंजाब के पुलिस स्टेशन में धमाका, देखते ही देखते अफरा - तफरी का माहौल हो गया

पंजाब में अमृतसर जिले के पुलिस स्टेशन में धमाके  का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लेकिन, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह धमाका आज तड़के 3 बजे इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में हुआ।




Punjab Bureau : ( पंकज शर्मा )

धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, धमाके की जिम्मेदारी जर्मनी ने छिपे बैठे गैंगस्टर ने ली है।

आपको बता दें कि पंजाब में बीते कुछ समय किसी पुलिस थाने या चौकी में ऐसी छठी घटना है। इन घटनाओं के पीछे कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बैठे पंजाब के गैंगस्टर्स का नाम सामने आता रहा है, जोकि पुलिस के चिंता का सबब बनता जा रहा है। इससे पहले अमृतसर के ही मजीठा पुलिस स्टेशन में 4 दिसंबर को एक धमाका हुआ था।

पुलिस के अनुसार, धमाके (Bomb Blast) की आवाज तड़के 3 बजे सुनाई पड़ी। उस वक्त पुलिस स्टेशन में ज्यादा पुलिसकर्मी नहीं थे और कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना की जिम्मेदारी जर्मनी में बैठे पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किसने धमाका कराया और उसका मकसद क्या था। फिलहाल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

इसके अलावा, अजनाला पुलिस स्टेशन में IED बरामद किया गया था। अमृतसर के ही गुरबक्श नगर पुलिस स्टेशन में भी एक धमाका हुआ था। ये घटनाएं पंजाब पुलिस प्रशासन के लिए भी सवाल खड़ा कर रही हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग