ज्वाली के निरंकारी भवन में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

ज्वाली के निरंकारी भवन में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन


ज्वाली (आमित गुलेरिया):-  सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में आज यहां ज्वाली में स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से लगभग 150 यूनिट रक्त दान किया।  रक्तदान करने में महिलाएं भी आगे आईं।

निरंकारी मिशन द्वारा यह रक्तदान शिविर युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है। युगदृष्टा सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के निर्देश कि "रक्त सड़कों व गन्दी नालियों में बहने की बजाए इंसान की नाड़ियों में बहना चाहिए" को लेकर इन शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान की मुहिम सन् 1986 से आरम्भ हुई। यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अब तक  13,75,666 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी हैं।

इस अवसर पर ज़ोनल इन्चार्ज श्डॉक्टर के सी धीमान ने यहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रक्त दाताओं का हौंसला देख कर उनकी सराहना करते हुए कहा कि स्वेच्छा से स्वयं को रक्त दान हेतु समर्पित करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। हमारे शरीर में प्रवाह करने वाला रक्त जहां हमें जीवन दान देता है वहां हमारे द्वारा दान किया गया रक्त दूसरों को भी जीवन दान देता है । डॉक्टर धीमान ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान करना मानव को मानव हो प्यारा की भावना को चरितार्थ करता है ।


इस अवसर पर ज्वाली के संयोजक प्रीतम सिंह गुलेरिया ने उपस्थित सभी एरिया के मुखी व सेवादल के अधिकारी तथा टांडा मेडिकल कॉलेज व सिविल हस्पताल से आई डाक्टरों की टीम व सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन