राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन में एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां !
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन में एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां !
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान श्रीमती रेखा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने स्वागत गीत, लोकनृत्य और राष्ट्रीय सेवा योजना का थीम सॉन्ग प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवी मुस्कान ने सात दिवसीय शिविर की दिनचर्या और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी राम प्रसाद और रंजूवाला ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक स्वयंसेवियों ने विभिन्न एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी प्रवक्ता राजेंद्र सिंह ने किया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सुकीर्ति, एनएसएस प्रभारी और विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य श्रीमती सुकीर्ति ने स्वयंसेवियों द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवी रजत ने सभी स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमित शर्मा, अजय, नवल, विजय, इंदुबाला, रजनी, मोनिका गुप्ता, निशा देवी, रजनीबाला, मनजीत कौर, सीमा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें