डीएवी मनेई में ‘ एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2026’ का आयोजन

 डीएवी मनेई में ‘ एनुअल स्पोर्ट्स मीट-2026’ का आयोजन।


सेवानिवृत प्रधानाचार्य करतार सिंह बतौर मुख्यतिथि रहे मौजूद


 स्पोर्ट्स में मेधावियों को किया समानित




 एंकर

 डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मनेई में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पोर्ट्स मीट-2026 का  आयोजन हुआ। जिसमें  करतार सिंह बतौर मुख्यातिथि तो  वंदना चौधरी सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापिका, एलएमसी सदस्य जनक पटियाल एवं  सुमना पटियाल ,ज्योति शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत  की। वहीं छात्रों के अभिभावकों  ने भी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप  प्रज्वलन के साथ हुआ। इस  दौरान विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य दिनेश कौशल ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया साथ ही मुख्यतिथि तथा  विशिष्ट अतिथियों  को पारंपरिक पहाड़ी टोपी , शॉल,स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। खेल महोत्सव में बाल वाटिका से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए सरल दौड़, बनाना दौड़ और ऑब्स्टेकल दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने फ्रॉग रेस सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आर्यभट्ट, भास्कर, सी.वी. रमन एवं एस. रामानुजन सदनों के मध्य बैडमिंटन, खो-खो, रस्साकशी, रिले दौड़ तथा 100 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन में भास्कर सदन ने प्रथम तथा आर्यभट्ट सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में आर्यभट्ट सदन विजेता रहा। विभिन्न वर्गों की रस्साकशी प्रतियोगिताओं में आर्यभट्ट, सी.वी. रमन और भास्कर सदनों ने जीत दर्ज की।




वीओ:मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल करतार सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि डीएवी के बच्चे शिक्षा के साथ खेलों में भी नेशनल लेवल पर नाम चमका रहे है जोकि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। 


 वी ओ: विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कौशल** ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने बताया कि  खेल महोत्सव विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। विद्यालय में  बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों आयोजित की जाएगी है।



बाइट: करतार चंद,रिटायर्ड प्रिंसिपल


बाइट:दिनेश कौशल, प्रधानाचार्य

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल