राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन


नूरपुर (नगरोटा सूरियां):-    राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में सोमवार को छात्र एवं छात्राओं के लिए यौन उत्पीड़न पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस सत्र का आयोजन महाविद्यालय की एंटी-सेक्शुअल हरासमेंट कमेटी द्वारा किया गया। पूर्व में केवल छात्राओं को ही जागरूक किया जाता है किंतु इस बार महाविद्यालय ने नई पहल करते हुए छात्रों को भी जागरूक किया।


प्रथम सत्र में छात्राओं को यौन उत्पीड़न, इसके विभिन्न प्रकार और इससे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को इस दौरान एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसमें यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति शिक्षित करना था। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस तरह के सत्र भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।

द्वितीय सत्र में लड़कों को जागरूक किया। महाविद्यालय प्रशासन का यह मानना है कि लड़कों को जागरूक करके ही हम लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रो प्रवीर धीमान ने छात्रों को संबोधित किया तथा एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने व्यवहार से बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार के महिलाओं के लिए स्वस्थ और मुक्त पर्यावरण का निर्माण कर सकते है।


 

महाविद्यालय के प्राचार्य और एंटी-सेक्शुअल हरासमेंट कमेटी ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्र और छात्राओं से अपील की है कि वे इस विषय पर जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय से प्राप्त हुई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

7 लाख ऐंठने के बाद दिखाई कोई और दुल्हन, विदा कर दी दूसरी दुल्हन