संदेश

उत्तर प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधायक मुकेश चौधरी की मेहनत लाई रंग, सरसावा गन्ना मिल में प्रमोद राणा को निर्विरोध बनवाया चेयरमैन

चित्र
विधायक मुकेश चौधरी की मेहनत लाई रंग, सरसावा गन्ना मिल में प्रमोद राणा को निर्विरोध बनवाया चेयरमैन सहारनपुर : नकुड विधायक मुकेश चौधरी की सक्रियता के चलते सरसावा के दी | किसान कोऑपरेटिव शुगर मिल के चेयरमैन पद प्रतिष्ठित चुनाव मे ग्राम कुंडी निवासी प्रमोद राणा क़ो निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित कराया है | के.के. पैलेस मे विधायक मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे डायरेक्टर भाजपा उम्मीदवार प्रमोद राणा को निर्विरोध सरसावा मिल का चेयरमैन चुन लिया गया | विधायक मुकेश चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी डायरेक्टरो का माला पहनकर स्वागत किया | इस मोके पर पूर्व विधायक महिपाल सिह माजरा, पवन सिह राठौर ,ओमकुमार सैनी, डी के चौधरी, डायरेक्टर पुष्पेन्दर चौधरी , सन्दीप प्रधान , संजय प्रधान, महावीर पंवार, राकेश असदपुर , सुरेश उपाध्याय , सन्जू, सुमित चौधरी, सन्नी राणा सहित काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे |

प्राथमिक विद्यालय मे घूसे चोरों ने की तोड़फोड़, रजिस्टर फाडे व बच्चों के तोड़ डालें खिलौने

चित्र
तीतरोमें मे चोरो की देहशत, प्राथमिक विद्यालय मे घूसे चोरों, तोड़फोड़, रजिस्टर फाडे और बच्चों के खिलौने भी तोड़ डालें सहारनपुर : तीतरो में चोरों के हौसले बुलन्द होने से लोगों में दहशत फैल रही है | देर रात चोर शिक्षा के मंदिर मे घूस कर जमकर तोड़फोड़ की और कीमती सामान उठा कर ले गए | घटनाक्रम के अनुसार गाँव रादौर के सरकारी स्कूल में चोरों द्वारा कमरो व कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तोड़कर वहां रखा सामान खुर्द बुरुद कर दिया और यहाँ रखे रजिस्टरों को फाड़ दिया | बच्चो के खिलोने और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिये | स्कूल प्रधानाध्यापक विभा गोयल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र में बताया कि स्कूल में ताले तोड़कर तोड़फोड़ की गई और कीमती सामान चोरी भी किया गया है, वही ग्रामीणों नशा तशकरो पर स्कूल में हुई घटना का जिम्मेदार ठेरा रहे है | जांच के लिए स्कूल पहुंची पुलिस ने बताया कि चोरों के द्वारा केवल स्कूल में तोड़फोड़ और सामान को खुर्द बुर्द किया गया है, किसी भी तरह के  सामान गायब होने की कोई जानकारी नहीं है |

सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति विधायक मुकेश चौधरी का दबदबा बरकरार

चित्र
सरसावा सहकारी गन्ना विकास समिति ( लि.)मे विधायक मुकेश चौधरी का दबदबा बरकरार , डॉ प्रीतम सिंह सरसावा के निविरोध चेरमेंन बने , नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का दबदबा रहा कायम सहारनपुर : सहकारी गन्ना विकास समिति लि० सरसावा के निविरोध चेरमेंन बनने में डॉ. प्रीतम सिंह हुए सफल  | चेयरमैन बनने के बाद नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को दिया चेरमेंन बनने का श्रेय | डॉ. प्रीतम सिंह गांव जलालपुर के रहने वाले है | इससे पहले डॉ. प्रीतम सिंह डेलीगेट , डायरेक्टर और अब अध्यक्ष पद पर निविरोध चुने गए है | डॉ. प्रीतम सिंह स्वतंत्रता सेनानी रहे स्वर्गीय चौधरी प्रताप सिंह के पौत्र और किसान मजदूर इंटर कॉलेज के प्रबंधक समाजसेवी चौधरी राजवीर सिंह पंवार के बड़े भाई है |

डंपर ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, गुस्साये किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने लगाया जाम

चित्र
सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी में डंपर ने मारी ट्रैक्टर में टक्कर, घटना से गुस्साये किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने लगाया जाम सहारनपुर : सरसावा क्षेत्र के गांव सलूनी स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से आगे नियंत्रित डंपर ने ट्रैक्टर क़ो जोरदार टक्कर मार दी | टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया | जिससे गुस्सा आए  किसान यूनियन से जुड़े किसानों  ने रोड पर लगाया जाम | एक दिन पहले भी शाहजहांपुर में स्कूल वैन को टक्कर मारने के बाद डंपर पलट गया था | इसके बाद थाना प्रभारी ने कहा था की स्कूल टाइम में डंपरो का संचालन बंद करने पर विचार किया जाएगा |

फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

चित्र
शामली : गांव खेड़ीकरमू निवासी मेघराज ई-रिक्शा चलाता है। गांव खेड़ीकरमू में 21 वर्यीय युवक शेखर ने अपने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मंगलवार सुबह भी वह मजदूरी पर गया था। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल बन गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। परिजनों ने अभी युवक के आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया है। उसकी तीन लड़कियां शादीशुदा है और तीन लड़के अविवाहित थे। मंगलवार शाम को घर पर बड़ा लड़का शेखर अकेला था जबकि उसके दोनों भाई किसी काम से कहीं गए थे। उसकी मां भी काम से गई हुई थी। उसी दौरान उसने घर में कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी परिजनों के घर पहुंचने पर हुई। परिजनों के मुताबिक युवक मजदूरी करता था।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक आरोपी फरार

चित्र
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक आरोपी फरार  इस वारदात में दो भाई संलिप्त है पुलिस ने  आरोपी कटिहार जिले में रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत था।जिसे पुलिस ने धर दबोचा व दूसरा आरोपी पूर्णिया शिक्षक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, जो घर छोड़कर भाग गया।   पुलिस ने छापामारी कर इस मामले के आरोपी बड़े भाई अनिल पासवान को धर दबोचा। वारदात के बाद से आरोपी कटिहार में छिपा था। केस से जुड़ा आरोपी कटिहार स्थित भारतीय रेलवे में गार्ड के रूप कार्यरत है, इसलिए रेलवे को इस मामले की जानकारी दी गई है। विभाग अपने स्तर से भी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा। वहीं, इस केस से जुड़े दूसरे आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे भी धर दबोचा जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आलोक रंजन ने बताया कि मधुबनी थानाक्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की अपने कॉलोनी में स्थित एक घर में मेड का काम करती थी। दुष्कर्म को लेकर बीते दो अक्तूबर को इस...

नशे के आदी कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

चित्र
नशे के आदी कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक 53 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसको कुल चार संताने हैं. इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल में हैं. बड़े बेटे की शादी भी हो गई है. वह भी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता है. छोटा बेटा गांव पर ही रहता है. वह कोई काम नहीं करता है और नशे का आदी है. उसकी नशेड़ी आदत के चलते उसका रिश्ता अब तक नहीं हो पाया. शादी के लिए कई लोग आए, लेकिन जब गांव में पता करते थे तो वह लोग फिर वापस नहीं आते थे। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने बेटे को समझाया कि नशे की आदत छोड़ दो और कुछ काम करो तो वह उल्टे ही मुझसे झगड़ा करता था. यही नहीं, गांव के लोगों से भी अक्सर विवाद करके घर आता था. लोग उलाहना लेकर आते थे तो जब मैं समझती थी तो वह उल्टे मुझे ही मारने के लिए दौड़ता था. मेरे पति की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी।   पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे तीनों बच्चे...

पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक का रेता गला

चित्र
पत्नी से अवैध संबंध के चलते युवक का रेता गला   गोंडा के इटियाथोक कोतवाली के गांधी चबूतरा गांव के बाग में शुक्रवार रात युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले मृत के साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू व खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पत्नी से साढ़ू के अवैध संबंध होने के शक में ही चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात कुबूल की है।पड़ोसी युवक ने बच्ची को बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद झाड़ियों में फेंकागांधी चबूतरा निवासी लालजी शिल्पकार के घर शुक्रवार की शाम उसका छोटा साढ़ू बलरामपुर देहात कोतवाली के रामपुर खगईजोत निवासी कनीवा शिल्पकार मिलने आया था रात करीब आठ बजे दोनों घरों से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में जाकर शराब पीने लगे। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि छोटे साढ़ू कनीवा शिल्पकार ने बड़े साढ़ू लालजी शिल्पकार का किसी धारदार हथियार से गला रेत कर मौके से फरार हो गया घायलावस्था में लालजी शिल्पकार...

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बीस दिन बाद प्रेमी ने भी छोड़ा, महिला ने पुलिस में की शिकायत

चित्र
तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बीस दिन  बाद प्रेमी ने भी छोड़ा, महिला ने पुलिस में की शिकायत उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक के प्यार में पड़कर तीन बच्चों की मां उसके साथ फरार हो गई। उसने अपना धर्म बदल लिया और तीन महिना पहले अपने प्रेमी से शादी कर ली। महिला बीस दिन पहले अपने बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने बच्चों और प्रेमी के साथ दिल्ली में रहने लगी। इस बात की सूचना मिलते ही युवक के परिजन दिल्ली पहुंच गए। महिला का आरोप है कि युवक अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। परिवार के कहने पर छोड़ दिया शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का निजी अस्पताल में काम करने वाले ए युवक से प्रेम संबंध बन गए। तीन महीने पहले महिला ने बहजोई के एक मंदिर में उससे शादी रचा ली और अपना नाम भी बदल लिया। बीस दिन पहले वह युवक और बच्चों के साथ दिल्ली चली गई वहां किराए के मकान में रहने लगी। युवक के परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो वह दिल्ली पहुंच गए। परिजनों ने युवक पर महिला को ...

नकुड़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार

चित्र
नकुड़ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो शातिर गौकशों को किया गिरफ्तार उत्तर प्रदेश : नकुड़ कोतवाली पुलिस ने गौकशी करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गाड़ी, तीन गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया नकुड़ कोतवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर  नकुड कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलकपुर के जंगल से दो शातिर गौकशों जनक पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम पदम नगली थाना नकुड़ व अरशद पुत्र असगर निवासी ग्राम बुड्ढाखेड़ा थाना गंगोह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपियो के कब्जे से बुलेरो गाड़ी, तीन गौवंश व गौकशी के उपकरण बरामद कर लिये तथा तीनो आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5क/8 गौवध निवारण अधिनियम व 3/11 पशु कुरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया   थाना प्रभारी ने बताया कि दबोचे गये आरोपी नकुड़ कोतवाली में दर्ज पशु कुरता अधिनियम और गौवध अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

चिलकाना के गॉव ग्याजुदिनपुर में मारपिट का वीडियो सोशल मिडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित पंहुचा थाने

चित्र
चिलकाना के गॉव ग्याजुदिनपुर में मारपिट का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल-पीड़ित पंहुचा थाने सहारनपुर : चिलकाना क्षेत्र के गॉव ग्याजुदिनपुर में एक युवक के साथ कुछ लोगों  द्वारा मारपीट की जा रही है | जिसका एक वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा है वायरल | मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी वीडियो में युवक को छुड़ाने का प्रयास कर रही | मारपीट करने वाला दबंग युवक किसी की परवाह नहीं कर रहा है | वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई | वहीं  थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि मारपीट करने वालो में से एक युवक को हिरासत में लिया गया हैं | पूरे मामले की छानबीन चल रही है |

130 करोड़ रुपये के नोटों पर अनुपम खेर की फोटो, व्यापारी के उड़े होश

चित्र
  130 करोड़ रुपये के नोटों पर अनुपम खेर की फोटो, व्यापारी के उड़े होश सोने के व्यापारी मेहुल और लक्ष्मी ज्वैलर्स के मैनेजर प्रशांत पटेल के बीच 2100 ग्राम सोने की डिलीवरी का सौदा हुआ, जिसमें 160 करोड़ रुपये का लेन-देन शामिल था।यह मामला अहमदाबाद के मानेक चौक का है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जब व्यापारी ने रकम चेक की, तो उसे चौंकाने वाला सच सामने आया। 130 करोड़ रुपये के सारे नोट नकली थे। नोटों पर गांधीजी की तस्वीर की जगह अनुपम खेर की फोटो थी, और 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' की जगह 'एंड स्टार्ट बैंक' लिखा हुआ था। नोट इतने कुशलता से लपेटे गए थे कि पहली नजर में धोखा देना आसान हो गया था।पैसों की जांच के बाद व्यापारी को पता चला कि 500 रुपये की दर से दिए गए सारे नोट फर्जी थे। इस मामले में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, और जांच शुरू हो गई। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आरोपी ने सोने को हथियाने के लिए सीटी रोड पर 'उंगलियां फर्म' के नाम से एक फर्जी ऑफिस खोला था, जिसमें यह धोखाधड़ी की गई थी। नवरंगपुरा पुलि...

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालकों की हुई मौत , 1 घायल

चित्र
अमेठी : मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह छह बजे टांडा-बांदा हाइवे पर दो ट्रकों की सामने से हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। जबकि एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंसा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी उनके शव को बाहर निकाल पाए। दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए क्रेन बुलाई गई थी। हादसे में मरने वालों में रायबरेली से पश्चिम बंगाल जा रहे ट्रक चालक की पहचान गोरखपुर की चौरी-चौरा तहसील क्षेत्र व एम्स थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव निवासी राधेश्याम यादव (45) के रूप में हुई। जबकि दूसरे ट्रक चालक की पहचान रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे कुटी मर्दनपुर लोधवामऊ निवासी राजू (20) के रूप में हुई है।  इसी ट्रक के खलासी की पहचान इसी जनपद के महाराजगंज इलाके के जलालपुर गांव निवासी हरिकेश यादव (30) के रूप में की गई है। यह लोग देवरिया से सीमेंट उतार कर रायबरेली वापस जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों ट्रक मालिकों को सूचना दी। एसओ प्रेमचंद गौतम का कहना है कि पहचान के बाद परिजनों को ब...

करंट लगने से युवक की हुई मौत

चित्र
जसराना : नगला खुन्नी झपारा निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। टीटीएसपी पर नहाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने आपूर्ति ठप कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगला खुन्नी झपारा निवासी आरिफ (27) मंगलवार देर शाम गांव के बाहर लगी टीटीएसपी पर नहा रहा था। नहाते समय टीटीएसपी को भरने के लिए लगी सबमर्सिबल को चालू कर दिया। जैसे ही आरिफ ने नहाना शुरु किया अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगने पर वह दूर जाकर गिरा, इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई।   आनन-फानन में सबमर्सिबल को बंद किया गया। साथ ही युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आरिफ अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के भरण पोषण के लिए मजदूरी करता था ।  थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

ट्रेलर ने स्कूली छात्राओं को कुचला, दो की हुई मौत, कई दबे

चित्र
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेकाबू ट्रेलर की चपेट में छात्राओं के आने से बड़ा हादसा हो गया। स्कूल से घर जा रही छात्राओं को एक ट्रेलर ने रौंद दिया। इस हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई और कई छात्राएं ट्रेलर के नीचे दब गई। एक छात्रा करीब 40 मिनट तक ट्रेलर के नीचे फंसी रही। ये भीषण सड़क हादसा प्रयागराज में मेजा थाना इलाके के टिकुरी समहन गांव के पास हुआ है। मंगलवार दोपहर प्रयागराज-मिर्जापुर मुख्यमार्ग पर हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए सैकड़ो लोगों ने ट्रेलर में जमकर तोड़ फोड़ की मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर के नीचे दबी छात्राओं को निकालने के लिए JCB मशीन को बुलाया गया। मशीन की मदद से किसी तरह छात्राओं को बाहर निकाला गया। ट्रेलर के नीचे फंसी छात्राओं की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये हादास उस वक्त हुआ जब छात्राएं साइकिल पर सवार होकर स्कूल से घर जा रही थीं, तभी अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

जर्जर विद्युत लाइन की तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिरने से ट्रक्टर में लगी आग

चित्र
जर्जर विद्युत लाइन की तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिरने से ट्रक्टर में लगी आग, किसान ने कूद कर बचाई जान सहारनपुर : थाना तीतरों के गांव सालियर के जंगल में विद्युत लाइन की तार टूटकर खेत पर पशुओं के लिये चारा लेने जा रहे एक किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया | तार गिरने से ट्रैक्टर में आग लग गई | किसान ने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई | खेतों से गुजर रहे विद्युत तारों जर्जर होने की शिकायत कई बार किसान विद्युत अधिकारियों से कर चुके हैं | इसके बाद भी तार नहीं बदले जाने से लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं |

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: