एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे रिवालसर कॉलेज के विद्यार्थी

 एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे रिवालसर कॉलेज के विद्यार्थी

रेड रिबन क्लब ने जागरूकता रैली और फ्लैश मॉब के जरिए दिया नशा उन्मूलन व रक्तदान का संदेश


रिवालसर : अजय सूर्या /

राजकीय महाविद्यालय रिवालसर के रेड रिबन क्लब की ओर से एचआईवी/एड्स जागरूकता, नशा उन्मूलन और रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आम लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. अंजलि परमार ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों और रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने रिवालसर बस स्टैंड और बाजार में जागरूकता रैली निकालकर नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

वहीं, रिवालसर झील के समीप विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फ्लैश मॉब आकर्षण का केंद्र रहा। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावशाली संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ब्रज नंदन ने रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए क्लब को बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रो. मेहर चंद, प्रो. रमनीक शर्मा, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष खेम चंद, अधीक्षक ललित कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक ईश्वर दास सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता, नशे से दूरी और रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन