भाजपा मण्डल पालमपुर में हुआ बूथ अध्यक्षों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन

भाजपा मण्डल पालमपुर में हुआ बूथ अध्यक्षों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन

कांगड़ा (पालमपुर):-  भारतीय जनता पार्टी के शहरी और ग्रामीण मंडल पालमपुर के बूथ अध्यक्षों की एक संयुक्त कार्यशाला जिला कार्यालय पालमपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, शहरी मंडल के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेश पठानिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और विभिन्न बूथों के अध्यक्षों ने भाग लिया।


इस अवसर पर त्रिलोक कपूर ने दोनों मंडल अध्यक्षों को सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति की विशेषता यह है कि संगठन में अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता भी मंडल का अध्यक्ष बन सकता है, जो पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाता है।


कपूर ने गोपेश शर्मा और सुरेश पठानिया की सराहना करते हुए कहा कि ये दोनों कार्यकर्ता लंबे समय से विचार परिवार से जुड़े हुए हैं और उन्होंने जमीन पर काम किया है। कार्यशाला में उपस्थित सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुए उन्होंने संगठन के विकास के लिए एकजुटता और समर्पण की आवश्यकता पर जोर दिया।



कार्यशाला में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों को उन्होंने अगले एक सप्ताह के भीतर बूथ की संरचना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को सौंपा, ताकि मंडल को तथ्यात्मक और सही जानकारी प्राप्त हो सके। यह जानकारी एक सप्ताह के भीतर जमीनी स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को संगठन से जुड़े 16 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है। इनमें से एक महत्वपूर्ण कार्य है, मुख्ता बूथ के अंतर्गत सभी घरों की संख्या के आधार पर एक सूची तैयार करना और इसे बूथ के पांच प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपना, ताकि संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित 16 कार्यों का निरंतर मूल्यांकन और अवलोकन किया जाएगा। इसके लिए मंडल का प्रत्येक पदाधिकारी इन कार्यों का प्रभारी होगा, जिससे वे अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सकें और संगठनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। इस अवसर पर उन्होंने पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चर्चा की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार