मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मनाली में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक का आयोजन

 मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को मनाली में विभिन्न मुद्दों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।


बैठक में अवैध ड्रग कारोबार करने वालों तथा वेश्यावृत्ति जैसे गैर कानूनी धंधे में लिप्त लोगों पर अंकुश लगाने सहित शहर में भिक्षावृत्ति, निकासी नालियों को ढकने, शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण को हटाने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने, विद्युत आपूर्ति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने तथा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई।

भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर तथा शहर में व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने पुलिस, जल शक्ति, नगर निगम, टूरिज्म काउंसिल, नगर नियोजन इत्यादि विभागों को संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक की कार्यवाही का संचालन उपमंडल अधिकारी मनाली रमन शर्मा ने किया। बैठक में डीएसपी केडी शर्मा सहित होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, वोल्वो बस संगठन, व्यापार मंडल तथा ऑटो रिक्शा यूनियन इत्यादि विभिन्न संगठनों तथा अन्य हितधारक उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन