जन्मदिन की पार्टी में कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से फोटोग्राफर को मारी गोली, गई जान

 जन्मदिन की पार्टी में कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से फोटोग्राफर को मारी गोली, गई जान 


जन्मदिन की पार्टी में शराब के साथ बार-बालाओं का डांस चल रहा था।कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से नाराज लोगों ने उसके मुंह में गोली मारी दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना बिहार के दरभंगा से निकल कर सामने आई है।बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद पहले फोटोग्राफर के साथ मारपीट की गई. जब आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह के अंदर पिस्तौल डालकर गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए हर्ष फायरिंग भी की थी. घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की है. गांव के ही राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन की पार्टी थी इसी पार्टी को कवर करने के लिए गांव के ही वीडियो फोटोग्रफर सुशील कुमार साहनी को बुलाया गया था। सुशील साहनी पार्टी में लगातार वीडियो बना रहे थे. काफी देर बाद उनके कैमरे की बैट्री खत्म हो गई. इसके बाद सुशील और राकेश नाम के युवक के साथ उसकी बहस हो गई. सुशील ने बैट्री चार्ज कर फिर से पार्टी में पहुंचा लेकिन शराब के नशे में गुस्साए राकेश सहानी ने सुशील के साथ पहले मारपीट की फिर उसके मुंह में गोली मार दी. इस दौरान पार्टी में खलबली मच गई और आरोपी राकेश ने सुशिल को गंभीर हालत में दरभंगा के DMCH अस्पताल ले गया और गेट पर ही छोड़कर फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सुशील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है. गांव के पंचायत के सरपंच अहमद ने बताया की राकेश साहनी शराब का कारोबारी है और जन्मदिन मनाने को लेकर यहां अपने साथियों के साथ आया था. शराब के साथ बालाओं का डांस भी हो रहा था. नाच के दौरान फायरिंग भी हो रही थी, इसी क्रम में फायरिंग के चपेट में सुशील सहनी आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।  

मृतक के भाई रविंदर कुमार ने बताया कि उसका भाई सुशील कुमार शादी ब्याह में वीडियो रिकार्डिंग का काम करता था. राकेश साहनी के घर उसकी बेटी की जन्मदिन की पार्टी थी. राकेश के भाई ने सुशली को जन्मदिन में फोटोग्राफी के लिए महज 500 रुपये के लिए बुक किया था. पार्टी देर रात तक चलने के कारण कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज हो गई. बैट्री चार्ज करने के बाद सुशील फिर से पार्टी में पहुंचा. तो राकेश साहनी से उसकी बहन हो गई पहले सुशील को पीटा फिर उसके मुंह में पिस्तौल डालकर गोली मार दी।  

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद बहेड़ी थाना को जांच के आदेश दिए गए. एक फोटो ग्राफर को जन्मदिन की पार्टी में गोली मार कर हत्या कर दी गई. मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर