गोपेश शर्मा शहरी और सुरेश पठानिया की ग्रामीण मंडल पालमपुर अध्यक्ष पद पर ताजपोसी।

गोपेश शर्मा शहरी और सुरेश पठानिया की ग्रामीण मंडल पालमपुर अध्यक्ष पद पर ताजपोसी।


पालमपुर:- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पालमपुर संगठन पर्व प्रभारी संजय शर्मा ने प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर की उपस्थिति में गोपेश शर्मा की शहरी मंडल और सुरेश पठानिया की ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष के पद पर ताजपोसी की।

इस मौके पर त्रिलोक कपूर ने दोनों को साल-टोपी और हार पहना कर बधाई दी और कहा कि पार्टी आपसे अपेक्षा करती है कि आप दोनों सभी वर्गों को साथ में लेकर पार्टी हित में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आजकल पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व मना रही है और जिसकी शुरुआत सदस्यता अभियान से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चलने वाली है, ‌भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें जो भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर बैठता है, उसका चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है और उसी के तहत आज पालमपुर के दोनों मंडलों पर कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के उपरांत पार्टी ने आज मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है और मंडल अध्यक्षों को यह भी कहा है कि वह जल्दी से जल्दी अपनी मंडल कार्य समिति की भी घोषणा करें। जिसमें महिलाओं, युवाओं और सभी वर्गों को स्थान मिले। 

              इस अवसर पर दोनों मंडल अध्यक्षों ने भी महामंत्री त्रिलोक कपूर के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और अपनी तरफ से विश्वास दिलाया कि पार्टी ने जो उनके ऊपर विश्वास व्यक्त किया है वह भी उसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

              इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पालमपुर सुरेंद्र ठाकुर, जिला के महामंत्री राजेश राणु, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मंडल महामंत्री डॉ राजकमल, अमरजीत सिंह राणा, बद्री दास, ललित कपूर, हेमराज डोगरा, मान चंद ठाकुर, अशोक राणा, रंजना भट्ट, अमिता राणा, सुनील शर्मा, पार्षद मोनिका शर्मा, अजय शर्मा, तनु राणा, अनूप शर्मा, आरके शर्मा और सैकड़ो पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

धर्मशाला शहरी मंडल के  डॉ. विशाल सिंह नैहरिया को शहरी मण्डल अध्यक्ष चुना गया तथा साथ में विधायक सुधीर शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर