सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर करेंगे नशे के खिलाफ जागरूक- उपायुक्त

 सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर करेंगे नशे के खिलाफ जागरूक- उपायुक्त 


उपायुक्त ने की विशेष बैठक

शिमला जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ उपायुक्त अनुपम कश्यप ने विशेष बैठक आयोजित की । जिला की आम जनता को नशे के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फलुएंसर जागरूक करेंगे।

इस बैठक में दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला में नशे के प्रति आम जनता को जागरूक करने में सोशल मीडिया बड़ी भूमिका है। ऐसे में जिला के सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई। सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आहवान किया है। 

उन्होंने कहा कि जिला में नशे के खिलाफ प्रशासन काफी प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। समाज में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे है। आज की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए रचनात्मक कार्यों और अपने करियर पर केंद्रित होना चाहिए। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान पहले ही शुरू किया है। नशे कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी करवाई की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि इसके अलावा समाज में सरकार की नीतियों के बारे में भी आम जनता को जागरूक करते हुए आम लोगों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा सकते है। ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

इस मौके पर एडीएम प्रोटोकाॅल ज्योति राणा, शिवानी ठाकुर, पवन द्राग्टा, गुर इकबाल सिंह, सुंधाशु गर्ग, लक्की गर्ग और हरविंद्र मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच