डोलंगी में संस्कृत और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम, डीसी अपूर्व देवगन ने विद्वानों को किया सम्मानित

 डोलंगी में संस्कृत और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम, डीसी अपूर्व देवगन ने विद्वानों को किया सम्मानित


पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत; आजादी के बाद पहली बार दलित बस्ती डोलंगी पहुंचे डीसी, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं

सवेरा न्यूज/अजय सूर्या नेरचौक । बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोयरा के अंतर्गत माता वैष्णवी मंदिर डोलंगी में हिमाचल संस्कृत अकादमी की ओर से गुरु नानक देव जयंती एवं पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया, जबकि समापन समारोह में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक परिषद के राज्य महासचिव एवं प्रवक्ता चमन राही ने की। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन जीवन कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नवदुर्गा वैष्णव कल्याण समिति के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से संस्कृत के विद्वानों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब आजादी के बाद पहली बार जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन डोलंगी की दलित बस्ती पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक स्वागत किया। स्थानीय कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों से संवाद कर उनके विचार जाने और ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही नवदुर्गा वैष्णव कल्याण समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में डॉ. पद्मनाभ शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सर्वजीत कौर, रेडियो एवं टेलीविजन कलाकार नागेंद्र भारद्वाज, पूर्व उपनिदेशक शिक्षा सीताराम बंसल, आचार्य अर्जुन, डॉ. नवनीत शर्मा, मंदिर कमेटी अध्यक्ष कर्नल हरभजन भाटिया, हंसा देवी, वैदिकगण भारतम के संस्थापक अध्यक्ष देशराज शर्मा और लोकसिंह नेगी सहित अनेक विद्वान मौजूद रहे।

हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार आचार्य ने उपायुक्त अपूर्व देवगन के हाथों विद्वानों को स्मृति चिह्न भेंट करवाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्वानों ने पारंपरिक वेशभूषा में वैदिक संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा और सामाजिक रूढ़ियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान भारती चौधरी, पूर्व प्रधान रूप सिंह, धर्मपाल, देव रूप सैनी, एनडी शेख, चंद्रवीर कागरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फोटो कैप्शन: डोलंगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चमन राही को सम्मानित करते उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल