संदेश

‌ क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

3 जनवरी से लापता युवक का शव होटल से हुआ बरामद

चित्र
3 जनवरी से लापता युवक का शव होटल से हुआ बरामद सोलन:-  सोलन के एक होटल में तब अफरातफरी मच गई जब होटल का दरवाजा तोडक़र शव किया बरामद गया। शव अकड़ी हुई अवस्था में प्राप्त हुआ। मृतक की पहचान अरुण ठाकुर (26) निवासी सुरला की सेर पच्छाद सिरमौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह 3 जनवरी से लापता था और राजगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।  होटल का दरवाजा तोडक़र शव बरामद किया गया, जो अकड़ी हुई अवस्था में मिला। शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, परिजनों ने मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है।

पारिवारिक विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या

चित्र
पारिवारिक विवाद में छात्रा ने की आत्महत्या  लखनऊ : थाना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक एलएलएम की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से सुल्तानपुर जनपद के तिवारीपुर पोस्ट हसनपुर थाना हसनपुर के रहने वाले जगदीश त्रिपाठी परिवार संग सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के अर्जुनगंज के पंडित दीन दयाल उपध्यायनगर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी अभिव्यक्ति त्रिपाठी (27) ने शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे कमरे को अन्दर से बन्द कर लिया था। काफी देर बाहर ना आने पर उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोल कर देखा कि बेटी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। मृतका अभिव्यक्ति त्रिपाठी एलएलबी करके एलएलएम की पढ़ाई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा से कर रही थी और वहीं हस्टॉल में रहती थी। अभी कुछ दिन पहले ही घर पर आई थीं। भाई बाहर जॉब करता है। वही मां की काफी वर्षों पहले मौत हो चुकी हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्र ने बताया कि मृतका क...

22 वर्षीय युवती हुई गर्भवती, 42 वर्षीय व्यक्ति पर मामला हुआ दर्ज

चित्र
22 वर्षीय युवती 5-6 माह की हुई गर्भवती, 42 वर्षीय व्यक्ति पर मामला हुआ दर्ज  पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इसी आड़ में 10-11-23 को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और उसके बाद भी दोषी बार-बार उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोपी उसे धमकी देता रहा कि अगर तूने इस बारे में किसी से बात की तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लडक़ी फिलहाल 5/6 महीने की गर्भवती है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरदासपुर सदर पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सीमा ने बताया कि गुरदासपुर सदर पुलिस स्टेशन के एक एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि उसका पड़ोसी देसा मसीह, जो 42 साल का है और शादीशुदा है,के निवास पर पड़ोसी होने के कारण अक्सर आती जाती थी। इस दौरान उसके देसा मसीह से अवैध संबंध स्थापित गए। जिसके बाद आरोपी उसके साथ संबंध बनाने के बहाने उसके घर आता आता था। आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

कांस्टेबल की हत्या मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा

चित्र
कांस्टेबल की हत्या मामले में पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार आरोपियों को उम्र कैद की सजा  विशेष न्यायाधीश मीता सिंह ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शनिवार को पूर्व ग्राम प्रधान राजेश पांडे समेत सभी चारों अभियुक्तों को दोषी कर देते हुए उन्हें आजीवन सश्रम कारावास और 30-30 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई। आपको बता दें कि मैनपुरी जिले की एक अदालत ने एक कांस्टेबल की हत्या के तीन साल पुराने मामले पर अभियोजन पक्ष के वकील एम. पी. सिंह चौहान ने रविवार को बताया कि करहल थाना क्षेत्र के मदापुर गांव में तीन भाइयों इकरार खां, इकबाल खां और आरिफ खां के बीच जमीन के विवाद के निबटारे के लिए गांव के प्रधान चुन्नी लाल दिवाकर ने 25 जून 2021 को पंचायत बुलायी थी। उन्होंने बताया कि गांव के पूर्व प्रधान राजेश पांडे को ग्राम प्रधान चुन्नी लाल की मध्यस्थता में पंचायत होने की बात इस कदर नागवार गुजरी कि उसने इसका बदला लेने की ठान ली। चौहान ने बताया कि पंचायत के बाद चुन्नीलाल एटा में प्रादेशिक आर्म्‍ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में कांस्टेबल के पद पर तैनात अपने भाई महेश, बेटे आनंद और चचेरे भाई जोर सिंह के साथ...

पुलिस ने चार युवकों से170 ग्राम चिट्टा किया बरामद

चित्र
  संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 170 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। बाहरी राज्यों से चिट्टा तस्करी के कारण यहां की युवा पीढ़ी आदी हो रही है। शिमला  पुलिस ने वीरवार को संजौली चौक में पंजाब के चार युवकों को 170 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।   चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकेबंदी की। इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में ढली थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान अनिल, राहुल, दीपक और कर्ण निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपियों के पतों की अभी पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दें कि दो दिन पूर्व भी पु...

हरिद्वार 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया

चित्र
हरिद्वार 13 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया   बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का राजफाश किया। एसएसपी ने बताया कि सोमवार की तड़के एक किशोरी का शव पतंजलि के पास हाइवे पर मिला था। शाम को परिजनों ने उसकी पहचान की थी। पीड़िता की मां ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पांच टीमें गठित की गई। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ ने अलग-अलग टीमों के साथ पड़ताल की। सामने आया कि किशोरी छह माह से आरोपी अमित सैनी के संपर्क में थी। उसे बहला-फुसला कर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था।   एसएसपी ने बताया कि 23 जून की रात किशोरी का परिचित नितिन साजिश के तहत अपने दोस्त निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला व एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की योजना बनाई। उससे संपर्क कर मिलने बुलाया। शिवगंगा विहार तिराहा से नितिन और निखिल उसे बाइक लेकर गए। तुषार उर्फ भोला व उसका दोस्त मौसम हा...

वॉट्सऐप पर अनजान युवती का वीडियो कॉल,नग्न अवस्था में की अश्लील हरकतें, युवक को लगा 2 लाख 73 हजार का चूना

चित्र
वॉट्सऐप पर अनजान युवती का वीडियो कॉल,नग्न अवस्था में की अश्लील हरकतें, युवक को लगा 2 लाख 73 हजार का चूना   हिमाचल मीडिया ब्यूरो  सुबह पुलिस का आया फोन कहा कि तुम्हारी वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग मेरे पास आई हुई है। इसमें तुम एक लड़की के साथ वीडियो कॉल कर रहे हो, गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम भेज रहा हूं, देने पड़ेंगे 2 लाख 73 हजार रुपये एनईएफटी करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव भोजावास से मामला उजागर हुआ है यहां गांव में रहने वाले अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत में ही मकान बनाया हुआ है।19 जून की रात को वह रोजाना की तरह चारपाई पर सोया हुआ था ताकि अपने खेत में लगाए मौसमी बाग की पशुओं इत्यादि से रक्षा कर सके। गर्मी होने की वजह से उसने अपने कपड़े उतारकर अंडरवियर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे उसके वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। उस कॉल को उसने उठा लिया। वीडियो कॉल में एक लड़की नग्न अवस्था में अश्लील हरकतें कर रही थी। वॉट्सऐप पर उसका नाम प्रियंका ...

हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे पर्यटक से पुलिस से हुई मार पीट

चित्र
हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे पर्यटक से पुलिस से हुई मार पीट   मेरठ (UP) के सतेंद्र राठी फैमिली के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। रास्ते में पानी बोतल लेने को रुके। इतने में हरिद्वार पुलिस ने चालान काट दिया। सतेंद्र ने विरोध किया तो उन्हें खूब पीटा। पुलिस घसीटकर थाने ले गई।   सरकारी काम में बाधा डालना, पुलिस को पीटना, पिस्टल दिखाना जैसी धाराओं में FIR हुई है। ऑन रिकॉर्ड एक पुलिसकर्मी को चोटें आने की बात भी पुलिस ने FIR में लिखी है। पुलिस ने कहा है कि अगर जाम न होता तो ये फैमिली हमें कुचलकर भाग सकती थी या फिर गोली भी मार सकती थी।

दुल्हन कर रही थी चचेरे भाई संग रातें रंगीन,सास की सूझ बूझ से चढ़ी हत्थे

चित्र
दुल्हन कर रही थी चचेरे भाई संग रातें रंगीन,सास की सूझ बूझ से चढ़ी हत्थे  हैरानी की बात तो ये है कि बहू अपने ही भाई के साथ रातें रंगीन कर रही थी। मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वहीं दोनों पक्ष ने मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की शरण ली, लेकिन आशिक भाई और प्रेमिका बहन शादी करने की जिद पर अड़े रहे। आखिरकार मामला नहीं सुलझ पाया। शादी के एक महीने बाद ही दुल्हन का ऐसा अवतार सामने आएगा ऐसा तो किसी ने भी नहीं सोचा रहा होगा, लेकिन सास की सूझबूझ से बहू रंगे हाथों पकड़ी गई। जानकारी के अनुसार यह मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले टोला निवासी युवक की शादी पिछले 24 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक चला रहा था। वहीं, शादी के कुछ दिन बाद पति अपनी नौकरी पर चंडीगढ़ चला गया। पति से जुदाई पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपने पुराने आशिक जो रिश्ते में उसका चचेरा भाई उसे ससुराल बुला लिया। ससुराल वालों ने भी उसे भाई ही समझा। बताया जा रहा है कि दुल्हन का भाई आए दिन उसके ससुराल आता था, लेकिन भाई होने की वजह से कोई शक नहीं करता था। ब...

रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा

चित्र
रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लगा  ( चंबा जितेन्द्र खन्ना ) चंबा के बालू पुल से एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी। सोमवार देररात रावी नदी में कूदने के बाद से व्यक्ति लापता है। लापता व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार पुत्र प्रेम लाल गांव करेल पांगी के रूप में हुई है। वहीं परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मध्यरात्रि तक रावी नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार कल सुबह फिर से राफ्टिंग के जरिये लापता व्यक्ति को तलाशने का अभियान आरंभ किया गया। बताया कि जा रहा है कि मृतक सरकारी सेवा में कार्यरत था। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं चल पाया है। लापता को तलाशने का अभियान जारी है।

IIT स्टूडेंट लिया हिरासत में,ISIS में शामिल होने जा रहा

चित्र
  IIT स्टूडेंट लिया हिरासत में,ISIS में शामिल होने जा रहा 23 मार्च की शाम असम के कामरुप जिले के हाजो इलाके से हिरासत में लिया गया IIT स्टूडेंट जोकि ISIS में शामिल होने जा रहा था ।असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मामले की जानकारी देते हुए लिखा, ISIS के प्रति निष्ठा जताने वाले आईआईटी गुवाहाटी के छात्र को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईमेल प्राप्त होने के बाद STF ने इस मामले की जांच शुरू की. यह ईमेल आरोपी छात्र ने भेजा था. जिसमें उसने दावा किया था कि वह ISIS में शामिल होने जा रहा है. ईमेल मिलने के फौरन बाद STF ने IIT-गुवाहाटी के अधिकारियों से संपर्क किया. जहां से उन्हें पता चला कि यह छात्र दोपहर से लापता था और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. इसके बाद STF ने उसकी तलाश शुरु कर दी. और शाम को स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुवाहाटी से लगभग 30 किलोमीटर दूर हाजो इलाके से पकड़ लिया गया. STF के मुताबिक आरोपी छात्र बायोटेक्नोलॉजी का चौथे वर्ष का छात्र है. और मूल रूप से दिल्ली के ओखला...

नूरपुर मे चिट्टे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, तलाड़ा में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

चित्र
नूरपुर मे चिट्टे की ओवरडोज़ से युवक की मौत, तलाड़ा में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार फतेहपुर वलजीत ठाकुर नूरपुर के तलाड़ा गांव में पेश आया वाकया, मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार चिट्टे के सेवन से एक और युवक की मौत हो गई। नुरपुर थाना क्षेत्र के तहत तलाड़ा गांव में संदिग्ध अवस्था में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ (23) निवासी तलाड़ा के रूप में हुई है। नूरपुर थाने में मृतक के भाई गौरव पठानिया पुत्र दलजीत सिंह निवासी तलाडा की शिकायत पर 304 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई सौरभ बद्दी में कंपनी में नौकरी करता था। नौ मार्च को वह घर आया था । दस मार्च को अपने दोस्तों की पार्टी में गया था। वहां पर दोस्त अनिल कुमार निवासी पंजासरा से चिट्टा लेने के लिए गया था और चिट्टे को पीने से उसके भाई की जान चली गई। नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। यह मामला पहले प्राथमिक स्तर पर सीआरपी 176के तहत पंजीकृत किया...

पालमपुर घुग्गर टांडा में पुलिस ने बरामद किया चिट्टा

चित्र
  पालमपुर घुग्गर टांडा में पुलिस ने बरामद किया चिट्टा  ( पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) पुलिस थाना पालमपुर:- घुग्गर टांडा में शशि कुमार उर्फ आशु , दीपक कुमार व पंकज कुमार निवासी घुग्गर टांडा वार्ड न. 12 नगर निगम पालमपुर जिला काँगड़ा (हि.प्र.) के घर से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जन्मदिन की पार्टी में कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से फोटोग्राफर को मारी गोली, गई जान

चित्र
  जन्मदिन की पार्टी में कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से फोटोग्राफर को मारी गोली, गई जान  जन्मदिन की पार्टी में शराब के साथ बार-बालाओं का डांस चल रहा था।कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से नाराज लोगों ने उसके मुंह में गोली मारी दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना बिहार के दरभंगा से निकल कर सामने आई है।बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद पहले फोटोग्राफर के साथ मारपीट की गई. जब आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह के अंदर पिस्तौल डालकर गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए हर्ष फायरिंग भी की थी. घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की है. गांव के ही राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन की पार्टी थी इसी पार्टी को कवर करने के लिए गांव के ही वीडियो फोटोग्रफर सुशील कुमार साहनी को बुलाया गया था। सुशील साहनी पार्टी में लगातार वीडियो बना रहे थे. काफी देर बाद उनके कैमरे की बैट्री खत्म हो गई. इसके बाद सुशील और राकेश नाम के युवक के साथ उसकी बहस हो गई. ...

शादी के फेरों के बाद दुल्हन की हुई मौत,डोली की जगह उठी अर्थी

चित्र
शादी के फेरों के बाद दुल्हन की हुई मौत,डोली की जगह उठी अर्थी फेरों के दौरान दुल्हन का ब्लड प्रेशर कम हो गया और वो चक्कर खाकर गिर गई थी,तुरंत ही उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। जांच दौरान डॉक्टर ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया और बारात बिना दुल्हन के बेरंग लौट गई। मंगलवार को लड़के के परिजन लड़की के घर पहुंचे और नीलम रानी का अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि नीलम का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। यह दिल दहला देने वाला मामला पंजाब के फाजिल्का से निकल कर सामने आया है यहां गुरुहर सहाय की रुकना बस्ती के रहने वाले महेंद्र कुमार थिंद के बेटे गुरप्रीत की शादी स्वाह वाला निवासी जय चंद की बेटी नीलम से 26 फरवरी को तय हुई थी। बारात के आने के बाद सभी रस्मों को किया जा रहा था। परिवार में खुशियां का माहौल था शादी में आए सभी रिश्तेदार डांस कर रहे थे। स्टेज पर वरमाला के बाद दुल्हा और दुल्हन फेरे लेने लगे। इसी दौरान दुल्हन का बीपी लो हो गया और वो बेहोश हो गई। परिजनों से डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...

नाबालिग बेटी को 2 बार वैश्यालय में बेचा कलयुगी मां ने, नाबालिग की हुई मौत इलाज दौरान

चित्र
  नाबालिग बेटी को 2 बार वैश्यालय में बेचा कलयुगी मां ने, नाबालिग की हुई मौत इलाज दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में हुई नाबालिग की मौत से उस समय पर्दा उठा जब पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्यों आए सामने उसकी मां ने पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था. पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को सबसे पहले 2021 में उसकी मां ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेचा था. जानकारी मिलने पर एनजीओ ने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और लड़की को छुड़ाया. जब पुलिस ने पीड़िता को उसकी मां को सौंपा तो उसने अफसोस जताया था. हालांकि, बाद में पता चला कि उसे पश्चाताप कुछ और नहीं, बल्कि नौटंकी थी. महिला ने 2022 में फिर से अपनी बेटी को एक एजेंट के माध्यम से उत्तरी कोलकाता के सोनागाछी वेश्यालय में बेच दिया. यह एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्रों में से एक है. एनजीओ के सदस्यों ने जो बयान पुलिस को दिया है, उसके मुताबिक, इस बार लड़की वेश्यालय ...

2023 में इन्दौरा के नजदीक नाकाबन्दी दौरान पकड़े गए चिट्टा आरोपी की चल व अचल संपति हुई जब्त

चित्र
2023 में इन्दौरा के नजदीक नाकाबन्दी दौरान पकड़े गए चिट्टा आरोपी की चल व अचल संपति हुई जब्त जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.03.2023 को पुलिस थाना इन्दौरा के अधीन मुकाम SDM Office इन्दौरा के नजदीक नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी नं0 HP-12-J-7996 में सवार अमन कुमार पुत्र चंदन सिंह व एक नाबालिग के कब्जे से 260 ग्राम हैरोईन / चिट्टा बरामद किया गया था, जिस पर थाना इन्दौरा में ND&PS Act. के तहत मामला दर्ज हुआ व मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।  आरोपियों से पूछताछ व अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि वह बरामद शुदा हैरोईन / चिट्टा सोनू पुत्र श्याम लाल को दी जानी थी जिस पर आरोपी सोनू पुत्र श्याम लाल को दिनांक 16-03-2023 को मुकदमा में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया था कि इन आरोपियों ने बरामद शुदा हैरोईन मांगा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी कपूरथला (पंजाब) से खरीदी थी जिस पर जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने दिनांक 18-03-2023 को उपरोक्त मांगा सिंह के किराए के मकान मोहल्ला चंदन नगर जिला जांलधर (पंजाब) में...

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को धरदबोचा

चित्र
शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को धरदबोचा  स्पेशल सेल-2 शिमला द्वारा एसआई संजीव के नेतृत्व में नंगलदेवी-देवरीघाट क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान आरोपी के कब्जे से 392.15 ग्राम चरस/भांग बरामद की गई है। आरोपी की पहचान राकेश विकटा 44 वर्षीय पुत्र चेत राम गांव देवरीघाट डाकघर और तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है जिसका अपना ढाबा देवरीघाट NH-5 पर है। एस.डी.पी.ओ. ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने 392.15 ग्राम चरस सहित एक को हिरासत में लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

लखनऊ के चिनहट क्षेत्र मे किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप

चित्र
  लखनऊ के चिनहट क्षेत्र मे किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप  12 वर्षीय छात्रा ने 4 लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल मे किशोरी को जबरन उठा कर ले गए युवक  कई घंटो बाद घर से कुछ ही दूरी पर मिली बेसुध किशोरी इस्माइल नाम का शख्स किशोरी से निकाह करने का बना रहा था दबाव - पीड़िता की मां किशोरी पर निकाह कर उसे हैदराबाद ले जाने की जिद पर अड़ा था इस्माइल - पीड़िता की मा इस्माइल अपने दोस्तों के साथ घर के बार बार चक्कर लगाकर दोबारा किशोरी को उठा ले जाने की धमकी देता रहा - पीड़िता की मा  पीड़िता की मा ने इस्माइल, जावेद उर्फ़ चाँद बाबू व अन्य 2 के खिलाफ काराई FIR IPC की धारा 363,366,376(डी),506 व 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत की FIR  पुलिस ने इस्माइल व जावेद उर्फ़ चाँद बाबू को गिरफ्तार किया अन्य 2 की पहचान करने मे जुटी पुलिस

प्रदेश में माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
प्रदेश में माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपराध, नशा व अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा बुधवार को जारी प्रेस बयान में मुकेश ने कहा कि प्रदेश भर में पुलिस बेहतर काम कर रही है।एगा, इसके लिए दो टूक निर्देश पुलिस को दिए हैं। पुलिस के साथ-साथ सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करें। हमें हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाना है, स्वच्छ हिमाचल बनाना है, इसके लिए कोई लापरवाही सहन नहीं होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी तरह के माफिया व अपराधियों को कुचलने के लिए पुलिस को खुली छूट दी है। यह शब्द बुधवार को जारी प्रैस बयान में मुकेश ने कहे कि प्रदेश भर में पुलिस बेहतर काम कर रही है।   उन्होंने कहा कि पुलिस में यदि किसी प्रकार की साठगांठ का पता चलता है तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने तंत्र को भी साफ करे। नशे के मामले में कोई राजनेता सिफारिश करे तो पुलिस उसका नाम उजागर करे। नशे पर कोई तेरा-मेरा नहीं चलेगा, नशा माफिया समाज का दुश्मन है और इसे...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: