हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-2) जायका-ओo डीo एo , कुल्लू द्वारा जल बहाव सिंचाई योजना अपर सेऊबाग के निर्माण कार्य को ठेकेदार को सौंपा

 हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-2) जायका-ओo डीo एo , कुल्लू द्वारा जल बहाव सिंचाई योजना अपर सेऊबाग के निर्माण कार्य को ठेकेदार को सौंपा I


हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायका चरण-दो, कुल्लू द्वारा दिनांक 30-12-2024 को जल बहाव सिंचाई योजना अपर सेऊबाग निर्माण हेतु ठेकेदार श्री कामी शेरपा को कृषक विकास संगठन अपर सेऊबाग के सदस्यों की उपस्थिति में सौंपी गई I  

ठेकेदार ने योजना निर्माण अनुसूची कृषक विकास संगठन अपर सेऊबाग की उपस्थिति में खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से खण्ड परियोजना प्रबंधक डाक्टर गोपाल भारद्वाज, निर्माण अभियंता श्री भरत भूषण तथा कनिष्ठ अभियंता श्री मनमोहन सिंह तथा को सौंपी तथा ठेकेदार ने खण्ड परियोजना प्रबंधक, निर्माण अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा कृषक विकास संगठन को आश्वस्त किया कि योजना का निर्माण कार्य दी गई अनुसूची के अनुसार तय समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा I इस उपलक्ष में कृषक विकास संगठन के प्रधान श्री प्रेम चंद, सचिव श्री बँटी व कमल चंद मौजूद रहे I फसल विविधीकरण परियोजना, कृषि के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से फसल विविधीकरण, लघु सिंचाई सुविधाओं के विकास और सुधार, डेयरी, मधुमखी पालन, शीटाके मशरूम की खेती के माध्यम से आजीविका में सुधार, किसानों का सिंचाई एवं बाजार आधारित फसलोंत्पादन में क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है I 

परियोजना में कुल्लू तथा लाहौल में अब तक कुल मिलाकर 21 उप-परियोजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें लघु सिंचाई विकास से किसानों के खेतों तक नियमित रूप से सिंचाई सुनिश्चित करवाना , कृषि प्रसार व विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना , मूल्य शृंखला प्रबंधन व कृषि विपणन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा I 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन